भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ कैप्टन कूल का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर धोनी भारत में नहीं हैं लेकिन विदेश में उनका जश्न जारी है। साल 2017 का जन्मदिन धोनी ने जमैका में मनाया और इस मौके पर वह अकेले नहीं थे। उनकी पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स उनके जन्मदिन के जश्न में शरीक हुए। धोनी ने केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं हार्दिक पांडया की बदौलत आज हम उनका यह बर्थडे सेलिब्रेशन देख पा रहे हैं। पांडया ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
वीडियो है तो कुछ ही सेकेंड्स का लेकिन महज पांच घंटों के भीतर इसे 3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर फैन्स ने भी कमेंट करके उन्हें खूब बधाई दी। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। आज धोनी 36 साल के हो गए हैं। बता दें 6 जुलाई को ही टीम इंडिया ने 4 ओडीआई मैच की सीरीज में 3-1 से विन्डीज को हराकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के बाद धोनी का जन्मदिन भी पूरी टीम के लिए बडल खुशी का मौका बन गया।
देखें धोनी का बर्थडे बैश
(Source: Instagram/hardikpandya_official)
वहीं हार्दिक पांडया ने वीडियो के साथ एक फोटो भी शेयर की है। धोनी की इस फोटो को पोस्ट करने के साथ उन्होंने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो में धोनी के पूरे चहेरे पर केक लगा हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को भी इंस्टाग्राम पर 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह बढ़ने पर ही हैं। बता दें टीम इंडिया जहां विन्डीज को ओडीआई सीरीज में मात दे चुकी है वहीं अब आखिरी मुकाबला एक टी-20 मैच का है। आखिरी मुकाबला 9 जुलाई को है।
(Source: Instagram/hardikpandya_official)