इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 33वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से विल जैक्स सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 36 रन बनाये। रयान रिकेलटन 31, रोहित शर्मा 26, सूर्यकुमार यादव 26 और हार्दिक पंड्या 21 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लिये। इशान मलिंगा ने 36 रन देकर 2 और हर्षल पटेल ने 31 रन देकर एक विकेट लिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
166/6 (18.1)

vs

Sunrisers Hyderabad  
162/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 33 )
Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 4 wickets

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाये। हेनरिक क्लासेन 37 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 28 और नितीश कुमार रेड्डी 19 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत वर्मा 8 गेंद में 18 और पैट कमिंस 4 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से विल जैक्स ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने क्रमशः 29, 21 और 42 रन देकर 1-1 विकेट लिये।

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 7वें नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत की। सनराइजर्स हैदराबाद भी 9वें नंबर पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस का नेट रनरेट 0.239, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का -1.217 है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

MI vs SRH: दो गेंद में दो बार लपके गये ट्रेविस हेड फिर भी अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें क्या था माजरा

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए हुए टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने बताया था कि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद भी पुरानी एकादश के साथ ही खेली।

Live Updates
23:24 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

जीशान अंसारी 19वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाकर मुंबई इंडियंस की झोली में जीत डाल दी। मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाये। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के अब 7 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गये हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका अब भी 7वें नंबर पर मौजूद है। अलबत्ता उसका नेट रनरेट (0.239) और बेहतर हो गया है।

23:18 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: इशान के ओवर में मुंबई ने गंवाए 2 विकेट

इशान मलिंगा 18वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या छक्का मारने की कोशिश में इशान किशन के हाथों कैच हो गए। उनकी जगह नमन धीर बल्लेबाजी के लिए आये। वह पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। उनकी जगह मिचेल सैंटनर आये। वह भी आखिरी गेंद पर एक रन नहीं बना पाये। अब मुंबई को अगले 2 ओवर में एक रन चाहिए।

23:11 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: हार्दिक ने छक्के के बाद चौका लगाया

हर्षल पटेल 17वां ओवर लेकर आये। हार्दिक पंड्या ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने दौड़कर एक रन लिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 161 रन है। तिलक वर्मा के 15 गेंद में 16 रन हैं। हार्दिक पंड्या के 8 गेंद में 21 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए अब 2 रन चाहिए।

23:06 (IST) 17 Apr 2025
आईपीएल 2025, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई का स्कोर 146/4

16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है। इशान मलिंगा की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया।

22:59 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर: विल जैक्स आउट, हार्दिक ने जड़े 2 चौके

पैट कमिंस 15वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर विल जैक्स मिड-ऑफ पर जीशान अंसारी को अपना कैच थमा बैठे। विल जैक्स ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 गेंद में 36 रन बनाये। उनकी जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने 5वीं गेंंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। हार्दिक ने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन है।

22:44 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE SCORE: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

पैट कमिंस 13वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गये। मिड-ऑफ पर उन्हें जीशान अंसारी ने लपका। सूर्यकुमार यादव 15 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाये। उनकी जगह तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिये आये हैं।

22:35 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE Cricket Score: मुंबई इंडियंस का शतक पूरा

जीशान अंसारी 11वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर विल जैक्स ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने दौड़कर 2 रन लिये। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का शतक पूरा हो गया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़ दिया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन है। सूर्यकुमार यादव के 18 गेंद में 17 और विल जैक्स के 20 गेंद में 29 रन हैं।

22:29 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE SCORE: जीशान अंसारी की गेंद पर सूर्या ने जड़ा छक्का

जीशान अंसारी 9वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर विल जैक्स ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 12 रन आये। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन है। सूर्यकुमार यादव के 4 गेंद में 8 रन और विल जैक्स के 12 गेंद में 14 रन हैं।

22:24 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE Cricket Score: रिकेलटन लौटे पवेलियन

हर्षल पटेल 8वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर रयान रिकेलटन बैकवर्ड पॉइंट पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा दिया। इस बार भाग्य ने रिकेलटन का साथ नहीं दिया। रिकेलटन 23 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाये। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आये। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन है। विल जैक्स के 9 गेंद में 9 रन हैं। सूर्यकुमार यादव के एक गेंद में एक रन हैं।

22:20 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Cricket Score: कैच होने के बाद भी बच गए रिकेलटन

जीशान अंसारी 7वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर रयान रिकेलटन को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। रिकेल्टन जा चुके थे, लेकिन टीवी अंपायर ने रोका। विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स से आगे थे। रिकेलटन नॉट आउट होंगे। गेंद नो बॉल दी गई। हेनरिक क्लासेन की यह गलती भारी पड़ेगी। कमिंस भी काफी हताश नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का का स्कोर 7 ओवर में एक विकेट पर 59 रन है।

22:09 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: चौकों की हैट्रिक से रिकल्टन ने SRH को चौकाया

इशान मलिंगा के ओवर में रिकल्टन ने आक्रमक रुख अख्तियार करते हुए चौकों की हैट्रिक लगा दी और मलिंगा के ओवर में 15 रन बटोर लिए।

21:56 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: कमिंस ने लिया छक्के का बदला, रोहित लौटे पवेलियन

पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को फुल टॉस गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर थी। रोहित ने गेंद को कवर की दिशा में जोरदार तरीके से हिट किया, लेकिन दुर्भाग्य से यह सीधे फील्डर ट्रेविस हेड के हाथों में चली गई। रोहित 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।

21:50 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: रोहित शर्मा ने पकड़ी रफ्तार, छक्कों की लगाई झड़ी

आईपीएल 2025 में लगातार अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे रोहित शर्मा ने शमी के ओवर में दो छक्के जड़कर अपने आक्रमक अंदाज को जाहिर करते हुए कमिंस पर भी एक शानदार छक्का जड़ा।

21:39 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: दूसरी पारी की शुरुआत, क्रीज पर रोहित शर्मा और रिकल्टन

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रोहित शर्मा दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं उनका साथ देने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकल्टन हैं।

21:21 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाये 5 विकेट पर 162 रन

दीपक चाहर आखिरी ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा ने 2 छक्के लगाये। चौथी गेंद पर 2 रन लिये। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। पैट कमिंस ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस तरह हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाये। हैदराबाद ने आखिरी 5 ओवर में 2 विकेट जरूर गंवाए, लेकिन 57 रन भी बनाये।

21:13 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: बुमराह ने क्लासेन को किया बोल्ड

जसप्रीत बुमराह 19वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन को बोल्ड कर दिया। हेनरिक क्लासेन 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्लासेन की जगह पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने वाइड को लेकर रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला कायम रहा। हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है। अनिकेत वर्मा के 3 गेंद में 3 रन हैं। पैट कमिंस के 3 गेंद में 2 रन हैं।

21:10 (IST) 17 Apr 2025
आईपीएल 2025, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: क्लासेन का कहर

दीपक चाहर 18वां ओवर लेकर आये। हेनरिक क्लासेन ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 21 रन आये। हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 136 रन है।

21:06 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर: नितीश रेड्डी लौटे पवेलियन

ट्रेंट बोल्ट 17वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया। नितीश रेड्डी 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। नितीश कुमार रेड्डी की जगह अनिकेत वर्मा बल्लेबाजी के लिए आये। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 115 रन है। हेनरिक क्लासेन के 21 गेंद में 16 रन हैं।

20:55 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE SCORE: क्लासेन का चौका, हैदराबाद का शतक

ट्रेंट बोल्ट 15वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने चौका लगाया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद का शतक पूरा गया। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन है। क्लासेन के 13 गेंद में 10 और नितीश कुमार रेड्डी के 18 गेंद में 17 रन हैं।

20:46 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE Cricket Score: हैदराबाद की रफ्तार हुई धीमी

14 ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 95 रन है। नितीश कुमार रेड्डी के 15 गेंद में 14 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के 10 गेंद में 4 रन हैं। हैदराबाद ने पिछले 5 ओवर में सिर्फ 26 रन बनाये हैं और एक विकेट भी गंवाया है।

20:38 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Cricket Score: ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन

12 ओवर का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन है। विल जैक्स 12वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद वाइड रही। हालांकि, अगली गेंद पर मिचेल सैंटनर के हाथों ट्रेविस हेड को कैच करा दिया। ट्रेविस हेड 3 चौके की मदद से 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आये। वह अगली पांचों गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाये। विल जैक्स की चौथी गेंद पर वाइड रही। नितीश कुमार रेड्डी के 8 गेंद में 6 रन हैं।

20:34 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: दो गेंद में दो कैच, फिर आउट नहीं हुए ट्रेविस हेड

हैदराबाद की पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। दसवां ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आये। उनकी चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड डीप मिड विकेट पर विल जैक्स ने कैच लपक लिया, लेकिन यह क्या यह तो नोबॉल निकली। अगली फ्री हिट थी। फ्री हिट पर लॉन्ग ऑन पर मिचेल सैंटनर ने कैच लपक लिया, लेकिन उनकी यह कोशिश व्यर्थ जाएगी, क्योंकि फ्री हिट पर कैच माना नहीं जाता है।

20:20 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर: इशान किशन भी लौटे पवेलियन

विल जैक्स की गेंद पर गच्चा खा गए इशान किशन और बाकी का काम विकेटकीपर रिकल्टन ने स्टंप की गिल्लियां बिखेर कर पूरा कर दिया इस विकेट के बाद हैदराबाद सनराइजर्स का स्कोर 68/2 (8.4)

20:10 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर: गेंदबाजी करते हुए अचानक मैदान में गिरे पांड्या

गेंदबाजी करते हुए अचानक मैदान में गिर पड़े हार्दिक पांड्या, जिसके बाद अगली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को राज बाजवा के हाथों कैच करवाया।

20:01 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा को स्मृति चिन्ह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया। देखें वीडियो

19:57 (IST) 17 Apr 2025
आईपीएल 2025, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर: अभिषेक ने 3 गेंद पर जड़े 3 चौके

पांच ओवर का खेल हो चुका है। पांच ओवरके बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोये 43 रन है। अभिषेक शर्मा के 23 गेंद में 34 और ट्रेविस हेड के 7 गेंद में 6 रन हैं। पांचवां ओवर दीपक चाहर लेकर आये। अभिषेक शर्मा ने उनकी तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाये। आखिरी गेंद पर दौड़कर दो रन पूरे किये। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 14 रन आये।

19:47 (IST) 17 Apr 2025
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर: अभिषेक और हेड ने लगाये चौके

ट्रेंट बोल्ट दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका लगाया। दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोये 15 रन है। दीपक चाहर तीसरा ओवर लेकर आये। उनकी चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी का दूसरा चौका लगाया। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोये 22 रन है।

19:36 (IST) 17 Apr 2025
IPL 2025, MI vs SRH LIVE Cricket Score: पहले ओवर में दो कैच छूटे

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर विल जैक्स ने स्लिप पर कैच छोड़ दिया। दो रन भी हैदराबाद के खाते में आ गये। अगली गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मिडविकेट पर कर्ण शर्मा ट्रेविस हेड का कैच नहीं पकड़ पाये। हेड ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने एक रन लिया। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोये 5 रन है।

19:15 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Cricket Score: पैट कमिंस को पसंद आया वानखेड़े स्टेडियम का विकेट

टॉस के बाद पैट कमिंस ने कहा, यह (पिच) ठीक है। यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है। वही प्लेइंग इलेवन है। मुझे लगता है कि अभी-अभी भी हाइलाइट्स देख रहा हूं, लेकिन हमें एक अच्छा ब्रेक मिला। कुछ नेट सेशन हुए। अब हम 5 दिन बाद मैच खेल रहे हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता रिवर्स स्विंग की बड़ी भूमिका निभा रही है।

19:13 (IST) 17 Apr 2025
MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प

अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।