इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई।
IPL 2025 RR vs LSG LIVE Streaming: Watch Here
राजस्थान रॉयल्स को 3 ओवर में 25 रन चाहिए थे। इसके बाद आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल,रियान पराग और शिमरोन हेटमायर को आउट करके मैच पलट दिया। उन्होंनेआखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 8 मैच में 10 अंक हो गए। वह चौथे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स 8 मैच में 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर। लखनऊ को अगला मैच 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। राजस्थान को अगला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु से खेलना है।
Indian Premier League, 2025
Rajasthan Royals
178/5 (20.0)
Lucknow Super Giants
180/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 36 )
Lucknow Super Giants beat Rajasthan Royals by 2 runs
लखनऊ सुपर जायंट्स को 180 तक पहुंचने में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अब्दुल समद की अहम भूमिका रही। वह 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 26 रन ठोके। उन्होंने 4 छक्के लगाये और 2 रन दौड़कर लिये। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया था।
राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रन ठोके। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने 26 गेंद पर 39 और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंद पर 12 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 6 और शुभमन दुबे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
अब्दुल समद के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन 8 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए वानिंदु हसरंगा ने 31 रन देकर 2, जबकि तुषार देशपांडे ने 26, संदीप शर्मा ने 55 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन देकर 1-1 विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बनाए। एडेन मार्कराम 32 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर। तुषार देशपांडे के पहले ओवर में 5 रन बने।
निकोलस पूरन को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए।। एडेन मार्कराम 29 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बनाए। एडेन मार्कराम 25 और निकोलस पूरन 7 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।
जोफ्रा आर्चर ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन। निकोलस पूरन नए बल्लेबाज हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श क्रीज पर। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मार्श ने पहली गेंद पर 3 रन से खाता खोला। मार्कराम ने चौथी और 5वीं गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर में 12 रन बने।
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की प्लेइंग 11 में आकाशदीप की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला। राजस्थान की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की जगह 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसन यह मैच नहीं खेल पाएंगे। रियान पराग उनकी जगह कप्तानी करते दिख सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे/आकाश मधवाल, संदीप शर्मा।
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, प्रिंस यादव/आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई।
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 36वें मैच में शनिवार (19 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। राजस्थान 7 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। लखनऊ 7 में 4 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
