इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 40वां मैच मंगलवार 22 अप्रैल की रात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन ऋषभ पंत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम मुकेश कुमार की गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई।

हार्दिक या सूर्या को बनाएं कप्तान, ये हैं SRH और MI की संभावित प्लेइंग 11 और ड्रीम 11 टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। आयुष बदोनी ने ही थोड़ा जज्बा दिखाया और 21 गेंद में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाये। डेविड मिलर ने 15 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी ने 20वें ओवर में मुकेश की शुरुआती 3 गेद पर 3 चौके लगाये, लेकिन चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत भी आखिरी 2 गेंद में बिना कोई योगदान दिये मुकेश की गेंद को विकेटों पर खेल गए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
159/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
161/2 (17.5)

Match Ended ( Day – Match 40 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 8 wickets

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने 4 ओवर में 33 रन दे 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने केएल राहुल (42 गेंद, नाबाद 57 रन, 3 चौके, 3 छक्के) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (36 गेंद, 51 रन, 5 चौके, 1 छक्का) के अर्धशतकों की मदद से 17.5 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना मैच जीत लिया। इससे पहले करुण नायर (9 गेंद, 15 रन, 2 चौके, 1 छक्का) ने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 2 चौके जड़े। उन्होंने चौथे ओवर में मार्कराम की गेंद को दर्शकों के पास भेज पारी का पहला छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

केएल राहुल के 5000 IPL रन पूरे

केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे किये। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। केएल राहुल ने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 गेंद) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन (20 गेंद, 1 चौके, 4 छक्के) बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। एलएसजी की पारी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 60 गेंद में 87 रन की साझेदारी की, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। मार्कराम ने 33 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके जड़े।

12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 का 41वां मैच बुधवार 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स अब 8 मैच में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 9 मैच में 5 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है। उसके 10 अंक हैं।

Live Updates

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की जीत

22:59 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE Score: दिल्ली ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया है। कप्तान अक्षर पटेल और केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलते हुए लखनऊ को 17.5 ओवर में ही शिकस्त दे दी। मालूम हो कि लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य दिया था।

22:52 (IST) 22 Apr 2025
केएल राहुल की धमाकेदार पारी, अर्धशतक को किया पूरा

केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं। इसी के साथ आईपीएल में राहुल ने अपने 5000 रनों के स्कोर को भी पूरा कर लिया है। वह अक्षर पटेल के साथ दिल्ली को जीत के करीब ले जा रहे हैं।

22:39 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: 15 ओवर बाद दिल्ली 127/2

दिल्ली कैपिटल्स 15 ओवर के बाद 127/2 पर पहुंच गई है। केएल राहुल 40 रन के साथ मैदान पर हैं। दिल्ली को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत है।

22:33 (IST) 22 Apr 2025
अक्षर पटेल की तूफानी पारी, 14 ओवर बाद दिल्ली 121/2

अक्षर पटेल की तूफानी पारी, 14 ओवर बाद दिल्ली 121/2

दिल्ली का स्कोर 14 ओवर बाद 121/2 है। अक्षर पटेल इस ओवर में दो छके मारे। रवि बिश्नोई 13 रन दिए। जीत के लिए अभी 38 रनों की जरूरत है।

22:23 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: मार्कराम ने पोरेल को भेजा पवेलियन

दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। एडेन मार्कराम ने अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेज दिया है। वह 36 गेंद पर 51 रन बना पाए। वहीं, मार्कराम ने 3 ओवर में दो विकट लेकर तीस रन दिए हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल अब खलने आए हैं।

22:14 (IST) 22 Apr 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: पोरेल का अर्धशतक पूरा

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में 80 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं, पोरेल ने 11वें ओवर में 6 के साथ अपने अर्धशतक को भी पूरा कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स को लक्ष्य को पूरा करने के लिए 58 गेंदों में 73 रन की जरूरत है।

22:07 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC Toss Live Update: दिल्ली का स्कोर 9 ओवर के बाद 69/1 रन

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर नौ ओवर के बाद 69/1 रन पर है। अभिषेक पोरेल 4 चौके लगाकर 35 रन पर खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल दो चौकों के साथ 16 रन पर नाबाद हैं। 

22:02 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: सात ओवर में 59/1 दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर सात ओवर में 59/1 हो गया है। राहुल 13 गेंद में 13 रन, जबकि पोरेल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:51 (IST) 22 Apr 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: 6 ओवर में बने 54/1 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने छह ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के 159 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। अवेश खान अपने पहले ओवर में दो चौकों के साथ 10 रन दिए हैं।  दिल्ली को यह मैच जीतने के लिए 84 बॉल में 106 रनों की जरूरत है।

21:45 (IST) 22 Apr 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: पांच ओवर में दिल्ली 44/1

दिल्ली की तूफानी पारी पर लखनऊ ने ब्रेक लगा दिया है। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 44 रन पर एक विकेट है। अभिषेक पोरेल 15 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:41 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: करुण नायर लौटे पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। 15 रन बनाकर करुण नायर पवेलियन लौट गए हैं। एडेन मार्कराम ने उनका विकेट लिया है। अब उनके जगह केएल राहुल आए हैं।

21:34 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC Live score: अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने की आक्रामक शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने काफी आक्रामक शुरुआत की है। दिल्ली ने तीन ओवर में 28 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 17 और नायर 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

21:27 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: दिल्ली ने पहले ओवर में मारे तीन चौके

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली ने तूफानी शुरुआत की है। पहले ओवर में दिल्ली ने 3 चौकों की मदद से 15 रन बना लिए हैं।

21:22 (IST) 22 Apr 2025
LIVE Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और करुण नायर बल्लेबाजी करने आए हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आए हैं।

21:10 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: लखनऊ ने दिल्ली को दिया 159 रनों का लक्ष्य

लखनऊ वर्सेस दिल्ली के बीच हो रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए। दिल्ली को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे।

21:01 (IST) 22 Apr 2025
LSG Vs DC LIVE: 19 ओवर में लखनऊ 147/4

लखनऊ ने 19वें ओवर में 147/4 बना लिए हैं। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार अंतिम ओवर लेकर आए हैं।

LSG vs DC LIVE Score

20:53 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals Match Scorecard: लखनऊ का स्कोर 17 ओवर में 130/4

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। दिल्ली की ओर से 18 वां ओवर करने दुष्मंता चमीरा आए हैं।

20:37 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: 45 बनाकर वापस लौटे मिचेल मार्श

लखनऊ को 14 वें ओवर में चौथा झटका लगा है। मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउट किया है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बदोनी आए हैं।

20:33 (IST) 22 Apr 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

लखनऊ को 14वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। अब्दुल समद दो रन बनाकर वापस लौट गए हैं।

20:29 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Vs Delhi LIVE Updates: 13 ओवर में बने 107 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। अभी मिचेल मार्श और अब्दुल समद बैटिंग कर रहे हैं। करंट रन रेट 8.23 का है।

20:24 (IST) 22 Apr 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

12 वें ओवर में लखनऊ को दूसरा झटका लगा है। एडेन मार्कराम के बाद अब निकोलस पूरन भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 5 बॉल पर 9 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने पूरन को आउट किया है। अब तक स्टार्क ने तीन ओवर में 17 रन दिया है।

20:17 (IST) 22 Apr 2025
LIVE Cricket Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका लगा है। अर्धशतकीय पारी के बाद एडेन मार्कराम 33 गेंद पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। दुष्मंता चमी ने मार्कराम का विकेट लिया है।

20:10 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE: लखनऊ ने 9 ओवर में बनाए 82 रन

लखनऊ ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं।

20:09 (IST) 22 Apr 2025
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE: एडेन मार्कराम का अर्धशतक पूरा

लखनऊ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्कराम ने 30 गेंद पर 50 रन बना लिए हैं। वहीं,मिचेल मार्श ने 24 बॉल पर 32 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

20:04 (IST) 22 Apr 2025
अर्धशतक के करीब मार्कराम

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ताबातोड़ बल्लेबाजी कर 8 ओवर में 75 रन बना लिए हैं। मार्कराम 46 रन बनाकर अर्धशतक के करीब हैं।

19:50 (IST) 22 Apr 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: 5 ओवर में बने 40 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 13 रन बनाकर और एडेन मार्कराम 27 रन बनाकर एडेन मार्कराम क्रीज पर हैं।

Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals LIVE

19:43 (IST) 22 Apr 2025
LSG vs DC LIVE Score: तीन ओवर में बने 19 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन ओवर में कुल 19 रन बना लिए हैं। चौथा ओवर मुकेश कुमार लेकर आए हैं।

19:39 (IST) 22 Apr 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: दो ओवर में बनें 12 रन

दो ओवर में बनें 12 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दूसरे ओवर में 12 रन बनाएं। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

19:36 (IST) 22 Apr 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का मैच शुरू

एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने की लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शुरुआत

19:18 (IST) 22 Apr 2025
Delhi Capitals Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर ), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: जेक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय

लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में जीत के आ रही है। उसने अपना पिछला मैच 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई थी। आवेश खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किये थे। दिल्ली कैपिटल्स का पिछला मुकाबला 19 अप्रैल को ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया था। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया था। गुजरात टाइटंस की ओर से जोस बटलर ने 54 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी।