दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज रेयान रिकलटन (103 रन) के पहले वनडे शतक और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में अफगानिस्तान को 107 रन से शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका को पिछले 5 वनडे में कोई जीत नहीं मिली थी लेकिन अब उन्होंने एक दमदार जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 316 रन बनाए।

SA vs AFG Champions Trophy 2025 LIVE Updates: Watch Here

साउथ अफ्रीका के 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान के लिए केवल रहमत शाह (90) एकमात्र बल्लेबाज थे जो क्रीज पर टिककर खेले लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। उनके अलावा दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 18 रन का रहा। लगातार विकेट गंवाते हुए पूरी टीम 43.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। इस तरह अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पदार्पण मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाजों में कागिसो रबाडा ने तीन, लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर ने दो दो जबकि मार्को यानसेन ने एक विकेट झटका।

साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 315 रन बनाए। रियान रिकेल्टन ने 106 गेंद पर 103 रन ठोके। रिकलटन ने आक्रमक बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 106 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा टेम्बा बावुमा ने 58 रन बनाए। रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्कराम ने 52-52 रन की पारी खेली। मार्कराम ने 36 और डुसेन ने 46 गेंद लिए। मार्कराम नाबाद रहे। वियान मुल्डर ने 6 गेंद पर नाबाद 12 रन ठोके। डेविड मिलर ने 14 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। फजहलक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

Afghanistan 
208 (43.3)

vs

South Africa  
315/6 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 3 )
South Africa beat Afghanistan by 107 runs

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Live Updates
22:12 (IST) 21 Feb 2025
साउथ बनाम अफगानिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान 43.3 ओवर में हुआ ऑलआउट

अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। उनके अलावा कोई और टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। राशिद खान और अजमातुल्लाह ने 18-18 रन की पारी खेली।

22:04 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: रहमत शाह आउट

44वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहमत शाह ने रिकलटन को कैच थमाया। इसके साथ ही पारी का अंत हो गया। शाह ने 92 गेंदों में 90 रन बनाए। इस पारी में नौ चौके और एक छ्क्का लगाया।

21:59 (IST) 21 Feb 2025
SA vs AFG Live score: नूर अहमद बोल्ड

42वें ओवर में वियान मुल्डर ने नूर अहमद को बोल्ड कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद नूर के बल्ले के किनारे पर लग गई। उन्होंने 15 गेंदों में 9 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।

21:48 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: केशव महाराद ने लगाई चौकों की हैट्रिक

केशव महाराज के ओवर में रहमत शाह ने चौके की हैट्रिक लगाई। ओवर की दूसरी गेंद पर रहमत ने बैकवर्ड स्क्वायर पर चौका लगाया। ओवर की दूसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर पर दूसरा चौका लगाया। वहीं चौथे गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर बाउंड्री लगाई। इस ओवर में 14 रन आए।

21:42 (IST) 21 Feb 2025
Live Cricket Score: राशिद खान आउट

38वें ओवर में केशव महाराज ने राशिद खान को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने मिड विकेट पर गेंद को खेला और ऐडन मार्करम ने कैच लपका। राशिद ने 13 गेंदों में 18रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का और तीन चौके लगाए।

21:33 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Champions Trophy Match Live Score: गुलबद्दीन भी आउट

35वें ओवर में एनगिडी ने गुलबद्दीन को आउट किया। गुबद्दीन मिड ऑफ पर गेंद को खेल रहे थे, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और बावुमा ने कैच लपका। 19 गेंदों में गुलबद्दीन ने 13 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके लगाए।

21:25 (IST) 21 Feb 2025
साउथ बनाम अफगानिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: रहमत शाह का अर्धशतक

33वें ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने गुलबद्दीन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन फायदा नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका का रिव्यू भी बेकार गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमत शाह ने दो रन लिए और अपना वनडे अर्धशतक पूरा किया।

21:09 (IST) 21 Feb 2025
SA vs AFG, Match Live Score: मार्को यानसेन का महंगा ओवर

मार्को यानसेन ने 31वें ओवर में 13 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर गुलबद्दीन ने फाइन लेग पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर भी मिड ऑन पर पुल करके चौका जमाया। वहीं 32वें ओवर में केशव महाराज ने दो रन दिए।

21:02 (IST) 21 Feb 2025
Live Cricket Score: मार्को यानसेन ने नबी को किया आउट

29वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्को यानसेन ने मोहम्मद नबी को आउट किया। नबी ने पुल शॉट खेला मिड विकेट पर। गेंद नबी के बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी मिड विकेट पर कगिसो रबाडा को कैच दे बैठे। नबी ने 17 गेंदों में 8 रन बनाए।

20:32 (IST) 21 Feb 2025
LIVE Cricket Score: अजमातुल्लाह को लौटना पड़ा पवेलियन

22वें ओवर में केशव महाराज ने दो रन दिए। अगले ओवर की आखिरी गेंद पर अजमातुल्लाह को पवेलियन लौटना पड़ा। वह टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कैच दे बैठे रिकलटन को। अजमातुल्लाह ने 27 गेंदों में 18 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके लगाए।

20:13 (IST) 21 Feb 2025
SA vs AFG, LIVE Score: लुंगी एनिगडी का महंगा ओवर

18वें ओवर में एनगिडी ने 11 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रहमत ने चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर मिड ऑन पर एक और चौका लगाया। अफगानिस्तान की ओर से अब तक एक भी अच्छी साझेदारी नहीं हुई है।

19:54 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: हशमतुल्लाह शाहीदी आउट

15वें ओवर की चौथी गेंद पर मु्ल्डर ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी को आउट किया। शाहिदी ने चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह बावुमा को कैच थमा बैठे। अफगानिस्तानी कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए।

19:50 (IST) 21 Feb 2025
Champions Trophy SA vs AFG Match Live Score: सेदिकुल्लाह अटल हुए रन आउट

वियान मुल्डर ने 13वें ओवर में दो रन दिए। वहीं अगला ओवर कगिसो रबाडा ने डाला जो कि विकेट मेडन था। ओवर की आखिरी गेंद पर अटल आउट हो गए। अटल सिंगल चुराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मार्को यानसेन ने थ्रो करते हुए डायरेक्ट हिट से आउट किया। यानसेन ने 32 गेंदों में 16 रन बनाए।

19:38 (IST) 21 Feb 2025
साउथ बनाम अफगानिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: इब्राहिम जादरान आउट

कगिसो रबाडा ने इब्राहिम जादरान को बोल्ड करके टीम को सफलता दिलाई। जादरान ने 29 गेंदों में 17 रन बनाए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

19:16 (IST) 21 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: सेदीकुल्लाह को मिला जीवनदान

पांचवें ओवर में मार्को यानसेन ने 6 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर सेदीकुल्लाह अटल ने मिड विकेट पर चौका लगाया. अगली गेंद वाईड रही। वहीं आखिरी गेंद पर अटल को जीवनदान मिला, पहली स्लिप पर उनका कैच ड्रॉप हो गया।

19:00 (IST) 21 Feb 2025
Live Cricket Score: रहमानुल्लाह गुरबाज को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा

रहमानुल्लाह गुरबाज को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 5 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन। जीत के लिए 300 रन चाहिए।

18:42 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Champions Trophy Match Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर। मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अफगानिस्तान का खाता वाइड से खुला। इसकी अगली गेंद पर गुरबाज ने 1 रन से खाता खोला। फिर वह तकलीफ में दिखे। अफगानिस्तान का फिजियो मैदान पर पहुंचे। उपचार के बाद गुरबाज खेलने को तैयार हुए। 5वीं गेंद पर जादरान ने तेज 1 रन लेकर खाता खोला। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अफगानिस्तान का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन।

18:16 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 316 का टारगेट दिया

साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 315 रन बनाए। रियान रिकेल्टन ने 106 गेंद पर 103 रन ठोके। इसके अलावा टेम्बा बावुमा ने 58 रन बनाए। रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्कराम ने 52-52 रन की पारी खेली। मार्कराम ने 36 और डुसेन ने 46 गेंद लिए। मार्कराम नाबाद रहे। वियान मुल्डर ने 6 गेंद पर नाबाद 12 रन ठोके। डेविड मिलर ने 14 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। फजहलक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

18:04 (IST) 21 Feb 2025
Live Cricket Score: अजमतुल्लाह उमरजई ने मार्को यानसेन को बोल्ड किया

अजमतुल्लाह उमरजई ने मार्को यानसेन को बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल पाए। एडेन मार्कराम 49 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 48.2 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन।

18:01 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Champions Trophy Match Live Score: डेविड मिलर को फजलहक फारूकी ने पवेलियन भेजा

डेविड मिलर को फजलहक फारूकी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। एडेन मार्कराम 48 रन बनाकर क्रीज पर। मिलर और मार्कराम के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका का स्कोर 48 ओवर में 5 विकेट पर 298 रन।

17:56 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: एडेन मार्कराम और डेविड मिलर क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 47 ओवर में 4 विकेट पर 285 रन बनाए। एडेन मार्कराम 35 और डेविड मिलर 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 37 रन की साझेदारी।

17:36 (IST) 21 Feb 2025
Champions Trophy SA vs AFG Match Live Score: रासी वैन डेर डुसेन आउट

रासी वैन डेर डुसेन 52 रन बनाकर आउट। नूर अहमद को विकेट मिला। साउथ अफ्रीका का स्कोर 42.4 ओवर में 4 विकेट पर 248 रन। डेविड मिलर नए बल्लेबाज हैं। एडेन मार्कराम 13 रन बनाकर क्रीज पर।

17:34 (IST) 21 Feb 2025
SA vs AFG Live score: रासी वैन डेर डुसेन ने अर्धशतक जड़ा

रासी वैन डेर डुसेन ने अर्धशतक जड़ा। वह 43 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 42 ओवर में 3 विकेट पर 245 रन। दोनों के बीच 39 गेंद पर 45 रन की साझेदारी।

17:12 (IST) 21 Feb 2025
Champions Trophy SA vs AFG Match Live Score: रयान रिकेल्टन रन आउट

रयान रिकेल्टन रन आउट हो गए। गेंदबाज राशिद खान ने गेंद पकड़कर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के पास थ्रो किया। रिकेल्टन का बल्ला हवे में रह गया। वह 103 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम क्रीज पर। रासी वैन डेर डुसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 35.3 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन।

17:06 (IST) 21 Feb 2025
SA vs AFG Live score: रयान रिकेल्टन ने शतक जड़ा

रयान रिकेल्टन ने शतक जड़ा। वह 101 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। रासी वैन डेर डुसेन 18 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 34.2 ओवर में 2 विकेट पर 197 रन।

16:41 (IST) 21 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: मोहम्मद नबी ने टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा

मोहम्मद नबी ने टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 58 रन बनाए। नबी का यह दूसरा विकेट था। रासी वैन डेर डुसेन क्रीज पर। रियान रिकल्टन 88 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 29 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन।

16:21 (IST) 21 Feb 2025
साउथ बनाम अफगानिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक जड़ा

टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक जड़ा। वह 63 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। रयान रिकल्टन 75 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 25 ओवर में 1 विकेट पर 136 रन। दोनों के बीच 108 रन की साझेदारी।

15:53 (IST) 21 Feb 2025
Live Cricket Score: टेम्बा बावुमा और रियान रिकल्टन

साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर में 1 विकेट पर 96 रन बनाए। टेम्बा बावुमा 29 और रियान रिकल्टन 56 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 77 गेंद पर 68 रन की साझेदारी।

15:39 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Live Score: रयान रिकेल्टन ने अर्धशतक जड़ा

रयान रिकेल्टन ने अर्धशतक जड़ा। वह 50 गेंद पर 51 और टेम्बा बावुमा 22 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 15.2 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन। दोनों के बीच 62 गेंद पर 58 रन की साझेदारी।

15:13 (IST) 21 Feb 2025
South Africa vs Afghanistan Champions Trophy Match Live Score: रयान रिकेल्टन और टेम्बा बावुमा क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। रयान रिकेल्टन 30 और टेम्बा बावुमा 4 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।