South Africa vs Sri Lanka, SA vs SL Cricket: आईसीसी विश्वकप 2019 का 35वां मैच श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 49.3 ओवर में 203 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 37.2 ओवर में एक विकेट पर 206 रन बनाकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका मात्र 203 रन पर सिमट गई। फक्सिन अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर सीमित कर दिया। श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए अभी भी कुछ उम्मीदें बची हुई हैं।
इस से पहले सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। लुंगी नगिदी एवं डेविड मिलर के स्थान पर ड्वयान प्रीटोरियस और ज्यां पॉल ड्यूमिनी को मौका दिया गया है। श्रीलंका के लिए इस मैच में नुवान प्रदीप की जगह सुरंगा लकमल खेल रहे हैं।
South Africa vs Sri Lanka के बीच ICC Cricket World Cup 2019 के 35वें मैच को आप शुक्रवार को Star Sport Network के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच Star Sport Hindi पर देख सकते हैं। इसके अलावा Online Hotstar पर भी मैच उपलब्ध रहेगी।
