महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम पहले ही सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा चुके हैं। वह मैदान पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आलावा अपनी इमानदारी और निर्णय वपर अडिग रहने वाले खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। भारत का यह पूर्व कप्तान क्रिकेट को कितनी गंभीरता से लेता है, इसका उदाहरण भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में समाप्त हुए टी20 मुकाबले के दौरान मिला। अखिल गुप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर ने महेंद्र सिंह धोनी की अंपायर के साथ बातचीत की एक वीडियो शेयर की है।
दरअसल, यह वीडियो भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले की है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अंपायर से स्टंप की बेल्स को बदलने का अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि इनमें लगी रेड लाइट जल नहीं रही थी। यह क्रिकेट इतिहास में शायद पहली बार हुआ जब खेल के बीच में स्टंप पर रखी गिल्लियां बदली गई हों। महेंद्र सिंह धोनी की पैनी नज़र स्टंप पर रखी गिल्लियों पर पड़ी और उन्होंने इनमें कुछ खामि पायी। उन्होंने बिना देर किए अंपायर से इन्हें बदलने के लिए कह दिया। इस वजह से मैच में कुछ देर की रुकावट भी आई।
भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में हुए टी-20 मैच में अंत में जीत तो भारत को मिली लेकिन आखिरी तीन ओवर में सभी की सांसें थम गई थीं। सभी देशवासी ही नहीं बल्कि कप्तान विराट कोहली भी इस मैच का प्रेशर फील कर रहे थे। इंग्लैंड को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए मात्र 27 रन चाहिए थे और अभी उसके पास 6 विकेट शेष थे, ऐसे में अंग्रेजों की जीत लगभग तय ही थी। नए कप्तान विराट भी कोई गलती नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मदद लेने में कोई देरी नहीं की।
ऐसा मौका कई बार आया जब विराट धोनी से मदद ले रहे थे और बातें कर रहे थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने अनुभव को विराट के साथ साझा करते हुए फील्डिंग संभालने का जिम्मा अपने सर लिया। धोनी लगातार अपने हिसाब से फील्डिंग सेट कर रहे थे और लगातार गेंदबाजों को निर्देश दे रहे थे। ये धोनी के अनुभव का ही कमाल था कि विराट के युवा जोश के साथ उनके सहायता ने भारत को जीत दिलाने में सहायता की।
https://twitter.com/AkhilGu04115966/status/826002578492182529
