भारत ने नागपुर में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी और इस तरह भारत ने यह मुकाबला 5 रन से अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के नायक रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में मात्र 8 रनों की दरकार थी और उसके 6 विकेट सुरक्षित थे। लेकिन, बुमराह ने करिश्माई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में मात्र दो रन दिए और जो रूट तथा जोस बटलर को पैवेलियन की राह दिखा दी। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी इस रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई और भातर को जरूरत के समय विकेअ दिलाया। नेहरा ने 4 ओवर में 28 रन दिए, जबकि बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन खर्च किए। नेहरा ने तीन विकेट लिए जबकी बुमराह को दो विकेट मिले। इंग्लैंड को 22 रन पर ही आशीष नेहरा ने लगातार गेंदों पर दो झटके (सैम बिलिंग्स-जेसन रॉय) दिए। इसके बाद अमित मिश्रा ने इयोन मॉर्गन (17) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों को धुंधला कर दिया था। तभी आशीष नेहरा ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू आउट कर भारत को अहम मौके पर सफलता दिलायी। इसके बाद भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के जबड़े से एकतरह से जीत छीन ली। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में मात्र तीन रन दिए। इंग्लैंड को आखिरी 12 गेंदों पर जीत के लिए 24 रनों की दरकार थी। आशीष नेहरा ने 19वें ओवर में 16 रन दे दिए और इंग्लैंड जीत के काफी करीब था। लेकिन, बुमराह ने अंतिम ओवर में इंग्लैंड के जमें हुए बल्लेबाजों जो रूट और जोस बटलर को आउट कर भारत के जीत की पटकथा लिख दी। उन्होंने इस ओवर में मात्र 2 रन दिए। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन आॅफ द मैच के खिलाब से नवाजा गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 47 गेंद में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद ये 71 रनों की पारी खेली। उनके आलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। विराट कोहली ने शुरूआत में अपने हाथ जरूर दिखा लेकिन 21 रन के स्कोर पर आउट होकर पैवेलियन लौट गए। यह भारतीय पारी का पहला विकेट था। उनके आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए और मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज सिंह 12 गेंद में 4 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। मनीष पाण्डेय ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने 26 गेंद में एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। मोइन अली, टाइमल मिल्स और आदिल रशीद ने एक एक विकेट लिया। दोनों टीमें:- भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा , जसप्रीत बुमराह। इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जॉस बटलर, लियाम डॉसन,  क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन राय, बेन स्टोक्स । मैच का Ball By Ball Live Cricket Score Update नीचे पढ़ें:-
Live Updates
21:10 (IST) 29 Jan 2017
पांच ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/2, जो रूट और इयोन मोर्गन की जोड़ी क्रीज पर
21:01 (IST) 29 Jan 2017
आशीष नेहरा ने लगातार गेंदों बिलिंग्स और रॉय को किया चलता, इंग्लैंड का स्कोर 22/2
20:58 (IST) 29 Jan 2017
सैम बिलिंग्स 12 और जेसन रॉय 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
20:57 (IST) 29 Jan 2017
इंग्लैंड ने तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के 21 रन बना लिए हैं।
20:48 (IST) 29 Jan 2017
पहले ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 2/0
20:48 (IST) 29 Jan 2017
इंग्लैंड की पारी शुरू, जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स की जोड़ी क्रीज पर, भारत की तरफ से यजुवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे हैं।
20:35 (IST) 29 Jan 2017
नागपुर टी20: करो या मरो के मुकाबले में ​फुस्स हुए टीम इंडिया के धुरंधर, इंग्लैंड को 145 रनों का लक्ष्य
20:35 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/825720741031243776
20:31 (IST) 29 Jan 2017
भारत का सातवां विकेट गिरा, स्कोर 144/7
20:29 (IST) 29 Jan 2017
भारत का छठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर रन आउट हुए
20:26 (IST) 29 Jan 2017
19 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 139/5
20:25 (IST) 29 Jan 2017
मनीष पाण्डेय 26 गेंद में 30 रन बनाकर आउट
20:24 (IST) 29 Jan 2017
भारत ने पांचवा विकेट गवांया, स्कोर 139/5
20:21 (IST) 29 Jan 2017
18वें ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 129/4, धोनी के साथ मनीष पाण्डेय क्रीज पर हैं
20:17 (IST) 29 Jan 2017
भारत के चौथे विकेट का पतन, केएल राहुल 71 रन बनाकर आउट, 18वें ओवर में भारत का स्कोर 125/4
20:14 (IST) 29 Jan 2017
18वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 124/3, मनीष पाण्डेय 18 और केएल राहुल 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
20:13 (IST) 29 Jan 2017
मनीष पाण्डेय और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।
20:09 (IST) 29 Jan 2017
भारतीय पारी के 16 ओवर समाप्त, स्कोर 14/3, केएल राहुल 65 और मनीष पाण्डेय 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
20:05 (IST) 29 Jan 2017
15वें ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 108/3, केएल राहुल 62 और मनीष पाण्डेय 11 रन बनाकर खेल रहे हैं
20:04 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/825711906115706883
19:59 (IST) 29 Jan 2017
केएल राहुल का पचासा, भारतीय पारी के सौ रन पूरे
19:54 (IST) 29 Jan 2017
विकेटों के पतझड़ के बीच केएल राहुल ने जड़ा पचासा, 32 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:53 (IST) 29 Jan 2017
12वें ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 83-3 , केएल राहुल 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:51 (IST) 29 Jan 2017
केएल राहुल ने जड़ा भारतीय पारी का तीसरा छक्का, 29 गेंद में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:46 (IST) 29 Jan 2017
भारत को लगा तीसरा झटका, युवराज मात्र 4 रन बनाकर आउट
19:43 (IST) 29 Jan 2017
दस ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 67/2
19:42 (IST) 29 Jan 2017
केएल राहुल ने आदिल राशिद को जड़ा शानदार छक्का।
19:41 (IST) 29 Jan 2017
नौ ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 57/2, लोकेश राहुल के साथ युवराज सिंह क्रीज पर हैं।
19:35 (IST) 29 Jan 2017
भारत का दूसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 7 रन बनाकर आउट
19:33 (IST) 29 Jan 2017
विराट कोहली को क्रिस जॉर्डन की गेंद पर लियाम डाउसन ने कैच किया। उन्होंने आउट होने से पहले 15 गेंद में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए