इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 40वां मैच मंगलवार 22 अप्रैल की रात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन ऋषभ पंत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम मुकेश कुमार की गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई।

हार्दिक या सूर्या को बनाएं कप्तान, ये हैं SRH और MI की संभावित प्लेइंग 11 और ड्रीम 11 टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। आयुष बदोनी ने ही थोड़ा जज्बा दिखाया और 21 गेंद में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाये। डेविड मिलर ने 15 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी ने 20वें ओवर में मुकेश की शुरुआती 3 गेद पर 3 चौके लगाये, लेकिन चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत भी आखिरी 2 गेंद में बिना कोई योगदान दिये मुकेश की गेंद को विकेटों पर खेल गए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
159/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
161/2 (17.5)

Match Ended ( Day – Match 40 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 8 wickets

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने 4 ओवर में 33 रन दे 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने केएल राहुल (42 गेंद, नाबाद 57 रन, 3 चौके, 3 छक्के) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (36 गेंद, 51 रन, 5 चौके, 1 छक्का) के अर्धशतकों की मदद से 17.5 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना मैच जीत लिया। इससे पहले करुण नायर (9 गेंद, 15 रन, 2 चौके, 1 छक्का) ने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 2 चौके जड़े। उन्होंने चौथे ओवर में मार्कराम की गेंद को दर्शकों के पास भेज पारी का पहला छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

केएल राहुल के 5000 IPL रन पूरे

केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे किये। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। केएल राहुल ने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 गेंद) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन (20 गेंद, 1 चौके, 4 छक्के) बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। एलएसजी की पारी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 60 गेंद में 87 रन की साझेदारी की, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। मार्कराम ने 33 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके जड़े।

12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 का 41वां मैच बुधवार 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स अब 8 मैच में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 9 मैच में 5 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है। उसके 10 अंक हैं।

Live Updates

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की जीत

19:15 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: आयुष बदोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह

19:07 (IST) 22 Apr 2025
LIVE Cricket Score: दुश्मंता चमीरा खेलेंगे मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दुश्मंता चमीरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, इस मैच में मोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार सेम टीम के साथ उतरेगी।

19:04 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बैटिंग करेगी ।

18:47 (IST) 22 Apr 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: अंक तालिका में कौन है बेहतर?

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के इस सीजन में 7 मैच में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैच में 5 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है। उसके भी 10 अंक हैं।

18:36 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE

इस सीजन 40 बल्लेबाजों ने कम से कम 100 गेंदों का सामना किया है। इसमें ऋषभ पंत का 98.14 का स्ट्राइक रेट सबसे कम है। हालांकि, उनकी ही टीम के निकोलस पूरन 205.58 के स्ट्राइक रेट के साथ चार्ट में सबसे ऊपर हैं।

18:04 (IST) 22 Apr 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: डेथ ओवर्स में अब तक नहीं चले मोहित शर्मा

पिछले दो सीजन में मोहित शर्मा डेथ ओवर्स (16-20) में काफी प्रभावी रहे थे। उन्होंने डेथ ओवर्स में कुल 22 विकेट लिए हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीजन डेथ ओवर्स में अब तक एक भी विकेट नहीं लिया है।

17:41 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: शीर्ष-4 के लिए अभियान जारी रखना चाहेगी लखनऊ

ऋषभ पंत और उनकी टीम ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स पर दो रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह अपनी लय को एक बार फिर से कायम रखने उतरेगी और प्लेऑफ की ओर अपना अभियान जारी रखना चाहेगी।

17:33 (IST) 22 Apr 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच लाइव क्रिकेट स्कोर

क्या मयंक यादव खेलेंगे मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप में मयंक यादव पिछले गेम में एलएसजी के सब्सीट्यूट में से एक थे, शायद यह संकेत है कि वह मैच फिटनेस के करीब हैं। अगर वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के लिए उपलब्ध होते हैं, तो प्रिंस यादव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

17:26 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: अक्षर पटेल ने अब तक लिया है सिर्फ 1 विकेट

अक्षर पटेल इस सीजन गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक विकेट लिया है। उनकी इकॉनमी 9.36 की है।

17:22 (IST) 22 Apr 2025
IPL 2025, LSG vs DC Dream11 Team Playing 11 Number 2

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11

कप्तान: ऋषभ पंत।

उप कप्तान: कुलदीप यादव।

विकेटकीपर: केएल राहुल, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: निकोलस पूरन, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, आयुष बदोनी, ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, अक्षर पटेल।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव।

17:17 (IST) 22 Apr 2025
IPL 2025, LSG vs DC Dream11 Team Playing 11 Number 1

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11

कप्तान: निकोलस पूरन।

उप कप्तान: केएल राहुल।

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, एडेन मार्कराम।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव।

17:11 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC Live Score In Hindi: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा/दुश्मंता चमीरा, मुकेश कुमार, डोनोवन फरेरा।

17:02 (IST) 22 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव/मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, आयुष बदोनी।

16:48 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे ऋषभ पंत

आईपीएल 2024 से ऋषभ पंत को आईपीएल में 8 बार स्पिनर्स ने आउट किया है। इस सीजन उन्होंने स्पिन के खिलाफ संघर्ष किया और 45 गेंद में केवल 32 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 71.11 और डॉट बॉल प्रतिशत 50 है।

16:43 (IST) 22 Apr 2025
LIVE Cricket Score: ओपनिंग जोड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में पहले ही 4 अलग-अलग ओपनिंग जोड़ियों का इस्तेमाल किया है, लेकिन अब तक अपनी ओपनिंग समस्याओं का समाधान नहीं ढूंढ़ पाई है। उनकी औसत ओपनिंग साझेदारी 21.28 है, जो 10 टीमों में सबसे कम है।

16:37 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: खराब फॉर्म से जूझ रहे दोनों टीमों के कप्तान

आईपीएल 2025 में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दोनों लंबे समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत आठ मैचों में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं। वही, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अब तक सात मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है।

16:29 (IST) 22 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs DC: Weather Report

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी बेहतर है। AccuWeather के मुताबिक, मैच की शुरुआत में तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो मैच के अंत तक धीरे-धीरे घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों और खिलाड़ियों को एक निर्बाध और रोमांचक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा।

16:22 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच को आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट दोनों पर मुफ्त में देख सकते हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर मैच को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर लाइव आंकड़े और विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।

16:17 (IST) 22 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: टीवी पर कहां होगा मैच का LIVE टेलीकास्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

16:10 (IST) 22 Apr 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, शमार जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, आकाश कुलकर्णी, अर्शिन दीप।

16:03 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: ये है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, डोनोवन फरेरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, दुशमंता चमीरा, त्रिपुराना विजय, फाफ डुप्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

15:59 (IST) 22 Apr 2025
नमस्कार

नमस्कार जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच के मुकाबले का लाइव अपडेट लेकर आए हैं। यहां हम आपको मैच के लाइव स्कोर के साथ-साथ पल-पल की अपडेट से रूबरू कराएंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में जीत के आ रही है। उसने अपना पिछला मैच 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई थी। आवेश खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किये थे। दिल्ली कैपिटल्स का पिछला मुकाबला 19 अप्रैल को ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया था। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया था। गुजरात टाइटंस की ओर से जोस बटलर ने 54 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी।