मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंपिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर टीम को सही शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। एरोन फिंच और एलेक्स कैरी के जल्दी आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पारी को संभालने का काम किया। मार्श अपनी पारी को आगे बढ़ा ही रहे थे कि धोनी ने चहल की गेंद पर उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने दिया। दरअसल, इस मैच के दौरान चहल को काफी देर बाद गेंदबाजी के लिए लाया गया, लेकिन आते संग ही उन्होंने पहले ओवर में दो विकेट लेकर फॉर्म का परिचय दिया। चहल ने पहले चतुराई के साथ शॉन मार्श को 39 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर धोनी के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद इसी ओवर में चहल ने ख्वाजा को भी पवेलियन भेजने का काम किया। मार्श को स्टंप करते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

india vs australia, क्रिकेट, क्रिकेट स्कोर, ind vs aus, ind vs aus live score : यहां जानें मैच का लेटेस्ट अपडेट्स

इंग्लैंड और श्रीलंका के बाद धोनी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सबसे अधिक स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 17वां शिकार किया। वहीं पिछले 60 मैचों के दौरान मार्श 6 स्ट्ंप आउट हो चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन के बाद इतनी ज्यादा बार आउट होने वाले मार्श दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। हुसैन 77 पारियों में 8 बार स्टंप आउट हो चुके हैं।

धोनी के ही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 117 स्टंपिंग हैं। धोनी के लिए अब तक यह सीरीज बल्ले से बेहद अहम रहा है। धोनी पहले दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं दूसरे वनडे में आखिरी ओवर में छक्का जड़ टीम को जीत दिलाने का काम किया था।

india vs australia, क्रिकेट, क्रिकेट स्कोर, ind vs aus, ind vs aus live score : यहां जानें मैच का लाइव अपडेट्स