MIW vs GGW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग में छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर मुंबई को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला।
Women's Premier League, 2026
Mumbai Indians
75/2 (8.5)
Gujarat Giants
192/5 (20.0)
Play In Progress ( Day – Match 6 )
Mumbai Indians need 118 runs in 67 balls at 10.56 rpo
भारती फूलमाली के अंत में 15 गेंद पर 36 रन से गुजरात जायंट्स का स्कोर 20 ओवर में चार विकेट पर 192 तक पहुंचा दिया। अमनजोत कौर ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी ओवर में 23 रन दिए। वहीं जॉर्जिया वेयरहम 33 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। आखिरी 5 ओवर में गुजरात ने 62 रन बनाए।
MI W vs GG W Match Live Streaming Free: Watch Here
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
MIW vs GGW LIVE: अमनजोत-हरमनप्रीत क्रीज पर
5 ओवर में 37 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट के बाद अमनजोत कौर और हरमनप्रीत कौर ने काफी हद तक पारी को संभाला है और रनरेट भी बढ़ाया है। 8 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।
MIW vs GGW LIVE: मैथ्यूज आउट, मुंबई की शुरुआत गड़बड़ाई
मुंबई इंडियंस की शुरुआत गड़बड़ा गई है। हेले मैथ्यूज (12 गेंद 22 रन) को काश्वी गौतम ने अपना शिकार बनाया और गुजरात जायंट्स को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। मुंबई का स्कोर 5 ओवर के बाद 37/2
MIW vs GGW LIVE: जी कमालिनी हुईं स्टंप आउट
मुंबई इंडियंस की ओपनिंग बैटर जी कमालिनी रेणुका ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर बेथ मूनी द्वारा स्टंप आउट हो गईं। उन्होंने 12 गेंद पर 13 रन बनाए। मुंबई को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा।
MIW vs GGW LIVE: मैथ्यूज-कमालिनी की अच्छी शुरुआत
हेले मैथ्यूज और जी कमालिनी ने अच्छी और सधी हुई शुरुआत की है। पहले ओवर में रेणुका के दोनों ने 6 रन बटोरे। उसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर काश्वी गौतम के सामने मैथ्यूज ने चौका लगा दिया।
MIW vs GGW LIVE: मुंबई को मिली 193 रन का लक्ष्य
भारती फूलमाली के अंत में 15 गेंद पर 36 रन से गुजरात जायंट्स का स्कोर 192 तक पहुंचा दिया। अमनजोत कौर ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी ओवर में 23 रन दिए। वहीं जॉर्जिया वेयरहम 33 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। आखिरी 5 ओवर में गुजरात ने 62 रन बनाए।
MIW vs GGW LIVE: आयुषी सोनी रिटायर्ड आउट
आयुषी सोनी रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन गई हैं। वह 14 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही थीं। उनकी जगह अब भारती फुलमाली क्रीज पर आई हैं।
MIW vs GGW LIVE: वेयरहम-आयुषी क्रीज पर
जॉर्जिया वेयरहम अच्छे टच में नजर आ रही हैं। 15 गेंद पर वह 17 रन बना चुकी हैं। उनका साथ दे रही हैं डेब्यूटेंट आयुषी सोनी जो 5 रन पर खेल रही हैं। गुजरात का स्कोर 13.3 ओवर के बाद 120/4
MIW vs GGW LIVE: कनिका आहूजा की पारी का अंत
कनिका आहूजा की 18 गेंद पर 35 रन की बेहतरीन पारी का हुआ अंत। हेले मैथ्यूज ने दो महंगे ओवर्स के बाद पारी को आगे बढ़ाया और विकेट झटका। गुजरात ने 99 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया।
MIW vs GGW LIVE: एश्लेग गार्डनर आउट…
गुजरात की कप्तान एश्लेग गार्डनर को 20 के स्कोर पर निकोला कैरी ने पवेलियन भेज दिया है। कनिका आहूजा दूसरे छोर पर 34 रन बनाकर टिकी हैं। मुंबई को यह तीसरी और बहुत बड़ी सफलता मिली है। गुजरात जायंट्स का स्कोर 97/3
MIW vs GGW LIVE: बेथ मूनी बनीं कर का शिकार
अमेलिया कर ने बेथ मूनी को 33 रन पर वापस पवेलियन भेजा और मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। गुजरात जायंट्स का स्कोर 64/2
MIW vs GGW LIVE: कनिका-मूनी की तेज शुरुआत
सोफी डिवाइन के जल्दी विकेट के बावजूद गुजरात जायंट्स का रन रेट अच्छा रहा है। बेथ मूनी (32) और कनिका आहूजा (20) ने आतिशी बल्लेबाजी पॉवरप्ले में की। गुजरात का स्कोर 6 ओवर के बाद 62/1
MIW vs GGW LIVE: कनिका आहूजा की तेज शुरुआत
पहला विकेट गिरने के बाद कनिका आहूजा ने तेज शुरुआत की है। उन्होंने पहली 6 गेंद पर 15 रन बनाए। उनके साथ बेथ मूनी भी 15 रन बनाकर खेल रही हैं।
MIW vs GGW LIVE: सोफी डिवाइन 8 पर आउट
सोफी डिवाइन पिछले मैच वाला जलवा नहीं दिखा पाईं और 8 रन पर आउट हो गईं। शबनिम इस्माइल ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। गुजरात जायंट्स का स्कोर 22/1
MIW vs GGW LIVE: हेले मैथ्यूज का महंगा ओवर
हेले मैथ्यूज ने पारी का दूसरा ओवर फेंका। इस सीजन यह उनका पहला मैच है। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही 18 रन दे दिए। दो चौके सोफी डिवाइन और दो चौके बेथ मूनी ने इस ओवर में लगाए। 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 19/0
MIW vs GGW LIVE: शबनिम इस्माइल की कसी शुरुआत
शबनिम इस्माइल ने पहला ओवर मुंबई इंडियंस के लिए फेंका और सिर्फ एक रन दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मूनी ने 1 रन लिया। हेले मैथ्यूज के अगले ओवर की पहली दोनों गेंद पर मूनी ने दो चौके लगाए। गुजरात जायंट्स का स्कोर 1.3 ओवर के बाद 11/0
MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
हेले मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। गुजरात जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। मुंबई की टीम ने एक बदलाव करते हुए नेट सीवर ब्रंट की हेले मैथ्यूज को शामिल किया है।
Vijay Hazare Trophy: पंजाब-विदर्भ की एंट्री से सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें पक्की, ये है अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल
MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
अमेलिया कर, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
WPL 2026 Points Table: यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1 पर, MI को नुकसान; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
MIW vs GGW LIVE: दो कीवी स्टार्स आमने-सामने
गुजरात की धाकड़ ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की अमेलिया कर भी जलवा बिखेरती दिख रही हैं। इस मैच में दोनों कीवी स्टार्स आमने-सामने होंगी।
4,6,4,6,6,4…WPL का सबसे महंगा ओवर; 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ ऐसा, RCB की बैटर ने मचाई धूम
MIW vs GGW LIVE: कब शुरू होगा मैच?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा। वहीं लाइव एक्शन की शुरुआत 7.30 बजे से होगी।
MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स अभी तक अजेय
गुजरात जायंट्स की टीम अभी तक अजेय है। टीम ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने हराया था। अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर है।
MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता एक मैच
मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक पिछले दो में से एक मैच जीती है और एक में उसे हार झेलनी पड़ी थी। अंकतालिका में मुंबई तीसरे स्थान पर है।
MIW vs GGW LIVE: मुंबई के सामने कठिन चुनौती
मुंबई इंडियंस के आज की चुनौती कठिन होने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर टीम की गेंदबाजों की भिड़ंत आज बेहतरीन बल्लेबाजी आक्रमण से होगी।
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) से जुड़ी सभी ताजा जानकारी मिलेगी। वहीं साथ ही साथ खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए मिलती रहेंगी।
