MIW vs GGW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग में छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर मुंबई ने पिछले दो में से एक मैच जीता और एक हारा है।

Women's Premier League, 2026

Mumbai Indians 

vs

Gujarat Giants  
86/2 (8.2)

BowlingORWKT
Amelia Kerr *1.2111
Amanjot Kaur1130
BattingRB
Kanika Ahuja28 13
Ashleigh Gardner *15 8

Play In Progress ( Day – Match 6 )
Mumbai Indians elected to field

वहीं गुजरात जायंट्स की टीम अपने दोनों पिछले मुकाबले जीतकर आई है। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी का गुजरात की धाकड़ बल्लेबाजी के सामने टेस्ट होगा। सोफी डिवाइन शानदार फॉर्म में हैं। वहीं गुजरात की कप्तान एश्लेग गार्डनर ने भी अच्छी पारियां पिछले दोनों मैच में खेली हैं। वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेली थी।

MI W vs GG W Match Live Streaming Free: Watch Here

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

Live Updates
20:05 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: बेथ मूनी बनीं कर का शिकार

अमेलिया कर ने बेथ मूनी को 33 रन पर वापस पवेलियन भेजा और मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। गुजरात जायंट्स का स्कोर 64/2

19:59 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: कनिका-मूनी की तेज शुरुआत

सोफी डिवाइन के जल्दी विकेट के बावजूद गुजरात जायंट्स का रन रेट अच्छा रहा है। बेथ मूनी (32) और कनिका आहूजा (20) ने आतिशी बल्लेबाजी पॉवरप्ले में की। गुजरात का स्कोर 6 ओवर के बाद 62/1

19:52 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: कनिका आहूजा की तेज शुरुआत

पहला विकेट गिरने के बाद कनिका आहूजा ने तेज शुरुआत की है। उन्होंने पहली 6 गेंद पर 15 रन बनाए। उनके साथ बेथ मूनी भी 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

19:44 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: सोफी डिवाइन 8 पर आउट

सोफी डिवाइन पिछले मैच वाला जलवा नहीं दिखा पाईं और 8 रन पर आउट हो गईं। शबनिम इस्माइल ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। गुजरात जायंट्स का स्कोर 22/1

19:40 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: हेले मैथ्यूज का महंगा ओवर

हेले मैथ्यूज ने पारी का दूसरा ओवर फेंका। इस सीजन यह उनका पहला मैच है। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही 18 रन दे दिए। दो चौके सोफी डिवाइन और दो चौके बेथ मूनी ने इस ओवर में लगाए। 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 19/0

19:37 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: शबनिम इस्माइल की कसी शुरुआत

शबनिम इस्माइल ने पहला ओवर मुंबई इंडियंस के लिए फेंका और सिर्फ एक रन दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मूनी ने 1 रन लिया। हेले मैथ्यूज के अगले ओवर की पहली दोनों गेंद पर मूनी ने दो चौके लगाए। गुजरात जायंट्स का स्कोर 1.3 ओवर के बाद 11/0

19:06 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

19:05 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

19:02 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। गुजरात जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। मुंबई की टीम ने एक बदलाव करते हुए नेट सीवर ब्रंट की हेले मैथ्यूज को शामिल किया है।

18:40 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy: पंजाब-विदर्भ की एंट्री से सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें पक्की, ये है अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Semifinal Matches Schedule: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 अब अपने अंतिम 4 तक पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। कर्नाटक, सौराष्ट्र, विदर्भ और पंजाब ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ...यहां पढ़ें
18:26 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिय वेरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

18:25 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

अमेलिया कर, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

17:44 (IST) 13 Jan 2026

WPL 2026 Points Table: यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1 पर, MI को नुकसान; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पांच मुकाबलों के बाद अंकतालिका में कई बदलाव हुए हैं। आरसीबी अब नई नंबर 1 टीम बन गई है। वहीं मुंबई इंडियंस को एक और स्थान का नुकसान हुआ है। ग्रेस हैरिस ने टॉप 5 बैटर्स की लिस्ट में जगह बना ली है। ...पूरी जानकारी
17:43 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: दो कीवी स्टार्स आमने-सामने

गुजरात की धाकड़ ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की अमेलिया कर भी जलवा बिखेरती दिख रही हैं। इस मैच में दोनों कीवी स्टार्स आमने-सामने होंगी।

17:39 (IST) 13 Jan 2026

4,6,4,6,6,4...WPL का सबसे महंगा ओवर; 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ ऐसा, RCB की बैटर ने मचाई धूम

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 24 घंटे के अंदर दो बार दो बड़े रिकॉर्ड बने हैं। पांचवें मैच में आरसीबी की ग्रेस हैरिस ने डियांड्रा डॉटिन के ओवर में लीग के इतिहास के सबसे ज्यादा रन बटोरे। वहीं पॉवरप्ले के अंदर ही उन्होंने 22 गेंद पर पचासा जड़ दिया था। हैरिस ने 40 गेंद पर 85 रन की तूफानी पारी खेली। ...पूरी जानकारी
17:38 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: कब शुरू होगा मैच?

डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा। वहीं लाइव एक्शन की शुरुआत 7.30 बजे से होगी।

17:37 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स अभी तक अजेय

गुजरात जायंट्स की टीम अभी तक अजेय है। टीम ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने हराया था। अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर है।

17:37 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता एक मैच

मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक पिछले दो में से एक मैच जीती है और एक में उसे हार झेलनी पड़ी थी। अंकतालिका में मुंबई तीसरे स्थान पर है।

17:36 (IST) 13 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE: मुंबई के सामने कठिन चुनौती

मुंबई इंडियंस के आज की चुनौती कठिन होने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर टीम की गेंदबाजों की भिड़ंत आज बेहतरीन बल्लेबाजी आक्रमण से होगी।

17:35 (IST) 13 Jan 2026

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) से जुड़ी सभी ताजा जानकारी मिलेगी। वहीं साथ ही साथ खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए मिलती रहेंगी।