साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम बुधवार 5 मार्च 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर फिर ‘चोकर्स’ साबित हुई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज तक अजेय रहने वाली साउथ अफ्रीका फाइनल की रेस के अहम मुकाबले यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हार गई। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में 50 रन से जीत हासिल की।

SA vs NZ Champions Trophy Semi Final LIVE Streaming: Watch Here

अब फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत से होगा। भारत ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

South Africa 
312/9 (50.0)

vs

New Zealand  
362/6 (50.0)

Match Ended ( Day – 2nd Semi-Final )
New Zealand beat South Africa by 50 runs

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 312 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने बेहतरीन कैमियो पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने नाबाद शतक जड़ा। टेम्बा बावुमा और रासी वैन डेर डुसेन ने अर्धशतक लगाए, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर के 3 विकेट ने इनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

रचिन रविंद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 37 गेंद पर 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। विल यंग ने 21 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने नाबाद 2 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने 2 और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 67 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने 56 और रासी वैन डेर डुसेन ने 69 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 31, रेयान रिकल्टन ने 17 और कगिसो रबाडा ने 16 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन , वियान मुल्डर 8, मार्को यानसेन 3 और केशव महाराज 1 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने नाबाद 1 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लिए। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव यह था कि कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई थी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुर्के।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Live Updates
22:38 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 67 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने 56 और रासी वैन डेर डुसेन ने 69 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 31, रेयान रिकल्टन ने 17 और कगिसो रबाडा ने 16 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन , वियान नुल्डर 8, मार्को यानसेन 3 और केशव महाराज 1 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने नाबाद 1 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लिए। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए।

22:27 (IST) 5 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: मिलर का शतक, न्यूजीलैंड फाइनल में

डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाकर शतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 312 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में 9 मार्च चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल होगा। 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

22:03 (IST) 5 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: रबाडा आउट

कगिसो रबाडा आउट हो गए हैं। उन्होंने 16 रन बनाए। मैट हेनरी को विकेट मिला। डेविड मिलर 47 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 104 रन चाहिए।

21:53 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: डेविड मिलर डटे हुए हैं

डेविड मिलर डटे हुए हैं। 40 गेंद पर 43 रन बनाए। कगिसो रबाडा 8 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 44 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 118 रन चाहिए।

21:31 (IST) 5 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: मार्को यानसेन को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा

मार्को यानसेन को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 38 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 151 रन चाहिए। डेविड मिलर 23 और केशव महाराज नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

21:18 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: वियान मुल्डर को माइकल ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा

वियान मुल्डर को माइकल ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। डेविड मिलर 12 रन बनाकर क्रीज पर। मार्को यानसेन नए बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 36 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 163 रन चाहिए।

21:06 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: रचिन रविंद्र ने एडेन मार्करान को पवेलियन भेजा

रचिन रविंद्र ने एडेन मार्करान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 31 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 33 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन। जीत के लिए। 174 रन चाहिए। वियान मुल्डर नए बल्लेबाज हैं। डेविड मिलर 10 रन बनाकर क्रीज पर।

20:48 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: मिचेल सैंटनर ने तीसरा विकेट झटका

मिचेल सैंटनर ने तीसरा विकेट झटका। हेनरिक क्लासेन 3 रन बनाकर आउट। डेविड नए बल्लेबाज हैं। एडेन मार्कराम 19 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28.4 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन। जीत के लिए 196 रन चाहिए।

20:40 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: रासी वैन डेर डुसेन को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

रासी वैन डेर डुसेन को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 66 गेंद पर 69 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 162 रन बनाए। जीत के लिए 201 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज हैं। एडेन मार्कराम 16 रन बनाकर क्रीज पर।

20:26 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: टेम्बा बावुमा आउट, डुसेन अर्धशतक बनाकर क्रीज पर

टेम्बा बावुमा ने 71 गेंद पर 56 रन बनाए। मिचेल सैंटनर को विकेट मिला। रासी वैन डेर डुसेन 52 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 23 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन। जीत के लिए 234 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:02 (IST) 5 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 269 रन चाहिए

साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 269 रन चाहिए। टेम्बा बावुमा 42 और रासी वैन डेर डुसेन 34 रन बनाकर क्रीज पर। 73 गेंद पर 74 रन की साझेदारी।

19:52 (IST) 5 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 279 रन चाहिए

साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 279 रन चाहिए। टेम्बा बावुमा 38 और रासी वैन डेर डुसेन 29 रन बनाकर क्रीज पर। 61 गेंद पर 65 रन की साझेदारी।

19:38 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 294 रन चाहिए

साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 294 रन चाहिए। टेम्बा बावुमा 32 और रासी वैन डेर डुसेन 20 रन बनाकर क्रीज पर।

19:09 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: मैट हेनरी ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया

मैट हेनरी ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। रेयान रिकल्टन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। टेम्बा बावुमा 17 गेंद पर 3 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4.5 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन। जीत के लिए 343 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन नए बल्लेबाज हैं।

18:52 (IST) 5 Mar 2025
IVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रेयान रिकल्टन और टेम्बा बावुमा क्रीज पर। मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रिकल्टन ने पहले ओवर में 2 चौके जड़े। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 ओवर में 8 रन।

18:24 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 37 गेंद पर 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। विल यंग ने 21 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने नाबाद 2 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने 2 और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।

18:20 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score:न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 363 का टारगेट

माइकल ब्रेसवेल आखिरी ओवर में आउट हुए। उन्होंने 16 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन। ग्लेन फिलिप्स 27 गेंद पर 49 और मिचेल सैंटनर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

17:58 (IST) 5 Mar 2025
LIVE Cricket Score: डेरिल मिचेल अर्धशतक से चूके

डेरिल मिचेल अर्धशतक से चूक गए। वह 37 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट। लुंगी एनगिडी को विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 314 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 26 और माइकल ब्रेसवेल नए बल्लेबाज हैं।

17:56 (IST) 5 Mar 2025
South Africa vs New Zealand LIVE: ग्लेन फिलिप्स ने मार्को यानसेन को लगातार 4 चौके लगाए

ग्लेन फिलिप्स ने मार्को यानसेन को लगातार 4 चौके लगाए। डेरिल मिचेल 49 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स 26 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 57 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर में 4 विकेट पर 314 रन।

17:53 (IST) 5 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: लुंगी एनगिडी के ओवर में 17 रन बने

लुंगी एनगिडी के ओवर में 17 रन बने। डेरिल मिचेल ने 2 चौके और छक्का जड़ा। न्यूजीलैंड का स्कोर 45 ओवर में 4 विकेट पर 296 रन। ग्लेन फिलिप्स 9 और डेरिल मिचेल 48 रन बनाकर क्रीज पर।

17:37 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: टॉम लैथम को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा

टॉम लैथम को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। डेरिल मिचेल 19 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 41.3 ओवर में 4 विकेट पर 258 रन।

17:27 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: केन विलियमसन आउट

केन विलियमसन आउट हो गए हैं। उन्होंने 94 गेंद पर 102 रन बनाए। डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 39.5 ओवर में 3 विकेट पर 251 रन। टॉम लैथम नए बल्लेबाज हैं।

17:24 (IST) 5 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: केन विलियमसन ने शतक जड़ा

केन विलियमसन ने शतक जड़ दिया है। वह 93 गेंद पर 102 रन बनाकर क्रीज पर। डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर क्रीज पर 35 गेंद पर 37 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड का स्कोर 39.3 ओवर में 2 विकेट पर 250 रन।

17:14 (IST) 5 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: केन विलियमसन शतक के करीब

न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 13 और केन विलियमसन 89 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 22 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी खबर यह है कि वियान मुल्डर मैदान पर आ गए हैं। वह गेंदबाजी कर रहे हैं।

17:01 (IST) 5 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: रचिन रविंद्र आउट

रचिन रविंद्र आउट हो गए हैं। उन्होंने 108 रन बनाए। कगिसो रबाडा को विकेट मिला। केन विलियमसन 80 रन बनाकर क्रीज पर। डेरिल मिचेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 33.3 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन।

16:49 (IST) 5 Mar 2025
SA vs NZ LIVE Score: रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा

रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा। वह 95 गेंद पर 105 रन बनाकर क्रीज पर। केन विलियमसन 62 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 31.4 ओवर में 1 विकेट पर 193 रन। 145 रन की साझेदारी। वियान मुल्डर चोटिल हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर है।

16:32 (IST) 5 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ा

केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रचिन रविंद्र 90 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम के ओवर में 10 रन बने।

16:25 (IST) 5 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: रचिन रविंद्र शतक के करीब

न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 1 विकेट पर 147 रन बनाए। केन विलियमसन 40 और रचिन रविंद्र 83 रन बनाकर क्रीज पर। 109 गेंद पर 99 रन की साझेदारी।

16:07 (IST) 5 Mar 2025
LIVE Cricket Score: केन विलियमसन और रचिन रविंद्र क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बनाए। केन विलियमसन 28 और रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर क्रीज पर। 79 गेंद पर 69 रन की साझेदारी।

15:55 (IST) 5 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ा

रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 48 गेंद पर 7 चौके की मदद से 51 रन बनाए। केन विलियमसन 26 रन बनाकर क्रीज पर। 58 गेंद पर 52 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 100 रन।