भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद शांत स्वभाव के माने जाते हैं। वह बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग करते समय भी काफी कूल नजर आते हैं। बहुत कम बार ऐसा होता है जब महेंद्र सिंह धोनी किसी बात को लेकर मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भिड़ गए हों। लेकिन एक बार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान यजुवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद धोनी काफी गुस्सा हो गए और चहल को सबके सामने ही डाटने लगे। दरअसल, इंग्लैंड की टीम उस दौरान बल्लेबाजी कर रही थी। इंग्लैंड का स्कोर उस समय 9 रन पर एक विकेट था। जो रूट और जेसन रॉय क्रीज पर चहल की गेंद का सामना कर रहे थे, चहल के पास इसी ओवर में एक रन आउट करने का मौका था लेकिन जल्दबाजी में उन्होंने थ्रो गलत दिशा में फेंक दी। चहल अगर गेंदबाजी की साइड थ्रो फेंकते तो जेसन रॉय आसानी से आउट हो जाते।

उस समय जेसन रॉय आधी क्रीज तक पहुंच गए थे, लेकिन चहल ने गेंद धोनी की तरफ फेंक दी। असल में उन्हें गेंद अपनी ही तरफ स्टंप्स पर मारनी चाहिए थी। इससे भारत को रॉय का विकेट मिल जाता। इसके बाद धोनी चहल को देखकर बुरी तरह से उन पर चिल्लाने लगे। धोनी का यह रूप देखकर साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। हालांकि, भारत यह मैच आसानी से जीत लिया था।
Comedy of Errors #INDvENG pic.twitter.com/sKY9IQEGf8
— Mayank Kapoor (@mayankkapoor78) February 1, 2017
बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 127 पर ऑल आउट हो गई। मैच में यजुवेंद्र चाहल ने 6 विकेट चटकाए। यह मैच इसी साल 1 फरवरी को खेला गया था।

