India vs New Zealand (Ind vs NZ) 1st T20, भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर भारत ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने एक ओवर पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। अय्यर ने टिम साउथी की गेंद पर सामने की तरफ जोरदार छक्का लगाया। अय्यर का यह शॉट देखकर क्रिकेट फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। फैंस सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की तुलना धोनी से कर रहे हैं। दरअसल, धोनी भी भारत को कई बार ऐसे मौकों पर जीत दिलाने का काम कर चुके हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का विश्वास आज भी फैंस के मन में बरकरार है।
बता दें कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं राहुल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 56 रन बनाए। कप्तान कोहली ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। भारत ने हालांकि दसवें ओवर में राहुल और 12वें ओवर में कोहली का विकेट गंवा दिया। उस समय भारत को 53 गेंद में 83 रन की जरूरत थी।
@ICC Shreyas Iyer finishes things off in Ms dhoni style with a mighty six! @ShreyasIyer15 @msdhoni pic.twitter.com/gbPJdc1UPR
— sayyad baji (@sayyadbaji5) January 24, 2020
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अय्यर ने 29 गेंद में नाबाद 58 रन बनाये जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की पारी में मुनरो ने 42 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों के साथ 59 रन बनाए। वहीं विलियमसन ने 26 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों के साथ 51 रन की पारी खेली। रॉस टेलर 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह (31 रन देकर एक विकेट) को छोड़कर भारत के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।
I Enjoyed The Match By Hitting A Every Sixes…..
Thanks Shreyas Iyer, Remember Across Dhoni…. #NZvsIND #ShreyasIyer#Dhoni pic.twitter.com/hnxdF9Th3C— shubham (@VermaShubham98) January 24, 2020
Shreyas Iyer finishes the match in MS Dhoni style !! India off to flyer start to the tournament !! #INDvsNZ #NZvsIND
— Trojan_Horse (@sampath0272) January 24, 2020
Shreyas Iyer channeling his inner MS Dhoni. Excellent innings. #NZvsIND
— Kush Dedhia Mufc (@kushdedhia) January 24, 2020
