चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज अपने नाम की। फाइनल में शुक्रवार (15 फरवरी) को न्यूजीलैंड का सामना मेजबान पाकिस्तान से था। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए और 49.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। कीवी टीम ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Match Ended

ODI Tri-Series in Pakistan, 2025

New Zealand 
243/5 (45.2)

vs

Pakistan  
242 (49.3)

Match Ended ( Day – Final )
New Zealand beat Pakistan by 5 wickets

न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हए दूसरे ही ओवर में विल यंग का विकेट खो दिया। उनके आउट होने के बाद डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने 75 रन की साझेदारी की। विलियमसन अर्धशतक से चूक गए। डेरिल मिचेल 58 गेंदों में 57 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने 56 रन बनाए और टीम को जीत के करीब तक पहुंचाया। वह लक्ष्य के करीब आकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 45.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की पारी 49.3 ओवर में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 46 रन बनाए। सलमाना आगा 45 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा बाबर आजम ने 29, तैयब ताहिर ने 38, फहीम अशरफ ने 22 और नसीम शाह ने 19 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ’रुर्के ने सबसे ज्यादा 4 विकेट (9.3 ओवर में 43 रन) लिए। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्रमशः 38 और 20 रन देकर 2-2 विकेट लिए। जैकब डफी और नाथन स्मिथ 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। मोहम्मद हसनैन की जगह फहीम अशरफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। मिचेल सैंटनर ने बताया कि न्यूजीलैंड की आखिरी एकादश में 2 बदलाव हैं। मैट हेनरी और बेन सियर्स की जगह जैकब डफी और नाथन स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में चुना गया। इस त्रिकोणीय शृंखला में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा तीसरी टीम साउथ अफ्रीका थी। वह फाइनल में नहीं पहुंच पाई। ये तीनों ही टीमें अगले हफ्ते से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी।

मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सामना हुआ था। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 78 रन से मात दी थी। उस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली थी। दूसरा वनडे में न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका को हराया था। तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Live Updates
22:16 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड ने जीती ट्राईसीरीज

न्यूजीलैंड ने 243 रन का लक्ष्य 45.2 ओवर में हासिल किया। पाकिस्तान को अपने ही घर पर हार का मुंह देखना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं सलमान आगा ने 45 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 57 रन बनाए वहीं टॉम लैथम ने 56 रन की पारी खेली। डेवन कॉनवे ने 48 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह ने दो विकेट लिए।

22:10 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

46वें ओवर में फहीम अशरफ की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने चौका लगाया। उन्होंने पुल करके शॉट खेला और गेंद बल्ले के किनारे पर लगी। उन्होंने फाइन लेग पर शॉट खेला और चौका लगाया। ओवर की अगली गेंद पर दो रन आए वहीं तीसरी गेंद वाइड रही जिसने न्यूजीलैंड की जीत तय की।

22:05 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ ODI LIVE Score: शाहीन अफरीदी ने लैथम को किया आउट

45वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने टॉम लैथम को आउट किया. इस बार लैथम को जीवनदान नहीं मिला। लैथम ने पुल करके खेलने की कोशिशकी लेकिन गेंद अबरार के हाथों में गई। उन्होंने 64 गेंदों में 56 रन बनाए।

21:59 (IST) 14 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: अबराबर अहमद ने दिए 13 रन

42वें ओवर में अबरार अहमद ने 13 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर लैथन ने रिवर्स स्वीप के साथ चौका लगाया। वहीं तीसरे ओवर में लैथम ने स्वीप करके एक और चौका लगाया। अगले ओवर में खुशदिल शान ने तीन रन दिए।

21:55 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: डैरिल मिचेल आउट

अबरार अहमद ने डैरिल मिचेल को आउट किया। 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल ने फ्रंट फुट पर गेंद खेलने की कोशिश की लेकिन वह अबरार को ही कैच दे बैठे। मिचेल 58 गेंदों में 57 रन बनाए। इस पारी में छह चौके शामिल थे।

21:27 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: टॉम लैथम का कैच हुआ ड्रॉप

35वें ओवर में अबरार अहमद ने चार रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर लैथम का कैच ड्रॉप हो गया। उन्होंने गेंद को स्वीप किया और स्क्वायर लेग पर गेंद को खेला लेकिन कैच नहीं ले पाया पाकिस्तानी फील्डर। लैथम को दूसरा जीवन दान मिला।

21:17 (IST) 14 Feb 2025
LIVE Cricket Score: टॉम लैथम ने लिया रिव्यू

34वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने 11 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर टॉम लैथम को कॉट बिहाइंड विकेट आउट दिया लेकिन लैथम ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद और बल्ले के बीच गैप था।

20:45 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: 28 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 124 रन

28वें ओवर तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम ने 11 गेंदों में 8 रन और डेरिल मिचेल ने 27 गेंदों में 15 रन बनाए हैं।

20:34 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ ODI LIVE Score: डेविड कॉनवे आउट

25वें ओवर में नसीम शाह ने डेविड कॉनवे को आउट किया। नसीम की गेंद पर कॉनवे ने पुल शॉट खेला, अबरार ने रिवर्स कप कैच लिया और पारी का अंत किया। विलियमसन के बाद कॉनवे भी अर्धशतक चूक गए। उन्होंने 74 गेंदों में 48 रन बनाए।

20:25 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

24वें ओवर में सलमान आगा ने 8 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर डेवन कॉनवे ने चौका लगाया। टीम का स्कोर अब 100 के पार पहुंच गया है। कॉनवे भी अपने अर्धशतक के करीह पहुंच गए हैं.

20:15 (IST) 14 Feb 2025
LIVE Cricket Score: खुशदिल शाह का किफायती ओवर

19वें ओवर में खुशदिल शाह ने तीन रन दिए। वहीं अगले ओवर में सलमान आगा ने चार रन दिए। 21वें ओवर में खुशदिल शाह ने चार रन दिए।

20:09 (IST) 14 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: सलमाना आगा ने केन विलियमसन को किया बोल्ड

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर केन विलियमसन बोल्ड हो गए। सलमान आगा की गेंद खेलने की कोशिश में थे विलियमसन और गेंद मीडिल और लेग स्टंप के बीच जाकर लगी। आगा ने 49 गेंदों में 34 रन बनाए। इस पारी में विलियमसन ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

19:52 (IST) 14 Feb 2025
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: केन विलियमसन के दो चौके

14वें ओवर केन विलियमसन ने दो चौके लगाए। सलमान आगा ने ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन ने मिड-ऑफ पर चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर कट करते हुए और चौका लगाया।

19:40 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: सलमान आगा ने दिए 2 रन

11वें ओवर में अबरार अहमद ने चार रन दिए। वहीं अगले ओवर में सलमान आगा ने दो रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

19:19 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 28 रन

सात ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 28 रन है। केन विलियमसन के 16 गेंद में 8 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 19 गेंद में 8 रन हैं। न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 43 ओवर में 213 रन बनाने हैं और 9 विकेट हाथ में हैं।

18:55 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: नसीम शाह ने पाकिस्तान को दिलाई पहली सफलता

नसीम शाह दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर विल यंग को एलबीडब्ल्यू कर दिया। विल यंग 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विल यंग की जगह केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है। डेवोन कॉनवे का अभी खाता नहीं खुला है।

18:52 (IST) 14 Feb 2025
LIVE Cricket Score: विल यंग ने खोला न्यूजीलैंड का खाता

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी पहला ओवर लेकर आए। विल यंग पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने 5वीं गेंद पर एक रन लिया। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है।

18:33 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: पाकिस्तान सिर्फ 242 रन पर ऑलआउट

पाकिस्तान की टीम सिर्फ 242 रन पर आउट हो गई। कोई आश्चर्य नहीं कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अंत में कुछ कैच छोड़े, लेकिन तब तक पाकिस्तान का काफी नुकसान हो चुका था। पिच थोड़ी दो-तरफा है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसका खूबसूरती से फायदा उठाया। ओ'रुर्के ने कटर का अच्छा इस्तेमाल किया। स्पिनर्स ने अपनी गति में बदलाव करते हुए बल्लेबाजों को चोक किया। पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि ज्यादा ओस नहीं हो और रोशनी में बल्लेबाजी करना आसान न हो। हालांकि, वे अपनी बल्लेबाज़ी से निराश होंगे। शीर्ष क्रम फिर विफल रहा। बीच के ओवर्स में रिजवान और आगा ने जिम्मेदारी निभाई, लेकिन गति नहीं पकड़ पाए। अंततः डॉट बॉल के बढ़ते दबाव के आगे यह जोड़ी झुक गई। तैयब ताहिर और फहीम अशरफ ने निचले क्रम में अच्छा योगदान दिया।

18:16 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: 242 रन पर सिमटी पाकिस्तान की पारी

विलियम ओ'रुर्के 50वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद पर फहीम अशरफ को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। फहीम 21 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाया। उनकी जगह अबरार अहमद आए। अबरार ने दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर नसीम शाह को माइकल ब्रेसवेल ने मिड-ऑन पर पीछे की ओर भागते हुए लपक लिया। नसीम शाह एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पाकिस्तान की पारी का अंत हुआ। पाकिस्तान का स्कोर: 242 (49.3)

17:58 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: पाकिस्तान के 47 ओवर में 219 रन

47 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 219 रन है। नसीम शाह के 11 गेंद में 12 रन हैं। फहीम अशरफ के 13 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 17 रन की साझेदारी हुई है।

17:48 (IST) 14 Feb 2025
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान को लगा 8वां झटका

मिचेल सैंटनर ने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी को भी पवेलियन की राह दिखा दी। विल यंग ने शाहीन अफरीदी को लपका। शाहीन 4 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 44 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 202 रन है। शाहीन अफरीदी की जगह नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए आए।

17:46 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: खुशदिल शाह 7 रन पर आउट

पाकिस्तान के खुशदिल शाह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मिचेल सैंटनर ने खुशदिल शाह को 44वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। खुशदिल शाह 18 गेंद में 7 रन ही बना पाए। उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी बल्लेबाजी के लिए आए।

17:37 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: तैयब ताहिर को केन विलियमसन ने लपका

जैकब डफी 42वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी 5वीं गेंद पर तैयब ताहिर को केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। तैयब ताहिर 33 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। तैयब ताहिर की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज फहीम अशरफ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला।

17:24 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE score: सलमाव आगा भी अर्धशतक से चूके

37वें ओवर में सलमान आगा भी पवेलियन लौट गए। रिजवान के बाद आगा भी अपने अर्धशतक से चूक गए। आगा ने रिवर्स स्वीप की कोशिश की लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर गई जहां जेकब डफी ने कैच लपका। सलमान ने 65 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।

17:12 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: मिचेल सैंटनर का किफायती ओवर

33वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने सात रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर तय्यब ताहिर ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में मिचेल सैंटनर ने दो ही रन दिए।

17:09 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: मोहम्मद रिजवान बोल्ड

32वें ओवर में विलियम ओरारुके ने मोहम्मद रिजवान बोल्ड हो गए। रिजवान ने थर्ड मैन पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उन्होंने अपनी पारी में 46 रन बनाए। इस पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

16:42 (IST) 14 Feb 2025
LIVE Cricket Score: मिचेल सैंटनर ने डाला मेडन ओवर

25वें ओवर में नेथन स्मिथ ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रिजवान ने मिड ऑन पर चौका लगाया। वहीं अगले ओवर में मिचेल सैंटनर ने मेडन ओवर डाला।

16:27 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: ग्लेन फिलिप्स का महंगा ओवर

23वें ओवर की पारी के चौथी पारी में ग्वेन फिलिप्स ने 12 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने कवर्स पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने एक्सट्रा कवर पर छक्का जड़ा।

16:02 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs NZ LIVE Score: सलमान आगा का चौका

चार ओवर बाद आखिरकार पाकिस्तान के खाते में चौका आया। ओवर की पहली गेंद पर सलमान ने स्वीप कवर पर चौका लगाया।

15:49 (IST) 14 Feb 2025
PAK vs New-Zealand ODI LIVE Score: माइकल ब्रेसवेल का किफायती ओवर

13वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने 3 रन बनाए। वहीं अगले ओवर में रिजवान ने डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा। 15 ओवर बाद पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 63 रन बनाए।