इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 34वें मैच में शुक्रवार (18 अप्रैल)को पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी लगातार तीसरा मैच हारी। पंजाब किंग्स के 7 मैच में 10 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। आरसीबी चौथे नंबर पर पहुंच गई।
IPL 2025 RCB vs PBKS LIVE Streaming: Watch Here
बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सका। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। टिम डेविड ने जुझारू अर्धशतक बनाया और इस स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन बनाए। दोनों टीमें एक बार फिर 20 अप्रैल को आमने-सामने होंगी।
Indian Premier League, 2025
Royal Challengers Bengaluru
95/9 (14.0)
Punjab Kings
98/5 (12.1)
Match Ended ( Day – Match 34 )
Punjab Kings beat Royal Challengers Bengaluru by 5 wickets
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टिम डेविड 26 गेंद 50 रन बनाकर नाबाद रहे। रजत पाटीदार ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। 8 बल्लेबाज बगैर दहाई का आंकड़ा पार किए आउट हुए। फिल साल्ट ने 4, विराट कोहली ने 1, लियाम लिविंगस्टोन 4, जितेश शर्मा 2, क्रुणाल पंड्या 1, मनोज भंडागे 1 और भुवनेश्वर कुमार 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए, जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या 16, प्रभसिमरन सिंह 13, श्रेयस अय्यर ने 7, जोश इंग्लिस 14 और शशांक सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा 33 और मार्कस स्टोइनिस 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए।
पंजाब की प्लेइंग 11 में ग्लेन मैक्सवेल की जगह मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई। हरप्रीत बरार को मौका मिला। आरसीबी की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ। बेंगलुरु में बारिश के कारण टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे के बजाय रात 9.30 बजे टॉस हुआ। 9.45 बजे से मैच खेला गया। 14-14 ओवर के मैच में तीन गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर और एक गेंदबाज शेष 2 ओवर गेंदबाजी करने कर सकते थे। पावरप्ले 4 ओवर का हुआ।
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या 16, प्रभसिमरन सिंह 13, श्रेयस अय्यर ने 7, जोश इंग्लिस 14 और शशांक सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा 33 और मार्कस स्टोइनिस 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए।
मार्कस स्टोइनिस ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया। यश दयाल गेंदबाज थे। वह 7 और नेहल वढेरा 33 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी लगातार तीसरा मैच चिन्नास्वामी में हार गई है।
शशांक सिंह को भुवनेश्वर कुमार को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 1 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 11.3 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन। जीत के लिए 15 गेंद पर 15 रन चाहिए। नेहल वढेरा 23 और मार्कस स्टोइनिस 1 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 65 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 31 रन चाहिए। नेहल वढेरा 11 और शशांक सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रेयस अय्यर को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। इसके बाद जोश इंग्लिस 14 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 43 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 50 रन चाहिए। जोश इंग्लिस 11 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।
प्रियांश आर्या को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन। जीत के लिए 62 गेंद पर 64 रन चाहिए।
प्रभसिमरन सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। जीत के लिए 67 गेंद पर 73 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या 2 और प्रभसिमरन सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेशव्र कुमार ने आरसीबी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन। जीत के लिए 78 गेंद पर 93 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टिम डेविड 26 गेंद 50 रन बनाकर नाबाद रहे। रजत पाटीदार ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। 8 बल्लेबाज बगैर दहाई का आंकड़ा पार किए आउट हुए। फिल साल्ट ने 4, विराट कोहली ने 1, लियाम लिविंगस्टोन 4, जितेश शर्मा 2, क्रुणाल पंड्या 1, मनोज भंडागे 1 और भुवनेश्वर कुमार 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए, जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले और टिम डेविड 26 गेंद 50 रन बनाकर नाबाद रहे। हरप्रीत बरार के आखिरी ओवर में टिम डेविड ने लगातार 3 छक्के जड़े। ओवर में 19 रन बने।
भुवनेश्वर कुमार को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। अगली ही गेंद पर यश दयाल आउट। टिम डेविड 19 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11.5 ओवर में 9 विकेट पर 63 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर में 7 विकेट पर 59 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार 4 और टिम डेविड 19 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मनोज भंडागे आउट हो गए। मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार बगैर खाता खोले और टिम डेविड 6 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का लाइव स्कोर 8.3 ओवर में 7 विकेट पर 42 रन।
रजत पाटीदार पवेलियन लौट गए। उन्होंने 23 रन बनाए। युजवेंद्र चहल को विकेट मिला। टिम डेविड 6 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 7.4 ओवर में 6 विकेट पर 41 रन।
मार्को यानसेन ने क्रुणाल पंड्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। टिम डेविड 4 और रजत पाटीदार 21 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 6.3 ओवर में 5 विकेट पर 38 रन।
युजवेंद्र चहल ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए।रजत पाटीदार 21 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 5.5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन।
लियाम लिविंगस्टोन को जेवियर बर्टलेट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन। रजत पाटीदार 17 और जितेश शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अर्शदीप सिंह ने बड़ा झटका दिया है। विराट कोहली आउट हो गए हैं। उन्होंने 1 रन बनाए। रजत पाटीदार 16 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन। लियाम लिविंगस्टोन नए बल्लेबाज हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और विराट कोहली क्रीज पर। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने पहली ही गेंद पर चौके से खाता खोला। चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं। उन्होंने भी पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। अगली गेंद पर 1 रन आया। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 9 रन 1 विकेट पर।
बेंगलुरु में टॉस के बाद फिर बारिश आ गई थी। अच्छी खबर यह है कि यह ज्यादा देर नहीं टिकी और मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हैं।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रभसिमरन सिंह, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह मार्कस स्टोइनिस को मौका दिया। हरप्रीत बरार को मौका मिला। 14-14 ओवर का मैच होगा। तीन गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। एक गेंदबाज शेष 2 ओवर गेंदबाजी कर सकता है। पावरप्ले 4 ओवर का होगा। आरसीबी की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ।
बेंगलुरु में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मैच शुरू नहीं हो सका है। टॉस भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे टॉस होगा। 9.45 बजे से मैच होगा। 14-14 ओवर के मैच होंगे।
रजत पाटीदार पिच का जायजा लेने आए। आरसीबी के खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं। थोड़ी देर में टॉस और मैच कब से खेला जाएगा इसे लेकर अपडेट आएगा।
बेंगलुरु से अच्छी खबर आ रही है। बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम इतना बढ़िया है कि मैच शुरू होने में ज्यादा देरी नहीं लगेगा।
बेंगलुरु में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मैच शुरू नहीं हो सका है। ओवर्स कटने शुरू हो गए हैं।
बेंगलुरु में बारिश जारी। इसके कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। बारिश तेज नहीं है, लेकिन लगातार जारी है।
बेंगलुरु से अपडेट ये है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश जारी है। बारिश रुकने पर ही मैच को लेकर कोई फैसला होगा।