पूर्व क्रिकेटर और दो बार भाजपा सांसद रह चुके चेतन चौहान को नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्‍नोलॉजी (NIFT) का हेड यानी चेयरपर्सन बनाया गया है। एक्टर गजेंद्र चौहान को पुणे स्थित फिल्म एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का चीफ बनाए जाने के दौरान जैसा बवाल हुआ था अब चेतन चौहान की नियुक्ति के बाद भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत टि्वटर पर बन रहे जोक्स से हो भी चुकी है।

NIFT एक्ट 2006 के अनुसार, चेयरपर्सन वही शख्स बन सकता है जो प्रख्यात शिक्षाविद् हो, साइंटिस्ट हो , टेक्नोलॉजी का ज्ञाता हो, या फिर उसे इंस्टीट्यूट का प्रेसिडेंट नियुक्त करे। खैर, चेतन चौहान से जब पूछा गया कि उन्हें क्यों लिया गया है, तो वह बोले कि उनका चुनाव ‘बैंकिग’ में उनके अनुभव के चलते हुआ है। इसी बात को लोगों ने पकड़ लिया और जोक्स बनाने शुरू कर दिए। देखिए क्या-क्या ट्वीट आए-

https://twitter.com/hankypanty/status/744029501307379712

https://twitter.com/hvgoenka/status/744106449811345408

https://twitter.com/lindsaypereira/status/744027977625776128