IND vs RSA, 3rd Test, South Africa tour of India, 2019: टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 255 गेंदों में 212 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 6 छक्के भिी लगाए। रोहित ने कुछ महीने पहले गौरव कपूर के शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में रितिका सजदेह के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में काफी बातों का जिक्र किया था। रोहित शर्मा ने इस शो के दौरान बताया किस तरह रितिका से उनकी पहली मुलाकात हुई थी और किस तरह रितिका ने उनकी जिंदगी को बदलने में अहम भूमिका निभाई। रोहित पहली बार अपनी पत्नी रितिका से उनके दोस्त और क्रिकेटर युवराज के जरिये मिले थे। बता दें कि युवराज सिंह रितिका को अपनी बहन मानते हैं और अक्सर उनके साथ स्पॉट किए जाते हैं।
मैदान पर बेखौफ रहने वाले रोहित शर्मा पर्सनल लाइफ में बेहद शर्मीले इंसान हैं। रोहित शर्मा जल्दी किसी से मिलना पसंद नहीं करते और अधिक से अधिक समय सोना चाहते हैं। रोहित की गिनती भारतीय टीम के सबसे बड़े आलसियों में की जाती है। रोहित की आदतों को उनकी वाइफ रितिका ने बदलने का काम किया। शादी के बाद रितिका ने रोहित को कई नई चीजों के साथ जोड़ा और उनके शेड्यूल को बिजी किया। रितिका की शादी के बाद से ही रोहित का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। वर्ल्ड कप हो या टेस्ट हर सीरीज में रोहित ने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीतने का काम किया है।
रोहित शर्मा और रितिका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। इन दोनों को तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर फैंस द्वारा खूब शेयर भी किया जाता रहा है। रोहित शर्मा ने इस शो में अपने भूलने की आदत का भी जिक्र किया। रोहित शर्मा बताते हैं कि उनकी नई-नई शादी हुई थी और वह अपना रिंग होटल में ही भूल गए थे। रात में रिंग उतराकर सोने के कारण वह रूम में उसे भूल गए। हालांकि, बाद में स्टाफ की मदद से उन्होंने वह रिंग वापस मंगवा लिया था।
