Vidarbha vs Karnataka: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग ग्रुप बी के अहम मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।
कर्नाटक की ओर से कप्तान मनीष पांडे ने 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में कर्नाटक की ये लगातार 13वीं जीत है, जोकि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बंगाल (12 जीत) की टीम के नाम दर्ज था।
इस मैच में कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में कर्नाटक ने कप्तान मनीष पांडे की बदौलत इस लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। अब फाइनल में कर्नाटक का मुकाबला महाराष्ट्र से 13 मार्च को होगा।
इससे पहले मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच ग्रुप बी खेले गए मुकाबला में मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 46 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धेश लाड (62) के शानदार अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम मात्र 137 पर ढेर हो गई।
इस से पहले विदर्भ को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में मुंबई ने विदर्भ द्वारा दिए गए 137 रनों के लक्ष्य का बड़ी आसानी से पीछा करते हुए 6 विकेट से हरा दिया था।
Highlights
मनीष पांडे की तूफानी पारी के दम पर कर्नाटक ने विदर्भ को 6 विकेट से हरा दिया है। मनीष ने 35 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाए।
कर्नाटक को जीत के लिए 3 ओवर में 30 रन की आवश्यकता है और अभी 6 विकेट शेष हैं।
17 ओवर का खेल हो चुका है और कर्नाटक ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे और जगदीशा सुचित 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बीआर शरथ 5 और मयंक अग्रवाल 13 करन बनाकर पवैलियन लौट चुके हैं। विदर्भ की ओर से श्रीकांत और अक्षय 1-1 विकेट ले चुके हैं।
कर्नाटक ने 9 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। जीत के लिए कर्नाटक को 11 ओवर में 75 रन की जरुरत है। रोहन कदम 35 और करुण नायर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विदर्भ ने अपूर्व वानखेड़े के शानदार अर्धशतक की मदद से कर्नाटक के सामने रखा 138 रनों का लक्ष्य रखा है। अपूर्व ने 41 गेंदों में तीन चौके और तीन सिक्स की मदद से 56 रन बनाए हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद ख़राब रही और इस शुरुआत से उभर ही नहीं पाई। उत्तर प्रदेश ने 10 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सौरव कुमार और अंकित चौधरी खेल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की ख़राब शुरुआत, मात्र 24 रन पर खोए चार विकेट। प्रियम गर्ग और रिंकू सिंह क्रीज पर
श्रेयस अय्यर की 27 गेंदों में 43 रनों की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई यूपी के सामने जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाया।
15 ओवर के खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 3 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। सिद्धेश लाड 44 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पहले दस ओवर के खेल खत्म होने तक मुंबई ने एक विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। जय गोकुल पारी की पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे।