SL vs Eng 4th ODI: इंग्लैंड ने श्रीलंका को डकवर्थ लुइस मेथड के तहत चौथे वनडे मैच में 18 रनों से हरा दिया है। 274 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 27 ओवर में दो विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई थी कि मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश ज्यादा होने की वजह से अंपायर ने डकवर्थ लुइस मेथड के तहत जीत इंग्लैंड के पक्ष में दी। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा था। 50 ओवर में श्रीलंका की टीम 7 विकेट खोकर 273 रन बनाने में कामयाब रही।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही टीम ने 19 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान दिनेश चंडीमल ने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अहम 70 रनों की साझेदारी की। इस सीरीज के दौरान 70 रनों की साझेदारी श्रीलंका ने इससे पहले किसी मैच में नहीं किया था। इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। अली ने चंडीमल को 33 के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। वहीं दूसरी ओर निरोशन डिकवेला ने अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया।

इस विकेट के बाद श्रीलंका ने दो विकेट और जल्दी खो दिए। कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला लगातार आउट हुए। इसके बाद धनंजय डिसल्वा भी 17 रन बनाकर वापस लौट गए। श्रीलंका की टीम एक बार फिर परेशानी में फंस गई। मेंडिस 5 तो वहीं डिसल्वा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Live Blog

14:31 (IST)20 Oct 2018
विकेट की तलाश में श्रीलंका

जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत देने का काम किया। हेल्स और रॉय संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका की कोशिश विकेट लेने की है। स्कोर- 42/1

13:29 (IST)20 Oct 2018
इंग्लैंड को जीत के लिए 274 रनों की जरूरत

श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा है। 50 ओवर में श्रीलंका की टीम 7 विकेट खोकर 273 रन बनाने में कामयाब रही।

13:13 (IST)20 Oct 2018
शनाका ने बनाए 66 रन

शनाका के दमदार 66 रन और थिसारा परेरा तेज पारी के दम पर श्रीलंका का स्कोर 240 के पार पहुंच गया है। श्रीलंका के लो ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।स्कोर-245/6

12:26 (IST)20 Oct 2018
एक बार फिर फ्लॉप हुए मेंडिस

कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला लगातार आउट हुए। इसके बाद धनंजय डिसल्वा भी 17 रन बनाकर वापस लौट गए। श्रीलंका की टीम एक बार फिर परेशानी में फंस गई। मेंडिस 5 तो वहीं डिसल्वा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्कोर-175/5

12:12 (IST)20 Oct 2018
श्रीलंका को लगा पांचवां झटका

श्रीलंका को लगा पांचवां झटका। श्रीलंकाई टीम ने अपना एक और विकेट गंवा दिया है। टीम को डिसल्वा के रूप में पांचवां झटका लगा है। स्कोर - 156/5

11:47 (IST)20 Oct 2018
मुसीबत में श्रीलंकाई टीम

डिसल्वा और शनाका के बीच एक छोटी सी साझेदारी पनप रही है। दोनों ही बल्लेबाज अपना समय ले रहे हैं। श्रीलंका के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का ज्यादा से ज्यादा देर तक पिच पर जमे रहना बेहद जरूरी। स्कोर-145/4

11:26 (IST)20 Oct 2018
श्रीलंका को डबल झटका

अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गई है। मोइन अली और आदिल राशिद ने लगातार दो विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर ला दिया है। स्कोर - 102/4(23)

11:11 (IST)20 Oct 2018
श्रीलंका को दूसरा झटका

कप्तान चंडीमल अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। मोइन अली ने चंडीमल को आउट कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। वहीं डिकवेला तेजी से अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए। स्कोर- 92/2

11:01 (IST)20 Oct 2018
डिकवेला और कप्तान दिनेश चंदीमल ने टीम को संभाला

पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद निरोशन डिकवेला और कप्तान दिनेश चंदीमल ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्कोर - 80/1(17)

10:51 (IST)20 Oct 2018
श्रीलंका की वनडे टीम में मेंडिस की वापसी

मेंडिस श्रीलंका की वनडे टीम के नियमित सदस्य हुआ करते थे, लेकिन फॉर्म में गिरावट के कारण उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा था। वह बीती 21 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं न ही कोई प्रभावी पारी खेल पाए हैं। पिछले महीने हुए एशिया कप में भी वह संघर्ष करते दिखे। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड सीरीज से बाहर कर दिया गया था।