TATA IPL Auction 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। 182 खिलाड़ी बिके और 639 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।

TATA IPL Auction 2025 LIVE Streaming: Watch Here

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 24 नवंबर को श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। थोड़ी देर बाद ही ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो,यश ढुल और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम पहले दिन अनसोल्ड रहे। दूसरे दिन, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम अनसोल्ड रहे।

Live Updates

TATA IPL Auction 2025 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन के अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

13:04 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: मेगा ऑक्शन के पहले दिन का शेड्यूल

आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन 12 सेट में 84 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसके बाद लंच होगा। फिर कैप्ड बैट्समैन, ऑलराउंडर और विकेटकीपर की बोली लगेगी। इसके बाद 15 मिनट का ब्रेक होगा। इसके बाद कैप्ड बॉलर्स की नीलामी होगी। इसके बाद 10 मिनट का ब्रेक होगा। पहले दिन के अंतिम सेट में अनकैप्ड प्लेयर्स का पहला सेट होगा। इसमें सात खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका मतलब है कि फाफ डु प्लेसिस, केन विलियमसन, पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े नामों की बोली सोमवार को लगेगी।

12:49 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: क्या ऋषभ पंत होंगे सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत काफी महंगा बिक सकते हैं। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। पंजाब किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12:36 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: आईपीएल मेगा ऑक्शन कब होगा शुरू

आईपीएल मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा। ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगा।

12:21 (IST) 24 Nov 2024
TATA IPL Auction 2025 LIVE: 13 साल का बच्चा भी ऑक्शन में

वैभव सूर्यवंशी 13 साल के हैं। वह आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया था और हाल ही में उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था। वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेले थे। चेपक में पहले चार दिवसीय मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक जड़ा। सूर्यवंशी ने बिहार में खेले गए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में तिहरा शतक भी लगाया।

11:47 (IST) 24 Nov 2024
IPL Auction 2025 LIVE: किस टीम के पास कितना पर्स

CSK: 55 करोड़ | DC: 73 करोड़ | KKR: 51 करोड़ | RCB: 83 करोड़ | RR: 41 करोड़ | LSG: 69 करोड़ | MI: 45 करोड़ | SRH: 45 करोड़ | GT: 69 करोड़ | PBKS: 110.5 करोड़

11:43 (IST) 24 Nov 2024
TATA IPL Auction 2025 LIVE: मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट

छह-छह खिलाड़ियों की दो मार्की लिस्ट हैं M1 में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। M2 में केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं।

11:36 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: ऑक्शन में 577 खिलाड़ी

आईपीएल मेगा ऑक्शन में 577 में से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। केवल 70 विदेशी खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे।

11:28 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: आईपीएल मेगा ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में अबादी अल जोहर एरिना में होगा। 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 201 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। ऑक्शन से पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।