चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में बुधवार (19 फरवरी) को पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 321 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर आउट हो गई।

IND vs BAN Champions Trophy 2025 LIVE Score: Watch Here

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में 2 शतक लगे। न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने शतक जड़ा। उन्होंने 107 रन की पारी खेली। इसके बाद टॉम लैथम ने भी शतक जड़ा। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। इसके अलावा खुशदिल शाह ने अर्धशतक जड़कर हार के अंतर को थोड़ा कम किया।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

Pakistan 
260 (47.2)

vs

New Zealand  
320/5 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 1 )
New Zealand beat Pakistan by 60 runs

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 90 गेंद पर 64 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। सलमान आगा ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए। फखर जमान ने 41 गेंद पर 24 रन बनाए। वह चोट के कारण संघर्ष करते दिखे। मोहम्मद रिजवान ने 3 रन, सऊद शकील ने 6, तैय्यब ताहिर ने 1, शाहीन अफरीदी ने 14, नसीम शाह ने 13 और हारिस रऊफ ने 19 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ’रूर्के और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए। मैच हेनरी ने 2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ ने 1 विकेट लिए।

PAK vs NZ LIVE Cricket Score Full Scorecard In Hindi: Watch Here

न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 104 गेंद पर 118 रन बनाए। विल यंग ने 113 गेंद पर 107 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंद पर 61 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 10-10 रन बनाए। केन विलियनसन ने 1 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान मैच के पहले ही ओवर में बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि फखर जमान की चोट गंभीर नहीं है। वह मैदान पर लौट आए। पाकिस्तान ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में रचिन रविंद्र की वापसी नहीं हुई। उन्हें ट्रॉई सीरीज के दौरान कैच लेते वक्त चेहरे पर चोट लगी थी।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के।

Live Updates
22:27 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 90 गेंद पर 64 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। सलमान आगा ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए। फखर जमान ने 41 गेंद पर 24 रन बनाए। वह चोट के कारण संघर्ष करते दिखे। मोहम्मद रिजवान ने 3 रन, सऊद शकील ने 6, तैय्यब ताहिर ने 1, शाहीन अफरीदी ने 14, नसीम शाह ने 13 और हारिस रऊफ ने 19 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ’रूर्के और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए। मैच हेनरी ने 2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ ने 1 विकेट लिए।

22:21 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से हरा दिया। 321 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर आउट हो गई। नसीम शाह को मैच हेनरी ने पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

22:17 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: हारिस रऊफ को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

हारिस रऊफ को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 19 रन बनाए। नसीम शाह 13 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 47 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 61 रन चाहिए। नसीम शाह 13 और अबरार अहमद बगैर खाता खोले क्रीज पर।

22:13 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान को जीत के लिए 24 गेंद पर 76 रन चाहिए

पाकिस्तान ने 46 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 76 रन चाहिए। नसीम शाह 4 और हारिस रऊफ 13 रन बनाकर क्रीज पर।

22:05 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: विलियम ओ’रूर्के ने खुशदिल शाह को पवेलियन भेजा

विलियम ओ’रूर्के ने खुशदिल शाह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 43.4 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन। जीत के लिए 38 गेंद पर 92 रन चाहिए।

21:51 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: शाहीन अफरीदी को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा

शाहीन अफरीदी को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 41 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन। जीत के लिए 54 गेंद पर 121 रन चाहिए। खुशदिल शाह 45 रन बनाकर क्रीज पर। नसीम शाह नए बल्लेबाज हैं।

21:46 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: शाहीन अफरीदी और खुशदिल शाह क्रीज पर

पाकिस्तान ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 125 रन चाहिए। शाहीन अफरीदी 12 और खुशदिल शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर।

21:24 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: बाबर आजम को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

बाबर आजम को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 64 रन बनाए। खुशदील शाह 12 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 34 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन। जीत के लिए 168 रन चाहिए।

21:16 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: तैय्यब ताहिर आउट

सलमान आगा के बाद तैय्यब ताहिर आउट। उन्होंने 1 रन बनाए। मिचेल सैंटनर को विकेट मिला। खुशदील शाह 1 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम 51 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 31.5 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन। जीत के लिए 192 रन चाहिए।

21:10 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: बाबर आजम का अर्धशतक

बाबर आजम ने 81 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वह 82 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। सलमान आगा 28 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट। नाथन स्मिथ को विकेट मिला। पाकिस्तान का स्कोर 30.4 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन। जीत के लिए 194 रन चाहिए।

20:59 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान को 100 रन बनाने में 28 ओवर लगे

पाकिस्तान ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन बनाए। जीत के लिए 218 रन चाहिए। बाबर आजम 74 गेंद पर 44 और सलमान आगा 20 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। 43 गेंद पर 35 रन की साझेदारी।

20:36 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score:फखर जमान को माइकल ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा

फखर जमान को माइकल ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 गेंद पर 24 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 20.5 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन। जीत के लिए 252 रन चाहिए। बाबर आजम 35 और सलमान आगा क्रीज पर।

20:15 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान के 50 रन 16वें ओवर में पूरे

पाकिस्तान के 50 रन 16वें ओवर में पूरे हुए। पाकिस्तान ने 15.2 ओवर में 2 विकेट पर 53 रन बनाए। जीत के लिए 268 रन चाहिए। बाबर आजम 26 और फखर जमान 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।

19:53 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: मोहम्मद रिजवान आउट

मोहम्मद रिजवान आउट हो गए हैं। रिजवान ने 3 रन बनाए। विलियम ओ’रूर्के ने विकेट लिया। फखर जमान क्रीज पर। बाबर आदम 12 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 22 रन।

19:45 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: पाकिस्तान ने काफी धीमी बल्लेबाजी की है

पाकिस्तान ने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। 8 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन बने। जीत के लिए 302 रन चाहिए। बाबर आजम 18 गेंद पर 10 और मोहम्मद रिजवान 11 गेंद पर 2 रन बनाकर क्रीज पर।

19:25 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: विलियम ओ’रूर्के ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया

विलियम ओ’रूर्के ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया। सऊद शकील 6 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन। जीत के लिए 313 रन चाहिए। बाबर आजम 1 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद रिजवान नए बल्लेबाज हैं।

19:09 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बाबर आजम और सऊद शकील क्रीज पर उतरे। फकर जमान ओपनिंग करने नहीं उतरे। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 रन बगैर किसी विकेट के नुकासन पर। सऊद शकील 1 और बाबर बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:42 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 104 गेंद पर 118 रन बनाए। विल यंग ने 113 गेंद पर 107 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंद पर 61 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 10-10 रन बनाए। केन विलियनसन ने 1 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया।

18:38 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 का टारगेट दिया

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 का टारगेट दिया। आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स 39 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। हारिस रऊफ को विकेट मिला। टॉम लैथम 118 रन बनाकर नाबाद रहे। माइकल ब्रेसवेल बगैर खाता खोले नाबाद रहे। विल यंग ने भी शतक जड़ा।

18:29 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़ा

ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़ा। वह 36 गेंद पर 55 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 102 गेंद पर 115 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 49 ओवर में 4 विकेट पर 306 रन।

18:13 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: टॉम लैथम का शतक

टॉम लैथम ने 95 गेंद पर शतक जड़ दिया है। ग्लेन फिलिप्स 38 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 46.4 ओवर में 4 विकेट पर 276 रन। दोनों के बीच 56 गेंद पर 85 रन की साझेदारी।

18:10 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Champions Trophy Live Cricket Score: ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

न्यूजीलैंड ने 46 ओवर में 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 34 और टॉम लैथम 95 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 52 गेंद पर 74 रन की साझेदारी हुई।

17:56 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 16 और टॉम लैथम 73 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।

17:32 (IST) 19 Feb 2025
Live Cricket Score: विल यंग को नसीम शाह ने पवेलियन भेजा

विल यंग को नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 107 रन बनाए। टॉम लैथम 57 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 37.2 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन। यंग और लैथम में 118 रन की सााझेदारी हुई।

17:22 (IST) 19 Feb 2025
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच Live Cricket Score: टॉम लैथम ने अर्धशतक जड़ा

विल यंग के शतक के बाद टॉम लैथम ने अर्धशतक जड़ा। विल यंग 102 और टॉम लैथम 52 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 108 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड का स्कोर 35.4 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन।

17:18 (IST) 19 Feb 2025
Live Cricket Score: विल यंग और टॉम लैथम की शतकीय साझेदारी

न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। विल यंग 101 और टॉम लैथम 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 112 गेंद पर 102 रन की साझेदारी। पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि फखर जमां मैदान पर लौट आए हैं।

17:15 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ, Champions Trophy Match Live Cricket Score: विल यंग का शतक

विल यंग ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला शतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक है। उन्होंने 107 गेंद पर शतक पूरा किया।

17:12 (IST) 19 Feb 2025
Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: टॉम लैथम अर्धशतक के करीब

न्यूजीलैंड ने 34 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। विल यंग 99 और टॉम लैथम 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 106 गेंद पर 98 रन की साझेदारी।

17:05 (IST) 19 Feb 2025
PAK vs NZ Live Cricket score: विल यंग शतक से 1 रन दूर

न्यूजीलैंड ने 33 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। विल यंग 99 और टॉम लैथम 41 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 100 गेंद पर 91 रन की साझेदारी।

17:02 (IST) 19 Feb 2025
Live Cricket Score: विल यंग शतक के करीब

न्यूजीलैंड ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। विल यंग 96 और टॉम लैथम 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 95 गेंद पर 87 रन की साझेदारी।