Asia Cup 2025, Sri Lanka vs Pakistan Super 4, Match 3rd, SL vs PAK LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 में मंगलवार (23 सितंबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका ने 2 बदलाव किए। चमिका करुणारत्ने और महीश तीक्ष्णा की वापसी हुई। दोनों टीमों को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

Asia Cup, 2025

Pakistan 

vs

Sri Lanka  
21/2 (2.3)

BowlingORWKT
Shaheen Afridi *1.3112
Faheem Ashraf180
BattingRB
Kusal Perera8 6
Charith Asalanka *2 2

Play In Progress ( Day – Super Four – Match 3 )
Pakistan elected to field

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका यह मैच हारा तो वह फाइनल की रेस से बाहर होगा। पाकिस्तान हारा तो वह फाइनल की रेस में रहेगा, लेकिन उसका भाग्य अन्य मुकाबलों से तय होगा। सुपर 4 में भारत पहले और बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। सुपर 4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था। दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

Live Updates
20:15 (IST) 23 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: शाहीन अफरीदी ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा

शाहीन अफरीदी ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। कुसल परेरा 8 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 2.2 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन।

20:04 (IST) 23 Sep 2025

PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर उतरे। शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पथुम निसांका ने पहली गेंद पर 1 रन से खाता खोला। मेंडिस दूसरे गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 0.2 ओवर में 1 विकेट पर 1 रन।

19:37 (IST) 23 Sep 2025

Pakistan vs Sri Lanka LIVE Score: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

19:36 (IST) 23 Sep 2025

PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

19:34 (IST) 23 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका ने 2 बदलाव किए। चमिका करुणारत्ने और महीश तीक्ष्णा की वापसी हुई।

19:00 (IST) 23 Sep 2025

LIVE Cricket Score: मतीशा पथिराना बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि मतीशा पथिराना अस्वस्थ हैं और वह आज के मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने पिछले दो दिनों में टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पथिराना अभी तक बेंच पर ही बैठे रहे हैं।

18:31 (IST) 23 Sep 2025

PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

18:14 (IST) 23 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा,दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा।

18:13 (IST) 23 Sep 2025

भारत से हारकर भी पाकिस्तान खेलेगा एशिया कप फाइनल? 6 बार की चैंपियन 23 को हो सकती है बाहर, ये है गणित

भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 में हारने के बाद पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। श्रीलंका के लिए 23 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच करो या मरो की स्थिति वाली होगी। …और पढ़ें
16:44 (IST) 23 Sep 2025

15 खिलाड़ी चुनने के लिए 20 चयनकर्ता, मौका मिला तो शोएब अख्तर यूं सुधारेंगे पाकिस्तान क्रिकेट

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर से पूछा गया कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनसे पूछे तो क्या वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुधारने की जिम्मेदारी लेंगे। अख्तर ने कहा कि पहले तो ऐसा होगा नहीं। ऐसा हुआ तो उन्हें इस बात पर विचार करना होगा कि वह इस काम के लिए कितना समय दे सकते हैं। …यहां पढ़ें
16:30 (IST) 23 Sep 2025

कौन हैं हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक? फैशन मॉडल से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक का सफर

पाकिस्तान क्रिकेटर हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक का जन्म 20 अक्टूबर 1997 को रावलपिंडी में हुआ। उन्होंने मास कम्युनिकेशन और फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई की। मॉडलिंग करियर की शुरुआत के बाद वह TikTok और Instagram पर चर्चित हुईं। दिसंबर 2022 में उनका निकाह हारिस रऊफ से हुआ। …यहां पढ़ें
16:07 (IST) 23 Sep 2025

PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान का स्क्वाड

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।

16:06 (IST) 23 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: श्रीलंका का स्क्वाड

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानीदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, मतीशा पथिराना, महीश तीक्ष्णा।

16:04 (IST) 23 Sep 2025

नमस्कार!

नमस्कार! एशिया कप 2025 में मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 4 मुकाबला खेल जाएगा। मैच और टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।