भारती टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी का जन्मदिन भले ही आज हो, लेकिन इसका सेलिब्रेशन पिछले दो दिनों से चल रहा है। जन्मदिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे काफी लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी, साक्षी के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ-साथ सिंगर राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। जन्मदिन से दो दिन पहले मुंबई में साक्षी और धोनी ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल, सोफी चौधरी और जस्सी गिल पार्टी में जमकर मस्ती करते नजर आए। इसी बीच सिंगर राहुल वैद्य ने हार्दिक पंड्या और साक्षी के साथ मिलकर फिल्म ”ए दिल है मुश्किल” का गाना गाया। ”चन्ना मेरेया मेरेया” गाने को साभी और पंड्या ने एक साथ गाया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने सराहा भी। राहुल वैद्य इससे पहले भी कई बार एमएस धोनी के साथ नजर आ चुके हैं।

इस बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हार्दिक स्मोकिंग करते भी नजर आए थे। दरअसल, जब साक्षी धोनी को केक खिला रही थी तो पीछे खड़े पंड्या स्मोकिंग करते कैमरे में कैद हो गए। वहीं एक वीडियो में राहुल वैद्य धोनी से कई सवाल पूछते नजर आए। बता दें कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। इन दिनों वह अपना सारा समय अपनी फैमिली के साथ ही बिता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #Access Bollywood (@access_bollywood) on

बता दें कि टी20 में धोनी के नाम पर 1,281 रन हैं। हाल ही में कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी के टी20 प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी को टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया। बता दें कि धोनी जनवरी में होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।