सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैदान में एक विराट 118 रनों की जीत दर्ज की है। इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज वार्नर और बेयरस्टो ने कमाल का शतक जड़कर आरसीबी को जीत के  लिए 232 रनों का विराट लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में उतरी आरसीबी की टीम पर अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद नबी कहर बनकर बरपे और शुरुआती 4 विकेट झटककर उन्होंने आरसीबी की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके चलते आरसीबी की पूरी टीम 113 रन पर ही सिमट गई और हैदराबाद ने ये मैच 118 रनों से जीत लिया और दूसरी जीत दर्ज की जबकि आरसीबी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

 

Live Blog

19:31 (IST)31 Mar 2019
हैदराबाद ने जीता मैच

हैदराबाद ने आरसीबी को एकतरफा मैच में 118 रनों की विराट हार दी है। 

19:18 (IST)31 Mar 2019
103 पर लगा 8वां झटका

आरसीबी की टीम को 8वां झटका लगा है। उमेश यादव अब रन आउट हो गए हैं। इस मैच में केवल औपचारिकता ही शेष है।

19:09 (IST)31 Mar 2019
उमेश यादव ने जड़ा छक्का

16वें ओवर में उमेश यादव ने एक कमाल का छ्क्का जड़ दिया है। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर अभी 97 रन है।

18:57 (IST)31 Mar 2019
ग्रैंडहोम ने दिखाया दम

डि ग्रैंडहोम अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ग्रैंडहोम 23 गेंदों में 31 रन बना चुके हैं। आरसीबी यहां से अधिक से अधिक रन बनाकर रन रेट में सुधार लाने की कोशिश करेगी।

18:41 (IST)31 Mar 2019
10 ओवर के बाद आरसीबी

232 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने 6 विकेट खोकर केवल 40 रन ही बनाए हैं। एक विराट हार की ओर बढ़ रही है आरसीबी की टीम।

18:27 (IST)31 Mar 2019
शिवम दूबे हुए आउट

35 के स्कोर पर आरसीबी को छठां झटका लगा है। शिवम दूबे भी आउट हो गए हैं। नबी के खाते में अब चौथा विकेट आ गया है।

18:15 (IST)31 Mar 2019
5 ओवर के बाद आरसीबी

5 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी की टीम ने तीन विकेट खोकर 24 रन ही बनाए हैं। कप्तान कोहली और मोईन अली की जोड़ी अभी मैदान में है।

18:09 (IST)31 Mar 2019
डिविलियर्स हुए बोल्ड

22 के स्कोर आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। डिविलियर्स 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहम्मद नबी की ये तीसरी सफलता है।

18:05 (IST)31 Mar 2019
तीन ओवर के बाद आरसीबी

तीन ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और हेटमायर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

18:01 (IST)31 Mar 2019
आरसीबी को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर में ही आरसीबी को पहला झटका पार्थिव पटेल के रूप में लगा है। 13 के स्कोर पर ये पहला झटका लगा है। 

17:57 (IST)31 Mar 2019
पहले ओवर का हाल

232 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में एक चौके की मदद से 7 रन पर पहुंचा दिया है। 

17:51 (IST)31 Mar 2019
आरसीबी के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

232 रनों के जवाब में उतर रही आरसीबी की टीम के बल्लेबाजों पर नजर रहेगी कि आखिर वो किस रणनीति के तहत इस विराट लक्ष्य को चेज करते हैं।

17:38 (IST)31 Mar 2019
आरसीबी को जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन

बेयरस्टो और वार्नर के शतक के चलते हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य दिया है।

17:27 (IST)31 Mar 2019
शंकर हुए रन आउट

विजय शंकर भी बेयरस्टो के बाद अब रन आउट हो गए हैं। उनके बाद अब यूसुफ पठान बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर अब 205 पर पहुंच गया है।

17:20 (IST)31 Mar 2019
छक्के के साथ शंकर ने खोला खाता

बेयरस्टो के आउट होने के बाद जैसे ही मैदान में आए विजय शंकर उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला है। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 195 पर पहुंच गया है।

17:12 (IST)31 Mar 2019
16 ओवर के बाद हैदराबाद

16 ओवर का खेल हो चुका है और हैदराबाद की टीम ने 184 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो शतक जड़कर खेल रहे हैं तो वहीं वार्नर भी तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं।

17:01 (IST)31 Mar 2019
विराट स्कोर की ओर हैदराबाद

13 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर अब 145 पर पहुंच गया है। अभी 42 गेंदों का खेल बचा है। देखना होगा कि कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है आरसीबी।

16:55 (IST)31 Mar 2019
12 ओवर के बाद हैदराबाद

12 ओवर का खेल होने के बाद हैदराबाद का स्कोर अब 133 पर पहुंच गया है। बेयरस्टो 84 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं वार्नर अपने अर्धशतक से एक रन दूर है। 

16:43 (IST)31 Mar 2019
10 के औसत से बन रहे रन

9 ओवर का खेल हो गया है और हैदराबाद का स्कोर अब 89 पर पहुंच गया है। बेयरस्टो अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं तो वार्नर भी इसके काफी नजदीक आ गए हैं।

16:38 (IST)31 Mar 2019
8 ओवर के बाद हैदराबाद

8 ओवर का खेल हो चुका है और हैदराबाद की टीम ने बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं। वार्नर और बेयरस्टो अच्छी लय में दिख रहे हैं। वहीं आरसीबी को पहले विकेट की तलाश है।

16:27 (IST)31 Mar 2019
पहले पावरप्ले का खेल समाप्त

6 ओवर का खेल हो चुका है और हैदराबाद की टीम ने 59 रन बना लिए हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो-वार्नर खतरनाक लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

16:17 (IST)31 Mar 2019
सिराज के ओवर से आए

सिराज इस पारी का चौथा और अपने खाते का पहला ओवर लेकर आए थे और इस ओवर में वार्नर-बेयरस्टो ने 12 रन बटोर लिए हैं। 4 ओवर के बाद अब हैदराबाद का स्कोर 43 पर पहुंच गया है। 

16:09 (IST)31 Mar 2019
दो ओवर के बाद हैदराबाद

दो ओवर का खेल हो चुका है और वार्नर-बेयरस्टो की जोड़ी ने एक धमाकेदार शुरुआत करते हुए टीम का स्कोर अब 21 पर पहुंचा दिया है। 

16:03 (IST)31 Mar 2019
पहले ओवर के बाद हैदराबाद

पहला  ओवर लेकर मोइन अली आए थे और इस ओवर में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो और वार्नर की जोड़ी ने 3 चौकों की मदद से 14 रन बना लिए हैं। 

15:58 (IST)31 Mar 2019
मैदान में उतरी आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी फैसला लिया है। ऐसे में अब कप्तान कोहली संग टीम मैदान में आ गई है। वहीं, बेयरस्टो और डेविड वार्नर की जोड़ी हैदराबाद से पारी का आगाज करेंगे।

15:43 (IST)31 Mar 2019
भुवी के हांथ में है टीम की कमान

इस मैच में भी केन विलियमसन पूरी तरह से फिट नहीं है जिसके चलते टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार के हांथों में है। देखना होगा कि आखिर विराट-भुवी के बीच इस मुकाबले में कौन बाजी मारता है।

15:24 (IST)31 Mar 2019
अपने पहली जीत की तलाश में आरसीबी

अभी तक खेले गए अपने दोनों मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में विराट सेना की नजर होगी कि वो अब अपनी पहली जीत की तरफ देखे। ये मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।