Sri Lanka vs Afghanistan, Asia Cup 2018: अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां पांच बार के चैंपियन श्रीलंका को 91 रन से हराकर एशिया कप से बाहर कर दिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 249 रन बनाये और उसकी पूरी टीम आउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका 41.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 158 रन बना पायी। इससे पहले तिसारा परेरा ने अपने वनडे करियर में चौथी बार पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया लेकिन अफगानिस्तान अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप ग्रुप बी क्रिकेट मैच में 249 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रहा।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे अफगानिस्तान की तरफ से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों मोहम्मद शहजाद (34), इंसानुल्लाह जनात (45), रहमत शाह (72) और हशमतुल्लाह शाहिदी (37) ने अच्छी पारियां खेली। अफगानिस्तान का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 190 रन था लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने अच्छी वापसी की। अफगानिस्तान ने अंतिम नौ ओवरों में तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट गंवाये और उसकी पूरी टीम 50 ओवर में आउट हो गयी। तिसारा परेरा ने 55 रन देकर पांच विकेट लिये। इनमें से तीन विकेट उन्होंने अंतिम ओवर में निकाले। स्पिनर अकिला धनंजय ने 39 रन देकर दो विकेट लिये।

शहजाद और इंसानुल्लाह ने 12 ओवरों में 57 रन जोड़कर अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी। लेग स्पिनर धनंजय ने शहजाद को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद इंसानुल्लाह और शाह ने भी अर्धशतकीय साझेदारी निभायी। इन दोनों बल्लेबाजों के 50 रन जोड़ने के बाद अकिला ने इंसानुल्लाह को भी पगबाधा आउट किया। इसके लिये श्रीलंका ने डीआरएस का सहारा लिया और फैसला आखिर में उनके पक्ष में गया। बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले अकिला ने काफी किफायती गेंदबाजी की।

कप्तान अशगर अफगान ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये ओर शेहान जयसूर्या ने उन्हें जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी जिससे स्कोर तीन विकेट पर 110 रन हो गया। शाह और शाहिदी ने यहीं से चौथे विकेट के लिये 80 रन की साझेदारी की। दुशमंत चमीरा ने शाह को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाये। परेरा ने शाहिदी के रूप में पहला विकेट लिया जबकि मोहम्मद नबी (15) को लेसिथ मलिंगा ने आउट किया। श्रीलंका ने डेथ ओवरों में बाकी बचे विकेट निकालकर अच्छी वापसी की।

(Sri Lanka vs Afghanistan )

Live Blog

Sri Lanka vs Afghanistan, Asia Cup 2018 Follow Updates in English Here

Highlights

    00:20 (IST)18 Sep 2018
    अफगानिस्तान जीता

    अफगानिस्तान ने जीता मुकाबला। राशिद खान ने आखिरी विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। मलिंगा अफगानिस्तान का आखिरी शिकार बने। वह 7 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका की पूरी टीम 158 रनों पर सिमट गई।

    00:14 (IST)18 Sep 2018
    हार के नजदीक श्रीलंका

    श्रीलंका की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। अब थिसारा परेरा आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। वह 36 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका को जीत के लिए 58 गेंदों में 94 रन चाहिए। वहीं उसके सिर्फ 1 विकेट बचे हैं।

    00:05 (IST)18 Sep 2018
    अकिला धनंजया लौटे पवेलियन

    श्रीलंका का 8वां विकेट भी गिर गया। नबी ने धनंजया को 2 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लसिथ मलिंगा नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। अफगानिस्तान जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है।

    00:03 (IST)18 Sep 2018
    श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 72 गेंदों में 97 रन

    38 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 72 गेंदों में 97 रन की जरूरत है। अकिला धनंजया (2 रन) और थिसारा परेरा (26 रन) मैदान पर मौजूद हैं।

    23:53 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को 6ठा झटका

    35 ओवर समाप्त होते-होते श्रीलंका का एक और विकेट गिर गया। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 39 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मोहम्मद नबी ने लिया। दासुन शनाका नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। दूसरी तरफ थिसारा परेरा 22 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    23:17 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा

    मुश्किल दौर में श्रीलंका। पांचवा विकेट गिरा। शेहान जयसूर्या 28 गेंदों में 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रीलंका का स्कोर - 27.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन

    23:11 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका ने 100 रन किए पूरे

    25 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका लगतार लगे झटकों से उबरने की कोशिश कर रही है। श्रीलंका 26वें ओवर में 100 रन के पार पहुंच चुकी है। इसे अभी भी जीत के लिए 147 रनों की जरूरत है।

    22:49 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को तीसरा झटका

    श्रीलंका को तीसरा झटका। अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाद राशिद खान ने कुसल परेरा को क्लीन बेल्ड कर दिया। कुसल 17 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। पिछले 5 ओवर में 27 रन के साथ एक विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका एक बार फिर से दबाव में है। जीत के लिए श्रीलंका को 30 ओवरों में 162 रन चाहिए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर - 20 ओवर में 88 रन, 3 विकेट के नुकसान पर

    22:39 (IST)17 Sep 2018
    दबाव में श्रीलंका, 20 ओवर के भीतर 2 विकेट गिरे

    18 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने दो विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल, कुसल परेरा 5 रन बनाकर तथा थरंगा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका का स्कोर 18 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन

    22:16 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को दूसरा झटका

    श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। धनंजय डि सिल्वा 38 गेंदों में 24 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

    21:51 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, जल्दी लगा पहला झटका

    श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पहले 6 ओवर के खेल में ही श्रीलंका ने अपना 1 विकेट गंवा दिया है। कौसल मेंडिस 2 गेंदों में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजय डि सिल्वा नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं और 18 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उपुल थरंगा 22 गेंदों में 11 रन के निजी स्कोर के साथ खेल रहे हैं। 7 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर - 28 रन 1 विकेट के नुकसान पर

    20:52 (IST)17 Sep 2018
    अंतिम ओवर में परेरा ने झटके तीन विकेट, श्रीलंका के सामने 250 रनों की चुनौती

    गुलबादिन नाइब,  मुजीब उर रहमान और राशिद खान का विकेट अंतिम ओवर में लेकर परेरा ने अफगानिस्तान को 249 रनों पर ही रोक दिया। श्रीलंका को इस मैच को जीतने के लिए 250 रन बनाने होंगे। 

    20:37 (IST)17 Sep 2018
    जादरान 12 रन बनाकर परेरा की गेंद पर बोल्ड

    मोहम्मद नबी के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। नाजीबुल्लाह जादरान 12 रन बनाकर परेरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ती हुई। 

    20:31 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान को छठा झटका

    अफगानिस्तान की टीम ने पारी की शुरुआत शानदार अंदाज में किया। मोहम्मद शहजाद और इंसानउल्लाह जनत ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन टीम अंतिम के ओवरों में बिखरती नजर आ रही है। मोहम्मद नबी 15 रन बनाकर आउट हुए।

    20:16 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान को पांचवां झटका, शाहीदि बोल्ड

    6 ओवर का खेल बाकी। थिसारा परेरा ओवर लेकर आए दूसरी ही गेंद पर हशतमुल्लाह शाहीदि बोल्ड हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शाहीदि आउट हो गए। 

    20:09 (IST)17 Sep 2018
    72 रन बनाकर रहमत शाह हुए आउट

    रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए सबसे अधिक 72 रन बनाए। शाह 72 रन बनाकर परेरा की गेंद पर कैच आउट हो गए। रहमत के आउट होने के बाद हशतमुल्लाह शाहीदि पर टीम के स्कोर को 250 रनों के पार ले जाने की जिम्मेदारी आ गई है।

    19:53 (IST)17 Sep 2018
    अच्छे स्कोर की ओर जाती हुई अफगानिस्तान की टीम

    रहमत शाह 79 गेंदों में 61 रन बना चुके हैं। उनके पास शतक लगाने का भी मौका बन सकता है। तीसरा पावरप्ले शुरू होने के बाद वह अपनी पारी को और तेज गति से बढ़ा सकते हैं। हशतमुल्लाह शाहीदि भी रहमत का अच्छा साथ दे रहे हैं। 

    19:44 (IST)17 Sep 2018
    रहमत शाह ने जड़ा अर्धशतक

    रहमत शाह और हशतमुल्लाह शाहीदि के बीच 68 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज टीम के रन रेट को तेजी से बढ़ाने का काम किया है। इस बीच रहमत ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

    19:33 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान के 150 रन पूरे

    अफगानिस्तान की टीम ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 35 ओवर खत्म होने के बाद टीम ने इस स्कोर को पा लिया है। टीम की कोशिश बचे हुए 15 ओवर में कम से कम 100 रन और जोड़ने की होगी। 

    19:22 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को चुनौती देने के लिए बनाने होंगे 250 से ऊपर रन

    अकिला धनंजय ने एक बार फिर एल्बीडब्ल्यू  की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकारा। अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को यहां से रन रेट को बढ़ाना होगा। श्रीलंका को चुनौती देने के लिए 250 से ऊपर रन बनाने होंगे। 146/3(33)

    18:59 (IST)17 Sep 2018
    कप्तान असगर अफगान डक पर आउट

    अफगानिस्तान के कप्ततान असगर अफगान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पिछले दो ओवर के दौरान अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए हैं। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह को एक लंबी पारी खेलनी होगी। स्कोर - 120/3(28)

    18:49 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को मिली दूसरी सफलाता

    अफगानिस्तान ने 24वें ओवर में अपना 100 रन पूरा किया। अकिला ने चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने नकारा, श्रीलंका ने रिव्यू लिया। इंसानउल्लाह जनत 45 रन बनाकर आउट। स्कोर - 109/2(25)

    18:39 (IST)17 Sep 2018
    संभलकर खेलते हुए बल्लेबाज

    सेहान जयासूर्या नया ओवर लेकर आए। पहली चार गेंदों पर एक रन। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को आउट करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। दूसरी ओर से अकिला गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर से दो रन आए। स्कोर - 99/1(23)

    18:29 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका को विकेट की तलाश

    सेहान जयासूर्या नया ओवर लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर एक रन। अफगानिस्तान के बल्लेबाज किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। स्कोर - 94/1(20)

    18:22 (IST)17 Sep 2018
    संभलकर खेलते हुए अफगानी बल्लेबाज

    ड्रिंक्स ब्रेक के बाद एक बार फिर खेल शुरू, परेरा ने दूसरी गेंद पर लेग बिफोर की अपील की लेकिन अंपायर ने नकारा। पहली तीन गेंदों से कोई रन नहीं। परेरा के ओवर से एक रन। अगला ओवर धनंजय डिसिल्वा लेकर आए, डिसिल्वा के ओवर में 7 रन आए। स्कोर - 83/1(18)

    18:08 (IST)17 Sep 2018
    अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं अकिला धनंजय

    थिसारा परेरा की पहली गेंद पर तीन रन, अगली तीन गेंदों पर दो रन आए। पांचवीं गेंद पर एक रन, अंतिम गेंद से भी एक रन। श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। स्कोर - 71/1(15)

    18:01 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान को पहला झटका

    अकिला धनंजय ने शहजाद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शहजाद 34 रन बनाकर वापस लौटे। शहजाद के बाद रहमत शाह बल्लेबाजी करने आए। नया ओवर लेकर दुशमंथा चामीरा आए, चौथी गेंद पर एक रन। स्कोर - 62/1(13) 

    17:50 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान ने पूरे किए पचास रन

    दुशमंथा चामीरा वापस गेंदबाजी करने आए। उनकी पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर भी सिंगल, तीसरी गेंद पर एक रन। रन आउट का मौका लेकिन श्रीलंकाई फील्डर ने इसे गंवाया। इसके साथ ही टीम के पचास रन पूरे। स्कोर - 50/0(11)

    17:42 (IST)17 Sep 2018
    सलामी बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत

    थिसारा परेरा की दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर शहजाद ने चौका लगाया। अंतिम गेंद पर दो रन आए। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दे दी है। स्कोर - 43/0(9)

    17:34 (IST)17 Sep 2018
    विकेट की तलाश में श्रीलंका

    थिसारा परेरा गेंदबाजी करने आए। दूसरी गदें पर इंसानउल्लाह जनत ने शानदार चौका लगाया। 7वें ओवर से चार रन आए। श्रीलंका को अभी भी विकेट की तलाश

    17:25 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका ने अपनी टीम में किए हैं तीन बदलाव

    मलिंगा के ओवर में शहजाद ने अपरकट लगाकर चौका लगाया। अंतिम गेंद पर भी चौका। श्रीलंका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। अमिला अपोंसो, दिलरुवान परेरा और सुरंगा लकमल की जगह अकिला धनंजय, सेहान जयासूर्या, और दुशमंथा चामीर को टीम में चुना गया है। स्कोर -28/0 (5)

    17:14 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान की संभली शुरुआत

    लसिथ मलिंगा के पहले ओवर में 6 रन गए। दुशमंथा चामीरा गेंदबाजी करने आए। चामीरा का ओवर मेडन रहा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एक रन अंतिम गेंद पर चौका लगा।

    17:00 (IST)17 Sep 2018
    अफगानिस्तान की टीम

    अफगानिस्तान : मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), इहसानुल्ला जनत, रहमत शाह, गुलबदिन नाइब, हाशमतुल्ला शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान

    16:57 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका के कप्तान भी चाहते थे पहले बल्लेबाजी करना

    श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है, पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी लग रही है लेकिन आप सभी टॉस जीत नहीं सकते हैं।

    16:45 (IST)17 Sep 2018
    टॉस जीतने के बाद बोले अफगानिस्तान के कप्तान

    अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और फिर हमारी गेंदबाजी इस लक्ष्य को रोकने की कोशिश करेगी। हम अच्छी तरह से यहां की परिस्थितियों को जानते हैं। हमारे पास एक अंशकालिक स्पिनर के अलावा एक सीमर, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनर हैं।

    16:37 (IST)17 Sep 2018
    श्रीलंका की टीम

    श्रीलंका : उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दशून शानका, थिसारा परेरा, शीहान जयसूर्या, अकिला दनंजय, लसिथ मलिंगा, दुश्मंथा चमीरा