इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई।

IPL 2025 RR vs LSG LIVE Streaming: Watch Here

राजस्थान रॉयल्स को 3 ओवर में 25 रन चाहिए थे। इसके बाद आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल,रियान पराग और शिमरोन हेटमायर को आउट करके मैच पलट दिया। उन्होंनेआखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 8 मैच में 10 अंक हो गए। वह चौथे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स 8 मैच में 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर। लखनऊ को अगला मैच 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। राजस्थान को अगला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु से खेलना है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Rajasthan Royals 
178/5 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
180/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 36 )
Lucknow Super Giants beat Rajasthan Royals by 2 runs

लखनऊ सुपर जायंट्स को 180 तक पहुंचने में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अब्दुल समद की अहम भूमिका रही। वह 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 26 रन ठोके। उन्होंने 4 छक्के लगाये और 2 रन दौड़कर लिये। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया था।

राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रन ठोके। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने 26 गेंद पर 39 और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंद पर 12 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 6 और शुभमन दुबे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

अब्दुल समद के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन 8 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए वानिंदु हसरंगा ने 31 रन देकर 2, जबकि तुषार देशपांडे ने 26, संदीप शर्मा ने 55 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन देकर 1-1 विकेट लिए।

Live Updates
23:29 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: राजस्थान की बल्लेबाजी

राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रन ठोके। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने 26 गेंद पर 39 और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंद पर 12 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 6 और शुभमन दुबे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:18 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: लखनऊ ने 2 रन से जीत दर्ज की

आवेश खान ने पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 1 रन लिया। 5 गेंद 8 रन चाहिए। शिमरोन हेटमायर ने 2 रन बनाए। 4 गेंद पर 6 रन चाहिए। शार्दुल ठाकुर ने हेटमायर ने कैच लपका। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन। 3 गेंद पर 6 रन चाहिए। शुभम दुबे नए बल्लेबाज हैं। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। डेविड मिलर ने कैच छोड़ा। 2 रन बने। 1 गेंद पर 4 रन चाहिए। आखिरी गेंद पर 1 रन बना। लखनऊ ने 2 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई। शुभम दुबे 3 और ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:07 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंद पर 9 रन चाहिए

राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 9 रन चाहिए। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर। आवेश खान आखिरी ओवर करेंगे।

23:03 (IST) 19 Apr 2025
LIVE Cricket Score: रियान पराग को आवेश खान पवेलियन भेजा

रियान पराग को आवेश खान पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 4 और शिम्रोन हेटमायर नए बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 20 रन चाहिए।

22:56 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: यशस्वी जायसवाल को आवेश खान ने बोल्ड किया

यशस्वी जायसवाल को आवेश खान ने बोल्ड किया। उन्होंने 52 गेंद पर 74 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.1 ओवर में 3 विकेट पर 156 रन। जीत के लिए 17 गेंद पर 25 रन चाहिए। रियान पराग 38 रन बनाकर क्रीज पर।

22:45 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन

प्रिंस यादव 15वां ओवर लेकर आये। उनके ओवर से राजस्थान के खाते में 9 रन आये। रियान पराग ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 135 रन है। यशस्वी जायसवाल के 47 गेंद में 67 रन हैं। रियान पराग के 16 गेंद में 24 रन हैं।

22:40 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 126/2 (14)

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14 ओवर हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 126 रन है। यशस्वी जायसवाल के 44 गेंद में 64 रन हैं। रियान पराग के 13 गेंद में 19 रन हैं।

22:35 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: यशस्वी ने जड़ा चौका

दिग्वेश सिंह राठी 13वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद पर यशस्वी ने 2 रन लिये। दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर रियान पराग ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 122 रन है। यशस्वी जायसवाल के 40 गेंद में 63 रन हैं। रियान पराग के 11 गेंद में 16 रन हैं।

22:31 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: रियान ने छक्के के बाद जड़ा चौका

प्रिंस यादव 12वां ओवर लेकर आये। रियान पराग ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स का शतक पूरा हो गया। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद रियान पराग ने दौड़कर दो रन पूरे किये। आखिरी गेंद पर चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन है। यशस्वी जायसवाल के 36 गेंद में 55 रन हैं। रियान पराग के 9 गेंद में 15 रन हैं।

22:26 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: 11 ओवर से राजस्थान के खाते में आये सिर्फ 5 रन

रवि बिश्नोई 11वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 5 रन आये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन है। यशस्वी जायसवाल के 35 गेंद में 54 रन हैं। रियान पराग के 4 गेंद में 2 रन हैं।

22:23 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: नितीश राणा छक्का जड़ लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी की जगह नितीश राणा बल्लेबाजी के लिए आये। शार्दुल ठाकुर 10वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर नितीश राणा ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर नितीश राणा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। नितीश राणा 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आवेश खान ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर लपक लिया। उनकी जगह रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन है। यशस्वी जायसवाल के 33 गेंद में 52 रन हैं।

22:16 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: वेभव 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट

एडेन मार्कराम 9वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर वैभव ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। चौथी गेंद ऋषभ पंत ने वैभव को स्टम्प कर दिया। वैभव सूर्यवंशी 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए।

22:12 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा

दिग्वेश सिंह राठी 8वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर यशस्वी ने 2 रन लिये। पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने छक्का जड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 82 रन है। यशस्वी जायसवाल के 30 गेंद में 49 और वैभव सूर्यवंशी के 18 गेंद में 33 रन हैं।

22:07 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: यशस्वी ने 3 गेंद में जड़े 2 चौके

रवि बिश्नोई 7वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 71 रन है। यशस्वी जायसवाल के 26 गेंद में 45 और वैभव सूर्यवंशी के 16 गेंद में 26 रन हैं।

22:02 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: यशस्वी ने फिर जड़ा छक्का

प्रिंस यादव छठा ओवर लेकर आये। उनकी शुरुआती 5 गेंदें डॉट रहीं। हालांकि, आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 61 रन है। यशस्वी जायसवाल के 24 गेंद में 40 और वैभव सूर्यवंशी के 12 गेंद में 21 रन हैं।

21:57 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: यशस्वी जायसवाल ने 2 गेंद में जड़े 2 छक्के

एडेन मार्कराम पांचवां ओवर लेकर आये। वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर एक रन लिया। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 55 रन है। यशस्वी जायसवाल के 18 गेंद में 34 और वैभव सूर्यवंशी के 12 गेंद में 21 रन हैं।

21:52 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दिग्वेश सिंह ने दिये सिर्फ 2 रन

दिग्वेश सिंह राठी चौथा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान के खाते में सिर्फ 2 रन आये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 41 रन है। यशस्वी जायसवाल के 14 गेंद में 21 और वैभव सूर्यवंशी के 10 गेंद में 20 रन हैं।

21:49 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: तीन ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 39 रन

शार्दुल ठाकुर तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 13 रन आये। यशस्वी जायसवाल ने उनकी पहली गेदं पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 39 रन है। यशस्वी जायसवाल के 11 गेंद में 20 और वैभव सूर्यवंशी के 7 गेंद में 19 रन हैं।

21:47 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने छक्के के बाद जड़ा चौका

दूसरा ओवर आवेश खान लेकर आये। यशस्वी ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने फिर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर बीट हुए। हालांकि, गेंद नो मेन्स लैंड पर गिरे। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद यशस्वी जायसवाल ने दौड़कर एक रन लिया। आखिरी गेंद वैभव सूर्यवंशी का भाग्य ने साथ दिया। उन्होंने पुल किया, गेंद कुछ ज्यादा ऊंची चली गई डीप मिड-विकेट पर। तीन खिलाड़ी कैच पकड़ने के लिए भाग, लेकिन मिड-विकेट पर खड़ा खिलाड़ी पहले वहां पहुंचा, लेकिन यह एक मुश्किल कैच था, क्योंकि वह पीछे की ओर से भाग रहे थे, कैच छूटा फिर रवि बिश्नोई ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बॉडी से लड़खड़ा गए और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। इस तरह वैभव सूर्यवंशी के खाते में 4 रन और जुड़ गए। राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन है।

21:37 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का

राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल ठाकुर पहला ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। अगली गेंद पर एक रन लिया। अब बारी है वैभव सूर्यवंशी की। उन्होंने डेब्यू गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। दूसरी गेंद पर भी कड़क शॉट खेला। हालांकि, एक रन ही ले पाये। आखिरी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है।

21:30 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का लेखा-जोखा

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की बात करें तो एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन LSG ने काफी जल्दी 3 विकेट गंवा दिये थे। मिचेल मार्श ने एक गेंद मिड-विकेट पर खेली और हेटमायर के हाथों लपके गए। संदीप शर्मा की धीमी गेंद पर निकोलस पूरन बोल्ड हो गए।ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। लेकिन मार्कराम एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने न सिर्फ स्कोर बढ़ाया बल्कि बीच के ओवरों में स्कोरिंग रेट भी बढ़ाया, लेकिन रॉयल्स ने बाद के ओवरों में अधिकांश समय नियंत्रण बनाये रखा। दबाव के कारण मार्करम और बदोनी आउट हुए। हालांकि, अंतिम ओवर ने स्टेयरिंग LSG के हाथों में पकड़ा दी।

21:27 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: अब्दुल समद ने फेरा राजस्थान की योजनाओं पर पानी

राजस्थान रॉयल्स ने 13वें से 19वें ओवर के बीच मात्र 48 रन दिए, लेकिन अंतिम ओवर में अब्दुल समद के आने से यह सब खत्म हो गया। संदीप शर्मा ने पिछले मैच में 20वां ओवर खराब फेंका था। इसके बाद सुपर ओवर में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा था। अब उन्होंने इस मैच के अंतिम ओवर में 27 रन दिये। इससे मेहमान टीम 5 विकेट पर 180 रन बना पाई, जो कि बड़े मैदान पर प्रतिस्पर्धी स्कोर है।

21:17 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाये

आखिरी ओवर संदीप शर्मा लेकर आये। पहली गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लिये। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। चौथी गेंद पर दौड़कर 2 रन लिये। पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। मतलब इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 27 रन आये। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाये। अब्दुल समद 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर 8 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:10 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: जोफ्रा आर्चर के ओवर से लखनऊ के खाते में आये 7 रन

जोफ्रा आर्चर 19वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 7 रन आये। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट पर 153 रन है। डेविड मिलर के 6 गेंद में 7 रन हैं। अब्दुल समद के 5 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 9 गेंद में 10 रन की साझेदारी हुई है।

21:06 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा पांचवां झटका

तुषार देशपांडे 18वां ओवर लेकर आये। उन्होंने तीसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को पांचवीं सफलता दिलाई। शुभम दुबे ने आयुष बदोनी को पॉइंट की ओर बाउंड्री के पास लपका है। आयुष बदोनी की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद क्रीज पर आए। आयुष बदोनी 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

20:53 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: एडेन मार्कराम को वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा

एडेन मार्कराम को वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 गेंद पर 66 रन बनाए। आयुष बदोनी 40 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन।

20:49 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: बडोनी-मार्कराम के बीच 67 रन की साझेदारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी 32 और एडेन मार्कराम 66 रन बनाकर क्रीज पर। 43 गेंद पर 67 रन की साझेदारी।

20:35 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के 100 रन पूरे

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी 22 और एडेन मार्कराम 60 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 49 रन की साझेदारी।

20:28 (IST) 19 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: आयुष बदोनी और एडेन मार्कराम क्रीज पर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी 8 और एडेन मार्कराम 47 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।

20:11 (IST) 19 Apr 2025
RR vs LSG IPL LIVE Score: ऋषभ पंत को वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा

ऋषभ पंत को वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। एडेन मार्कराम 34 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन।