भारत के सफलतम कप्‍तान एमएस धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्‍तानी छोड़ दी है। बुधवार की बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। हालांकि धोनी इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्‍लेबाज उपलब्‍ध रहेंगे। चयनकर्ता 6 जनवरी को मुंबई में इस सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। धोनी ने 199 वनडे में कप्‍तानी की है जिसमें भारत में 110 मैच जीते हैं और 74 हारे हैं। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में भी भारत की कमान संभाली है। इनमें से 41 में टीम को जीत मिली और 28 में हार का स्‍वाद चखना पड़ा। धोनी को सिर्फ उनकी कप्तानी के लिए ही जाना नहीं जाता, बल्कि विकेट के पीछे उनकी काबिलियन का लोहा बड़े-बड़े क्रिकेटर भी मानते हैं। कुल 439 इंटरनैशनल मैचों में उन्होंने 152 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। अब तक कुल 3 ही एेसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है।

धोनी के कप्‍तानी छोड़ने से खेलप्रेमी सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने धोनी से कप्‍तान बने रहने की अपील की है। कई नामी क्रिकेटरों ने भी धोनी के कप्‍तानी छोड़ने पर हैरानी जताई है। देखिए सोशल मीडिया पर लोगों ने क्‍या कहा:

https://twitter.com/itsSSR/status/816675292005748737

https://www.youtube.com/watch?v=2DlNruQ0P8o

https://twitter.com/one_by_two/status/816675008961515520

https://www.youtube.com/watch?v=tywOjXbh3lo

https://www.youtube.com/watch?v=hosLnNMCGsM

283 मैचों में धोनी ने 9 शतक लगाए हैं। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2 शतक लगाए हैं, जो इस नंबर पर खेलने वाले खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। उन्होंने एक शतक 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरा 2007 में एशिया इलेवन और अफ्रीका इलेवन के बीच खेले गए मैच में लगाया था। अब तक 12 बल्लेबाजों ने अपने देश से नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

धोनी ने 31 अक्टूबर 2015 को जयपुर वन डे में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाए थे। यह किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में उन्होंने 10 छक्के और 15 चौके लगाए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अॉस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम था।