पाकिस्तान ने 5 मैच की सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। तीन मैच के बाद न्यूजीलैंड 2-1 से सीरीज में आगे है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मार्क चैपमैन की 94 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 19.5 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने हसन नवाज के तूफानी शतक (45 गेंद में) की मदद से 16 ओवर में 207 रन बना मैच अपने नाम किया।

PAK vs NZ 4th T20I LIVE Score and Updates

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 45 गेंद पर नाबाद 105 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा ने 31 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। दोनों के बीच 133 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मोहम्मद हारिस ने 20 गेंद पर 41 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 1 विकेट लिए।

Match Ended

Pakistan in New Zealand, 5 T20I Series, 2025

New Zealand 
204 (19.5)

vs

Pakistan  
207/1 (16.0)

Match Ended ( Day – 3rd T20I )
Pakistan beat New Zealand by 9 wickets

मार्क चैपमैन ने 44 गेंद पर 94 रन ठोके। माइक ब्रेसवेल ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 9 गेंद पर 19 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। ईश सोढ़ी ने 10 रन बनाए। फिन एलेन और काइल जेमीसन खाता नहीं खोल पाए। जेम्स नीशम 3, मिचेल हे 9 और जैकब डफी 2 रन बनाकर आउट हुए। बेन सीयर्स 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए। शादाब खान को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जहानदाद खान और मोहम्मद अली की जगह अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हुई। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ। जकारी फौल्केस की जगह काइल जेमीसन की वापसी हुई।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान),काइल जेमीसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सीयर्स।

Live Updates
14:51 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान 9 विकेट से जीता

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया। हसन नवाज ने बेहतरीन शतक जड़ा। नवाज की 45 गेंद पर नाबाद 105 रन की पारी की मदद से पाकिस्तान ने 16 ओवर में 207 रन ठोक दिए। कप्तान सलमान आगा ने 31 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए।

14:39 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score: हसन नवाज और सलमान आगा के बीच शतकीय साझेदारी

पाकिस्तान ने 14 ओवर में 1 विकेट 175 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 39 रन चाहिए। हसन नवाज 81 और सलमान आगा 48 रन बनाकर क्रीज पर। 49 गेंद पर 101 रन की साझेदारी।

14:26 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान को जीत के लिए 54 गेंद पर 74 रन चाहिए

पाकिस्तान ने 11 ओवर में 1 विकेट 130 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 74 रन चाहिए। हसन नवाज 74 और सलमान आगा 12 रन बनाकर क्रीज पर।

14:14 (IST) 21 Mar 2025
हसन नवाज ने अर्धशतक जड़ा

हसन नवाज ने अर्धशतक जड़ा। वह 27 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। सलमान आगा 9 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन। जीत के लिए 67 गेंद पर 97 रन चाहिए।

14:09 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : पाकिस्तान को जीत के लिए 72 गेंद पर 106 रन चाहिए

पाकिस्तान ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 106 रन चाहिए। सलमान आगा 8 और हसन नवाज 23 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर।

14:01 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : जैकब डफी ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई

जैकब डफी ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। मोहम्मद हारिस 20 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट। हसन नवाज 30 रन बनाकर क्रीज पर। सलमान आगा नए बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 131 रन चाहिए।

13:53 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान की तेज शुरुआत

पाकिस्तान ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 154 रन चाहिए। मोहम्मद हारिस 29 और हसन नवाज 19 रन बनाकर क्रीज पर।

13:38 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज क्रीज पर। काइल जेमीसन ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मोहम्मद हारिस ने 2 छक्के जड़े। हसन नवाज 1 रन बनातर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 15 रन। जीत के लिए 197 रन चाहिए।

13:27 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड 204 पर आउट

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 19.5 ओवर में 204 रन पर आउट कर दिया। अब्बास अफरीदी ने जैकब डफी को आउट किया। उन्होंने 2 रन बनाए। बेन सीयर्स 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

13:19 (IST) 21 Mar 2025
LIVE Cricket Score: ईश सोढ़ी को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा

ईश सोढ़ी को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। बेन सीयर्स नए बल्लेबाज हैं। जैकब डफी 1 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का का स्कोर 18.4 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन।

13:16 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: माइकल ब्रेसवेल को हारिस रऊफ ने बोल्ड किया

माइकल ब्रेसवेल को हारिस रऊफ ने बोल्ड किया। उन्होंने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.2 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन। जैकब डफी नए बल्लेबाज हैं।

13:14 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : ईश सोढ़ी और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। ईश सोढ़ी 9 और माइकल ब्रेसवेल 31 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 28 रन की साझेदारी।

12:58 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: अबरार अहमद ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए

अबरार अहमद ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। मिचेल हे 9 और काइल जेमीसन बगैर खाता खोले आउट। न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन।

12:50 (IST) 21 Mar 2025
LIVE Cricket Score: मार्क चैपमैन शतक से चूके

मार्क चैपमैन शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंद पर 94 रन बनाएष शाहीन अफरीदी को विकेट मिला। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.5 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन। मिचेल हे 1 और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर।

12:44 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: अब्बास अफरीदी ने जेम्स नीशम को पवेलियन भेजा

अब्बास अफरीदी ने जेम्स नीशम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। मार्क चैपमैन 89 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन।

12:31 (IST) 21 Mar 2025
LIVE Cricket Score: डेरिल मिचेल को शादाब खान ने पवेलियन भेजा

डेरिल मिचेल को शादाब खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन। मार्क चैपमैन 60 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल और चैपमैन के बीच 30 गेंद पर 55 रन की साझेदारी हुई।

12:26 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : मार्क चैपमैन ने अर्धशतक ठोका

मार्क चैपमैन ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 29 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन। मार्क चैपमैन 51 और डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद 39 की साझेदारी।

12:21 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बनए। मार्क चैपमैन 39 और डेरिल मिचेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 26 रन की साझेदारी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने 5वें ओवर के बाद रोजा खोला।

12:06 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : हारिस रऊफ ने पहली ही गेंद पर विकेट झटका

हारिस रऊफ ने पहली ही गेंद पर विकेट झटका। टिम सीफर्ट पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 गेंद पर 2 छक्के और 1चौके की मदद से 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 4.1 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बनाए। मार्क चैपमैन 22 और डेरिल मिचेल बिना खाता खोले क्रीज पर।

12:00 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: चैपमैन ने शाहीन को 2 चौके ठोके

न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। मार्क चैपमैन 11 और टिम सीफर्ट 18 रन बनाकर क्रीज पर। शाहीन अफरीदी के ओवर में 9 रन बने।

11:54 (IST) 21 Mar 2025
LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टिम सीफर्ट और फिन एलेन पारी की शुरुआत करने उतरे। सीफर्ट ने पहली गेंद पर 1 रन से खाता खुला। शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को सफलता दिला दी। फिन एलेन बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। मार्क चैपमैन नए बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन बनाए।

11:33 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान),काइल जेमीसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सीयर्स।

11:32 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : पाकिस्तान की प्लेइंग 11

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

11:24 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जहानदाद खान और मोहम्मद अली की जगह अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हुई। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ। जकारी फौल्केस की जगह काइल जेमीसन की वापसी हुई।

10:54 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score : पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फॉल्कस, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।

10:27 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, जहानदाद खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली।

10:05 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फौल्केस, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, टिम रॉबिन्सन, विलियम ओरोर्के, काइल जैमीसन।

09:52 (IST) 21 Mar 2025
Pakistan vs New Zealand 3rd T20I: पाकिस्तान का स्क्वाड

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, अबरार अहमद, ओमैर यूसुफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, सुफियान मुकीम।

09:47 (IST) 21 Mar 2025
PAK vs NZ 3rd T20I LIVE Cricket Score: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। पाकिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।