भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक उसने आस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 23 रनों पर दो विकेट चटका दिए हैं। भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का मजबूत जवाब देते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की अहम बढ़त ली। मेहमान टीम अभी 129 रन पीछे है। स्टम्प्स तक मैट रेनशॉ सात रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (14) के रूप में पहला विकेट खोया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। जडेजा ने ही नाइट वॉचमैन बन कर आए नाथन लॉयन (2) को बोल्ड कर मेहमानों को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।
इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा (202) की मैराथन पारी के अलावा रिद्धिमान साहा (117) की जुझारू पारी के साथ जडेजा (नाबाद 54), मुरली विजय (82) और लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आस्टेलिया के विशाल स्कोर को पार कर बढ़त हासिल की। चेतेश्वर पुजारा (202) की मैराथन पारी और रिद्धिमान साहा (117) की जुझारू पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 152 रनों की बढ़त ले ली है। आस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूती से जवाब दिया और चौथे दिन रविवार को चायकाल के बाद अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 603 रनों पर घोषित कर दी।
भारत को यहां तक पहुंचाने में पुजारा और साहा के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 199 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा। पुजारा ने साहा के अलावा सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (82) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की थी। भारत ने तीसरे दिन छह विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए थे। चौथे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को पुजारा और साहा की जोड़ी ने मजबूती प्रदान की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले और दूसरे सत्र में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सत्र में पुजारा ने अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। तो वहीं साहा ने अपना तीसरा शतक जड़ा। पुजारा को नाथन लॉयन ने ग्लैन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। वहीं साहा को भी मैक्सवेल ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर लपक कर पवेलियन भेजा।
पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 525 गेंदें खेलीं और 21 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। साहा ने अपनी पारी में 233 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। इन दोनों के जाने के बाद आए रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन बनाए और 55 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ ईशांत शर्मा बिना खाता खोले नाबाद लौटे। उमेश यादव ने 16 रनों का योगदान दिया। साहा, विजय के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी 67 रनों का पारी खेली थी। वह मैच के दूसरे दिन ही पवेलियन लौट गए थे। तीसरे दिन भारत ने विजय, विराट कोहली (6), अजिंक्य रहाणे (14), करुण नायर (23), रविचंद्रन अश्विन (3) के महत्वपूर्ण विकेट गंवाए थे। आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने अभी तक चार विकेट लिए हैं। ओकीफ को तीन सफलता मिलीं। जोस हाजलेवुड और लॉयन एक-एक विकेट लेने में सफल रहे हैं।
यहां पढ़ें India vs Australia 3rd Test Day 4 Match Updates
4:38 PM: रांची टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने AUS को दूसरी पारी में दिया दोहरा झटका, चौथे दिन स्टंप के समय स्कोर 23-2
4:34 PM: आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलायी है।
4:24 PM: चौथे दिन के खेल में चार ओवर और बाकी है। आॅस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं।
4:17 PM: आॅस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर है। रविंद्र जडेजा और आए अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।
4:03 PM: रांची टेस्ट: भारत ने 603-9 के स्कोर पर घोषित की अपनी पहली पारी, AUS पर पहली पारी के आधार पर 152 रनों की बढ़त
3:59 PM: रवींद्र जडेजा ने भी जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 600 के पार, आॅस्ट्रेलिया पर बनायी बड़ी बढ़त
3:56 PM: भारत के नौवें विकेट का पतन, उमेश यादव 16 रन बनाकर स्टीव ओकीफी की गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए। भारत का स्कोर 595-9
3:51 PM: रविंद्र जडेजा तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए हैं। भारत का स्कोर 590/8, बढ़त 139 रनों की हो गयी है।
https://twitter.com/BCCI/status/843392676900687872
3:46 PM: भारत की बढ़त 129 रनों की हो गई है। रविंद्र जडेजा तेजी से बैटिंग कर रहे हैं। आज के दिन में 13 ओवर का खेल और बचा है।
3:16 PM: चौथे दिन के खेल में अभी भी 21 ओवरों का खेल बाकी है। भारत की बढ़त सौ रनों से अधिक की हो गई है। रविन्द्र जडेजा के उपर ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर बढ़त को और अधिक करने की जिम्मेदारी है। विराट कोहली आॅस्ट्रेलिया को चौथे दिन कुछ ओवर जरूर खिलाना चाहेंगे।
3:12 PM: रविन्द्र जडेजा के साथ उमेश यादव बल्लेबाजी कर हैं। भारत की बढ़त 99 रनों की हो गई है। टीम इंडिया का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 550 रन है।
3:04 PM: स्टीव ओकीफी ने रिद्धिमान साहा को आउट कर भारत के आठवें विकेट का पतन किया। साहा 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
3:01 PM: भारत ने 86 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रिद्धिमान साहा शतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। रविंद्र जडेजा उनका साथ दे रहे हैं।
2:57 PM: नाथन लॉयन ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर आॅस्ट्रेलिया को 7वीं सफलता दिलायी है। पुजारा ने आउट होने से पहले 525 गेंदों का सामना कर 21 चौकों की मदद से 202 रनों की पारी खेली।
DOUBLE! An incredible display of concentration from Pujara as he brings up his third Test double-century off 521 balls. Take a bow #INDvAUS pic.twitter.com/hyVi6rpory
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 19, 2017
2:45 PM: रांची टेस्ट: रिद्धिमान साहा का सैकड़ा, पुजारा ने पूरा किया दोहरा शतक, भारत का स्कोर 520/6
2:41 PM: टी ब्रेक के बार खेल शुरू हो चुका है, रिद्धिमान साहा ने अपना शतक पूरा कर लिया है।
At Tea on Day 4, India are 503/6. @cheteshwar1 & @Wriddhipops stitch a 175 run partnership from 434 balls. India lead #AUS by 52 runs pic.twitter.com/0j0siRNfIr
— BCCI (@BCCI) March 19, 2017
2:13 PM: रांची टेस्ट: पुजारा (190*), रिद्धिमान साहा (99*), भातर के पास 52 रन की बढ़त, टी ब्रेक के समय स्कोर 503/6
2:06 PM: चेतेश्वर पुजारा 188 रनों पर खेल रहे हैं। रिद्धिमान साहा भी 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 499/6
1:43 PM: आॅस्ट्रेलिया ने चौथे दिन रिद्धिमान साहा के खिलाफ दो बार डीआरएस का इस्तेमाल किया और दोनों ही बार उसे निराशा हाथ लगी। एक बार एलबीडब्लू और एक बार कैच के लिए स्टीव स्मिथ ने डीआरएस लिया था।
1:40 PM: चेतेश्वर पुजारा अपने दोहरे शतक से 16 रन दूर है। रिद्धिमान साहा भी अपने शतक के करीब हैं। भारत की बढ़त 29 रन की हो गई है। भारत का स्कोर 480/6
1:23 PM भारत की बढ़त 21 रनों की हो गई है। पुजारा अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं रिद्धिमान साहा अपने शतक से 22 रन दूर हैं।
12:39 PM: चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा ने भारत को आॅस्ट्रेलिया के उपर बढ़त दिला दी है। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद हैं। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अभी भी सातवें विकेट की तलाश है। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
12:20 PM: लंच ब्रेक के बाद शेल शुरू हो गया है। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस की जोड़ी गेंदबाजी कर रही है। भारत पहली पारी में आॅस्ट्रेलिया के स्कोर से 7 रन पीछे है। पुजारा और साहा की जोड़ी खेल रही है।
11:48 AM: लंच ब्रेक के बाद हम एक बार फिर लाइव अपडेट्स के साथ हाजिर होंगे।
That's lunch on Day 4 and #TeamIndia are on 435/6 (Pujara 164*, Saha 59*), trail Australia (451) by 16 runs #INDvAUS pic.twitter.com/YkyjczWFVR
— BCCI (@BCCI) March 19, 2017
Applause all around as @Wriddhipops brings up his 50 #INDvAUS pic.twitter.com/kqYWeIFY0J
— BCCI (@BCCI) March 19, 2017
11:38 AM: भारत अब आॅस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर सिर्फ 16 रन पीछे है। चौथे दिन लंच ब्रेक के समय चेतेश्वर पुजारा 164 और रिद्धिमान साहा 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 435/6 है।
11:28 AM: बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ने वाले नाथन लॉयन को उसके बाद से कोई विकेट नहीं मिला है। इस मैच में लॉयन 38 ओवर में 126 रन दे चुके हैं और कोई सफलता हासिल करने में असफल रहे हैं।
Lyon has delivered over 400 balls without taking a wicket, since his 8/50 in the first inns of Bangalore Test. #IndvAus
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 19, 2017
11:26 AM: चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच में भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। चेतेश्वर पुजारा 163 और रिद्धिमान साहा 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:04 AM: रिद्धिमान साहा ने अपने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक पूरा किया है। अभी तक भारतीय पारी में केएल राहुल, मुरली विजय ने अर्धशतक जड़े हैं। चेतेश्वर पुजारा शतक बनाकर खेल रहे हैं।
11:00 AM: रिद्धिमान साहा ने नाथन लॉयन को शानदार छक्का जड़ा है और अपने अर्धशतक से एक रन दूर हैं। साहा ने अब तक 99 गेंदों का सामना किया है और 49 रन बनाए हैं।
10:57 AM: चेतेश्वर पुजारा ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अब तक 400 गेंदों का सामना करने के बाद 18 चौकों की मदद से 153 रन बनाए हैं। उनके साथ रिद्धिमान साहा 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 407 रन बना लिए हैं।
10:22 AM:भारत ने चौथे दिन पहले सत्र में पिछले 10 ओवर के खेल में 22 रन बनाया है। चेतेश्वर पुजारा 150 रन के करीब हैं। रिद्धिमान साहा 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
10:10 AM: चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज विकेट पर टिक कर खेल रहे हैं और भारत के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत अभी भी आॅस्ट्रेलिया से 66 रन पीछे है।
10.00 AM: भारत इस वक्त 75 रन पीछे है। दोनों बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की है।
9.50 AM: मैच की शुरुआत में ही साहा को रिव्यू लेना पड़ा। उनका फैसला सही साबित हुआ और वह आउट दिए जाने के बाद बच गए।
9.40 AM: मैच शुरू हो चुका है। इस वक्त भारत का स्कोर 366 रन हो चुका है।
9.20 AM: मैच शुरू होने से पहले रविंद्र जडेजा को प्रेक्टिस करते हुए देखा गया। उन्हें आज अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
9.1 AM: इस वक्त पिच का निरक्षण किया जा रहा है। बताया गया कि पिच पर क्रेक्स ज्यादा हैं जिसकी वजह गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।
8.44 AM: चौथे दिन का खेल कुछ देर में शुरू होगा।

