भारतीय महिला विकेटकीपर तानिया भाटिया के लिए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अभी तक शानदार रहा है। बल्ले के साथ-साथ तानिया विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। तानिया भाटिया ने 24 मैच में 24 स्‍टंपिंग कर भारत की ओर से सबसे अधिक स्‍टंपिंग करने वाली भारतीय महिला विकेटकीपर बन गई। तानिया से पहले सुषमा वर्मा ने भारत के लिए सबसे अधिक 19 स्टंपिंग करने में सफल रही थी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ तानिया ने तीन खिलाड़ियो को स्टंप आउट किया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में एक पारी के दौरान तीन स्टंप करने वाली तानिया दूसरी भारतीय विकेटकीपर बनी। तानिया से पहले साल 2012 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सुलक्षणा नाइक ने पहली बार यह कारनामा किया था। वर्ल्ड कप में अभी तक 22 खिलाड़ियों को स्टंप आउट कर तानिया इस समय टॉप पर बरकरार है। तानिया से पहले महिला टी-20 में सबसे ज्यादा 21 स्टंपिंग सुलक्षणा नाइक ने की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तानिया ने राइकल हैयनेस और टायला व्लामिंक को स्टंप आउट किया था। शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना की आतिशी पारी के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। यह भारत का खेल के सबसे छोटे प्रारुप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि इस मजबूत स्कोर के सामने दो गेंद पहले ही 119 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया की यह इस विश्व कप में पहली हार है। वहीं भारत ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए जीता चौका लगाया। दोनों टीमें हालांकि पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।