इन दिनों दुनिया के तमाम देशों में कोरोनावायरस ने पैर पसारे हुए हैं। कोविड19 के चलते तमाम खेल रद्द किए जा चुके हैं तो कई टूर्मानेंट्स की डेट बढ़ाई गई हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेघन (Mitchell McClenaghan) पाकिस्तान में PSL (Pakistan Supe league ) खेलने आए थे। लेकिन कोरोना के चलते कई विदेशी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट गए हैं। मिशेल भी अपने घर पहुंचे, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर दी है। घर लौटते ही उनकी पत्नी ने मिशेल का ऐसा वेलकम किया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, जैसे ही मैक्लेघन ने अपने घर में एंट्री की तो उन्हें फ्रिज पर एक नोट मिला। यह फनी नोट किसी और ने नहीं बल्कि मिशेल की पत्नी ने उनके लिए लिखकर छोड़ा था।

इस नोट में मुंबई इंडियंस केखिलाड़ी मिशेल की पत्नी Georgia England ने लिखा था, ” जब आप परेशान होने लगें तो सिर्फ इतना सोचें कि इससे भी ज्यादा बुरा हो सकता था.. अब कम से कम आप अपनी वाइफ के साथ घर में बंद तो नहीं हैं  Love You”… मिशेल ने पत्नी का लैटर अपने सोशल अकाउंट पर फैंस से साझा किया है। उन्होंने लैटर शेयर कर लिखा, ”यहां आकर सभी से अलग हो गया हूं…कोरोना की वजह से मेरी वाइफ नोट छोड़कर कुछ हफ्तों के लिए अपने पेरेंट्स के घर चली गई है..14 दिन बाद आपसे मिलूंगा।”

बता दें कि न्यूजीलैंड में भी कोरोनावायरस के कारण घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप प्लंकेट शील्ड रद्द कर दी गई है। बाहर से लौटे खिलाड़ियों को सेल्फ आईसोलेशन में रहने को कहा गया है।

दोनों ने फरवरी को पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस की वजह से कई अपने अपनों से दूरियां बना रहे हैं। जो लोग हाथ मिलाते थे वो अब एक दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहे हैं। भारत में कोरोनावायरस को काबू करने के लिए सरकार ने तमाम प्रयास किए हैं। देश में क्वारैन्टाइन सेंटर बनाने के अलावा 15 अप्रैल तक के लिए सभी विदेशियों को दिया गया Visa भी रद्द कर कर दिया गया है। इसके बावजूद भारत में भी कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 15 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर कोरोनावायरस के 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 103 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 23 विदेशी नागरिक हैं। अब तक लोगों की देश में मौत हो चुकी है। दुनिया भर में 7 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं।