रॉबिन उथप्पा (87) और कप्तान गौतम गंभीर (62) ने नायाब अंदाज में खेलते हुए बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 30वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पुणे सुपरजाएंट पर सात विकेट से दमदार जीत दिलाई। पुणे से मिले 183 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर उथप्पा और गंभीर के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 158 रनों की साझेदारी के आगे बौना साबित हुआ और कोलकाता ने 11 गेंद शेष रहते हुए 184 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता ने सुनील नरेन (16) के रूप में तीसरे ओवर में 20 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद उथप्पा और गंभीर ने बेजोड़ साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 14.1 ओवरों में 11.15 की औसत से रन जोड़े। कोलकाता जब जीत के बिल्कुल करीब लग रही थी तभी 17वें ओवर की पांचवीं गेद पर उथप्पा का विकेट गिरा। वह जयदेव उनादकत की गेंद पर राहुल त्रिपाठी के हाथों लपके गए। उथप्पा ने 47 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े।
अगले ही ओवर में गंभीर भी अपना विकेट गंवा बैठे। गंभीर ने 46 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वह डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। आईपीएल-10 में गंभीर का यह तीसरा अर्धशतक है। 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर डारने ब्रावो (नाबाद 6) ने कोलकाता को जीत दिलाई। इससे पहले, घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही पुणे सुपरजाएंट ने अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) से मिली अच्छी शुरुआत के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 51) के अर्धशतक की बदौलत पांच विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पुणे के स्कोर में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (23) का भी अहम योगदान रहा। धौनी ने 11 गेंदों की तेज-तर्रार पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े। इस जीत के साथ ही कोलकाता आईपीएल-10 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
[matchcode-to-post id=”rpkr04262017183407″]
यहां पढ़ें LIVE IPL Rising Pune Supergiant vs Kolkata Knight Riders Match Cricket Score, T20
11:16 PM: रॉबिन उथप्पा ने 47 गेंदों का सामना कर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्हें जयदेव उदानकट की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने कैच किया। गौतम गंभीर 62 रन बनाकर डेनियल क्रिस्चियन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदें खेली और 6 चौके तथा 1 छक्का जड़ा। डेरेन ब्रावो 6 और मनीष पांडे 0 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुणे को 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया।
11:02 PM: 15 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 159/1, कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों में 24 रन और बनाने हैं। गंभीर और उथप्पा अर्धशतक लगाने के बाद क्रीज पर मौजूद हैं।
10:56 PM: गौतम गंभीर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा है। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 147 रन एक विकेट के नुकसान पर। गौतम गंभीर 51 और रॉबिन उथप्पा 69 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए 36 गेंदों में 36 रन और बनाने हैं।
10:50 PM: 13 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर 135/1, रॉबिन उथप्पा 67 और गौतम गंभीर 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर को जीत के लिए 42 गेंदों में 48 रन की दरकार है।
10:43 PM: 12वें ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 123/1, रॉबिन उथप्पा 63 और गौतम गंभीर 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:35 PM: दस ओवर की समाप्ति केकेआर का स्कोर 101/1, रॉबिन उथप्पा 49 और गौतम गंभीर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 59 गेंदों में 81 रन और बनाने हैं।
10:26 PM: आठ ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 76/1, गौतम गंभीर 24 और रॉबिन उथप्पा 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:18 PM: 6 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 45-1, गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।
10:08 PM: सुनील नारायण के आउट होने के बाद रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए हैं। 4 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 28/1, गौतम गंभीर 3 और रॉबिन उथप्पा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:01 PM: केकेआर के पहले विकेट का पतन हो गया है। सुनील नारायण 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। केकेआर का स्कोर 20/1
9:58 PM: शार्दुल ठाकुर ने केकेआर की पारी का दूसरा ओवर डाला। इस ओवर में 10 रन बने। 2 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 18/0, गौतम गंभीर 1 और सुनील नारायण 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:50 PM: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो चुकी है। गौतम गंभीर के साथ सुनील नारयण ने पारी की शुरुआत की है। नारायण ने चौका जड़कर टीम का खाता खोला है। जयदेव उनादकट ने पुणे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।
9:30 PM: उमेश यादव पुणे की पारी का अंतिम ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ ने प्वाइंट के उपर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल बना। चौथी गेंद पर भी सिंगल बन पाया। पांचवीं गेंद वाइड चली गई। अगली गेंद पर स्टीव स्मिथ सिर्फ एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर डेनियल क्रिस्चियन ने छक्का मारना चाहा और मनीष पांडे ने सीमा रेखा पर उनका कैच पकड़ लिया। इस ओवर में 12 रन बने। स्टीव स्मिथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
9:25 PM: 19वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 170/4, डेनियल क्रिस्चियन 15 और स्टीव स्मिथ 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:15 PM: कुलदीप यादव ने एमएस धोनी को शानदार गेंद पर चकमा देते हुए रॉबिन उथप्पा के हाथों स्टंप आउट करा दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
9:13 PM: 17वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 147/2, स्टीव स्मिथ 37 और एमएस धोनी 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:05 PM: 15वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 129/2, स्टीव स्मिथ 28 और एमएस धोनी 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:00 PM: सुनील नारायण ने अजिंक्य रहाणे को रॉबिन उथप्पा के हाथों स्टंप आउट करा कर पुणे को दूसरा झटका दिया। रहाणे ने 41 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए।
8:55 PM: 13 ओवर के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 107/1, स्टीव स्मिथ 20 और अजिंक्य रहाणे 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:47 PM: ग्यारहवें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 89/1, अजिंक्य रहाणे 37 और स्टीव स्मिथ 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:39 PM: नौ ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 74/1, स्टीव स्मिथ 7 और अजिंक्य रहाणे 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
8:37 PM: पीयूष चालवा ने राहुल त्रिपाठी को क्लीन बोल्ड कर पुणे सुपरजाएंट को पहला झटका दिया। राहुल त्रिपाठी ने 23 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।
8:30 PM: सात ओवर की समाप्ति के बाद पुणे का स्कोर 62/0, अजिंक्य रहाणे 22 और राहुल त्रिपाठी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। पीयूष चावला 8वां ओवर डाल रहे हैं।
8:27 PM: सुनील नारायण ने पुणे की पारी का छठा ओवर डाला, इस ओवर में राहुल त्रिपाठी ने तीन चौके लगाए और कुल 15 रन बटोरे। 6 ओवर की समाप्ति पर पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 57/0
8:23 PM: क्रिस वोक्स के ओवर में अजिंक्य रहाणे ने पहले छक्का, फिर अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवें ओवर में कुल 12 रन बने। पुणे का स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन।
8:21 PM: पुणे की पारी का पांचवां ओवर क्रिस वोक्स डाल रहे हैं। रहाणे और राहुल त्रिपाठी की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। स्कोर 37/0
8:15 PM: तीन ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 25/0, अजिंक्य रहाणे 8 और राहुल त्रिपाठी 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:08 PM: क्रिस वोक्स और उमेश यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।
8:07 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 7/0, राहुल त्रिपाठी 4 और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
7:58 PM: अपने पिछले मैचों में लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का सामना आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शानदार फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। पुणे ने शानदार वापसी करते हुए आठ टीमों की अंकतालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। उसने सोमवार रात वानखेड़े में खेले गए आईपीएल-10 के 28वें मैच में मुंबई इंडियंस को तीन रनों से हराया। इस जीत में पुणे के बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकत द्वारा अंतिम ओवरों में की गई शानदार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। पुणे की सलामी जोड़ी राहुल त्रिपाठी और अंजिक्य राहणे पिछले कुछ मैचों से टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। पिछले मैच में राहुल ने तेज तर्रार 45 रन बनाए थे। कप्तान स्टीवन स्मिथ भी समय-समय पर बल्ले से योगदान देते रहे हैं। मनोज तिवारी अंतिम ओवरों में हमेशा टीम के खाते में अहम रनों का इजाफा करते हुए उसे अच्छा स्कोर प्रदान करते हैं। मुंबई के खिलाफ भी उन्होंने तेजी से 22 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया था।
7:54 PM: गेंदबाजी टीम की कमजोरी थी। लेग स्पिनर इमरान ताहिर के अलावा कोई और गेंदबाज पुणे के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। लेकिन बीते तीन मैचों में गेंदबाजों ने सुधार किया। इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स बल्ले से अभी तक कुछ नहीं कर पाए, लेकिन गेंद से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया था। उसने विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव जैसे दिग्गज बल्लेबाज से सजी रॉयल चैलेंजर्स को 49 रनों पर ढेर करते हुए 82 रनों से जीत हासिल की थी। कोलकाता की गेंदबाजी उसकी ताकत है हालांकि उसकी बल्लेबाजी भी बेहद मजबूत है। पुणे के लिए कोलकाता के गेंदबाजों से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगा। उमेश यादव, नाथन कल्टर नाइल और क्रिस वोक्स तेज गेंदबाजों से सजी तिकड़ी उसके लिए बेहद प्रभावी काम कर रही है। वहीं सुनील नरेन, कुलदीप यादव के रूप में उसके पास दो सफल स्पिनर हैं, जो रन रोकने के अलावा विकेट लेने का काम भी बखूबी करते हैं। बल्लेबाजी में कप्तान गौतम गंभीर पर कोलकाता निर्भर करेगी। रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसूफ पठान ने अपने कप्तान का साथ अभी तक अच्छे से दिया है।
टीमें :
#IPL Match 30: Here are the Playing XIs for @RPSupergiants vs. @KKRiders #RPSvKKR pic.twitter.com/T6KZuwRUyT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2017
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, डारेन ब्रावो, मनीष पांडे, युसूफ पठान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, उमेश यादव।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ, फॉफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी, मनोज तिवारी, डेनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उदानकट, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।
