एशिया कप 2025 में मंगलवार (23 सितंबर) को पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सुपर 4 में पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान का सुपर-4 में खाता खुल गया। पाकिस्तान ने 8 साल बाद यानी 2017 के बाद पहली बार टी20 में जीत दर्ज की।
लगातार दूसरा मैच हारकर श्रीलंका फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई। 24 सितंबर को भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी और श्रीलंका के बाहर होने पर मुहर लग जाएगी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच नॉकआउट हो जाएगा।
Asia Cup, 2025
Pakistan
138/5 (18.0)
Sri Lanka
133/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Super Four – Match 3 )
Pakistan beat Sri Lanka by 5 wickets
भारत सुपर 4 अंक तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है। अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। पाकिस्तान ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 50 रन बनाए। चरित असालंका ने 20 रन बनाए। चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 17 रन बनाए। कुसल परेरा और वानिंदु हसरंगा ने 15-15 रन बनाए। पथुम निसांका 8 और दुष्मंथा चमीरा 1 रन बनाकर आउट हुए। कुसल मेंडिस और दासुन शनाका खाता नहीं खोल पाए। महीश तीक्ष्णा बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने 2-2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज 38 और हुसैन तलत 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 24 रन बनाए। फखर जमान 17, सलमान आगा 5 और सैम अयूब 2 रन बनाकर आउट हुए। महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिए। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका ने 2 बदलाव किए। चमिका करुणारत्ने और महीश तीक्ष्णा की वापसी हुई।
कौन हैं हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक? फैशन मॉडल से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक का सफर
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान का स्क्वाड
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।
Asia Cup 2025 LIVE Score: श्रीलंका का स्क्वाड
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानीदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, मतीशा पथिराना, महीश तीक्ष्णा।
नमस्कार!
नमस्कार! एशिया कप 2025 में मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 4 मुकाबला खेल जाएगा। मैच और टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।
