MIW vs UPWW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला भी नवी मुंबई के डी वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 54 रन था। उसके बाद नेट सीवर ब्रंट की 43 गेंद 65 रन और उसके बाद निकोला कैरी की 20 गेंद पर 32 रन की बेहतरीन पारी ने टीम का स्कोर 161 रन तक पहुंचा दिया। यूपी वॉरियर्स को अब टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए 162 रनों की जरूरत है। यूपी के लिए दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, सोफी एक्लेस्टोन और आशा शोभना को 1-1 सफलता मिली।
यूपी वॉरियर्स बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हारकर आई है। जबकि मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को धूल चटाई थी। कैप्टन हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले दोनों मैचों में उन्होंने मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वह अभी तक टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: जी कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लोए ट्रॉयन, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
Women's Premier League, 2026
Mumbai Indians
161/5 (20.0)
UP Warriorz
31/0 (4.1)
Play In Progress ( Day – Match 8 )
UP Warriorz need 131 runs in 95 balls at 8.27 rpo
लैनिंग-नवगिरे ने पकड़ी रफ्तार
यूपी की धीमी शुरुआत के बाद अब दोनों ओपनर्स किरण नवगिरे और मेग लैनिंग ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लैनिंग 16 गेंद पर 12 रन बना चुकी हैं, वहीं किरण 8 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रही हैं। 4 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 27/0
लैनिंग-नवगिरे की शुरुआत
यूपी वॉरियर्स के लिए किरण नवगिरे और मेग लैनिंग ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर में मुंबई इंडियंस के लिए निकोला कैरी ने कसी शुरुआत की है और सिर्फ 2 रन दिए।
मुंबई इंडियंस ने बनाए 161 रन
मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 54 रन था। उसके बाद नेट सीवर ब्रंट की 43 गेंद 65 रन और उसके बाद निकोला कैरी की 20 गेंद पर 32 रन की बेहतरीन पारी ने टीम का स्कोर 161 रन तक पहुंचा दिया। यूपी वॉरियर्स को अब टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए 162 रनों की जरूरत है।
नेट सीवर ब्रंट का धुआंधार पचासा
नेट सीवर ब्रंट ने 32 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्कोरकार्ड को निकोला कैरी के साथ मिलकर आगे बढ़ाया और नेट रनरेट बढ़ाया। मुंबई का स्कोर 139/3
ब्रंट-कैरी ने बढ़ाया मुंबई का रन रेट
मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत के बाद नेट सीवर ब्रंट (26 गेंद 36) और निकोला कैरी (14 गेंद 23 रन) ने टीम का रन रेट तेजी से बढ़ाया है। 16 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 119/3
हरमनप्रीत कौर लौटीं पवेलियन
हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर आशा शोभना की शिकार बनीं। मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट 74 रन पर गिरा।
मुंबई की दोनों ओपनर्स लौटीं पवेलियन
मुंबई इंडियंस की दूसरी ओपनर जी कमालिनी 12 गेंद पर 5 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं। मुंबई को 45 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
अमनजोत कौर बनीं दीप्ति शर्मा का शिकार
अमनजोत कौर 33 गेंद पर 38 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं। मुंबई को पहला झटका 43 के स्कोर पर लगा।
अमनजोत-कमालिनी की धीमी शुरुआत
मुंबई की नई जोड़ी अमनजोत और कमालिनी ने धीमी शुरुआत की है। पहले 4 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर है बिना किसी विकेट पर 20 रन। क्रांति गौड़ और शिखा पांडे ने अभी तक कसी हुई गेंदबाजी की है।
मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी उतरी
मुंबई इंडियंस की टीम आज नई ओपनिंग जोड़ी के साथ पारी की शुरुआत कर रही है। अमनजोत कौर और जी कमालिनी ने ओपनिंग की। क्रांति गौड़ ने पहले ओवर में 6 रन दिए। अमनजोत कौर ने पारी की पहली बाउंड्री लगाई।
IND U19 vs USA U19: वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है असंभव, पीछे छूटे नितीश
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लोए ट्रॉयन, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
जी कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
यूपी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी। यूपी की टीम यहां पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। मुंबई की नजरें तीसरी जीत पर होंगी।
मुंबई इंडियंस के सामने सिरदर्द?
मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में हैले मैथ्यूज की वापसी हुई थी। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। नेट सीवर ब्रंट पिछला मैच तबीयत सही नहीं होने के कारण नहीं खेली थीं। अब इस मैच में वह फिट हुईं तो उन्हें किसकी जगह खिलाया जाएगा यह मुंबई के लिए सिरदर्द है।
कुछ ही देर में मैच का टॉस
अब से तकरीबन 25 मिनट बाद भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और यूपी की कप्तान मेग लैनिंग टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी।
IND U19 vs USA U19: वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में फेल, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके; 17 साल के गेंदबाज ने किया चित
मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा यूपी वॉरियर्स के ऊपर भारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने इसमें से 5 और यूपी ने दो मैच जीते हैं।
मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लोए ट्रॉयन, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
जी कमालिनी (विकेटकीपर), हैले मैथ्यूज, नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
MIW vs UPWW LIVE: टॉस का कितना अहम रोल?
अभी तक मौजूदा विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले सातों मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं। पिछले 7 में से चार मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं तीन मुकाबलों में पहले खेलने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में इस मैच में टॉस का अहम रोल हो सकता है।
MIW vs UPWW LIVE: कितने बजे शुरू होगा मैच?
मुंबई बनाम यूपी के इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगी। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा।
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-यूपी मैच के बाद अंकतालिका, RCB, MI का टॉप 2 पर कब्जा; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
MIW vs UPWW LIVE: यूपी वॉरियर्स के पिछले 3 मैचों का परिणाम
यूपी वॉरियर्स को पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने 10 रन से हराया। उसके बाद दूसरे मैच में यूपी को आरसीबी ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। फिर तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी 7 विकेट से हारी।
MIW vs UPWW LIVE: मुंबई के पिछले 3 मैचों का परिणाम
मुंबई इंडियंस को इस सीजन के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने 3 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में दो बार की चैंपियन टीम ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। फिर तीसरे मैच में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से मात दी।
MIW vs UPWW LIVE: यूपी आखिरी स्थान पर…
मौजूदा अंकतालिका में आरसीबी की टीम टॉप पोजीशन पर है। जबकि मुंबई दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ चौथे और तीनों मैच हारने वाली यूपी वॉरियर्स आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है।
MIW vs UPWW LIVE: हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले दोनों मैचों में मुंबई की जीत में उन्होंने नाबाद फिफ्टी प्लस की पारियां खेली हैं। वह 165 रन बनाकर अभी तक टूर्नामेंट की टॉप बैटर भी हैं।
MIW vs UPWW LIVE: मुंबई की नजरें टॉप पोजीशन पर
मुंबई इंडियंस की टीम अभी तीन में से दो मैच जीती है और 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर अंकतालिका में है। अब अगर यहां मुंबई ने मुकाबला जीता तो 6 अंकों के साथ टॉप पर आ जाएगी।
MIW vs UPWW LIVE: यूपी को पहली जीत का इंतजार
यूपी वॉरियर्स की टीम का यह चौथा मैच है और पिछले तीनों मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी को हराकर अपनी सीजन की पहली जीत दर्ज की थी।
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 8वें मैच (मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स) के मुकाबले की सभी लाइव स्कोर अपडेट्स आपको मिलेंगी। वहीं इस ब्लॉग में खेल जगत की अन्य खबरें भी बीच-बीच में आपको मिलती रहेंगी।
