रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में उतरेगी तो उसके सामने केकेआर की चुनौती होगी।

आंद्रे रसल, नीतीश राणा, रोबिन उथप्पा और शुभमन गिल जैसे लय में चल रहे बल्लेबाजों को रोकना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा। जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकत और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों ने टूर्नमेंट में अंतिम के ओवरों में अब तक काफी रन लुटाए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), धवल कुलकर्णी, प्रशांत चोपड़ा, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर (विकेटकीपर), सुदेशन मिधुन, बेन स्टोक्स, कृष्णप्पा गौतम, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, कुलदीप यादव, नितीश राणा, प्रिसिद्घ कृष्णा, हैरी गर्ने, शुभमन गिल।

Live Blog

19:20 (IST)07 Apr 2019
टॉस होगा अहम

दिनेशा कार्तिक और अजिंक्य रहाणे दोनों ही कप्तान इस पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहेंगे। दोनों ही टीम इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।

18:58 (IST)07 Apr 2019
RR को बल्लेबाजी में लाना होगा सुधार

बैंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी राजस्थान की टीम में कई खामियां हैं जिसमें वे सुधार करना चाहेंगे।

18:19 (IST)07 Apr 2019
इन बल्लेबाजों पर रहेगी नजरें

रसेल के अलावा सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और नीतीश राणा भी बल्ले से टीम के लिए समय समय पर अहम योगदान देते रहे हैं।

17:41 (IST)07 Apr 2019
स्पिनर्स के लिए मददगार पिच


इस पिच पर स्पिनरों को अच्छा टर्न मिला है और गेंद नीची रही है। बल्लेबाजों की शानदार लय के दम पर केकेआर इस विश्वास के साथ मुकाबले में उतरेगा कि उनकी टीम किसी भी स्थिति से जीत सकती है।

17:17 (IST)07 Apr 2019
श्रेयस गोपाल दोहराना चाहेंगे प्रदर्शन

राजस्थान के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक श्रेयस गोपाल रहे हैं, जिन्होंने अपनी गुगली से विराट कोहली, एबी डि विलियर्स और शिमरोन हेटमेयर को चकमा देने के साथ चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए।

16:41 (IST)07 Apr 2019
रसेल के खिलाफ बनाना होगा प्लान

बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करने वाले आंद्रे रसल (13 गेंद में नाबद 48 रन) को रोकने के लिए अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।

16:04 (IST)07 Apr 2019
गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला की अगुआई में केकेआर का गेंदबाजी विभाग यहां के सवाई मान सिंह स्टेडियम में विकेट का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

15:25 (IST)07 Apr 2019
स्मिथ, त्रिपाठी और स्टोक्स से उम्मीद

राजस्थान के लिए रहाणे और बटलर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मिडल ऑर्डर में स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। 

14:50 (IST)07 Apr 2019
संजू की हो सकती है वापसी

इस आईपीएल का पहला शतक लगाने वाले संजू सैमसन, जोस बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की है। संजू चोट की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे।

14:28 (IST)07 Apr 2019
स्मिथ और बेन स्टोक्स से उम्मीदें

स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे टीम के स्टार खिलाड़ी अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। आज इन दोनों ही खिलाड़ियों को दम दिखाना होगा।

14:07 (IST)07 Apr 2019
जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे रहाणे

शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करने वाली राजस्थान की कोशिश इस लय को बरकरार रखने की होगी।

13:38 (IST)07 Apr 2019
यहां देख सकते हैं मैच

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच को आप रविवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं।