आइपीएल 10 में शनिवार को कोलकाता और मुंबई की टीम के बीच ईडन गार्डंस में पहले नंबर के पायदान के लिए अहम मुकाबला खेला गया। मुंबई के 173 रनों के जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। मुंबई ने इस मैच 9 रनों से जीत दर्ज कर आइपीएली की नंबर 1 टीम के रूप में प्लेऑफ में एंट्री की है। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और टिम साउदी ने अच्छी गेंदबाजी की। साउदी ने सुनील नरेन को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। उन्होंने नरेन को 00 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया। मिचेल जॉनसन ने गौतम गंभीर (21) को पोर्लाड के हाथों कैच करवाकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रॉबिन उत्थपा (02) को कर्ण शर्मा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर कोलकाता को तीसरा झटका दिया। अगले ही ओवर में विनय कुमार ने क्रिस लिन (26 रन) को सचित (स्थानापन्न खिलाड़ी) के हाथों कैच करवाकर कोलकाता के शीर्ष क्रम को समेटने का काम किया। यूसुफ पठान (20) को विनय कुमार ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया।

हार्दिक पांड्या ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (29) को बोल्ड कर कोलकाता को छठा झटका दिया। हार्दिक ने ही मनीष पांडे को सचित (स्थानापन्न खिलाड़ी) के हाथों कैच आउट करवाकर कोलकाता को सातवां झटका दिया। साउदी ने कुलदीप यादव (16) को सचित के हाथों कैच करवाकर कोलकाता को आठवां झटका दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मुंबई को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने लेंडल सिमंस (00) को सुनील नरेन के हाथों कैच करवाया। इसके बाद अंकित राजपूत ने रोहित शर्मा (27 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। सौरभ तिवारी (52) दुर्भाग्यशाली रहे और उन्हें उमेश यादव ने रन आउट किया। अंबाती रायडू (63) को कुलदीप यादव ने उत्थपा के हाथों स्टंप करवाया। कीरोन पोलार्ड (13 रन) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने, उन्हें उमेश यादव ने कैच किया।

[matchcode-to-post id=”krmi05132017183431″]

यहां पढ़ें  LIVE IPL Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Cricket Score, T20

12:03 AM: हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर बोल्ट कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर भी बोल्ट के बल्ले का संपर्क बॉल से नहीं हुआ और गेंद विकेट के पीछे कीपर ने गैदर की। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं बन सका। पांचवीं गेद भी खाली गई, आखिरी गेंद पर एक रन बन सका। इस तरह मुंबई ने कोलकाता को 9 रनों से हरा दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 164 रन ही बना सकी।

12:00 AM: केकेआर को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 14 रन बनाने हैं। क्रीज पर उमेश यादव के साथ ट्रेंट बोल्ट मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर डाल रहे हैं।

11:56 PM: टिम साउदी ने कुलदीप यादव को विकेट के पीछे अंबाती रायडू के हाथों कैच आउट करा कर केकेआर के 8वें विकेट का पतन कर दिया। केकेआर को मैच जीतने के लिए 9 गेंदों में 16 रन बनाने हैं।

11:53 PM: कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 21 रन बनाने हैं। कुलदीप यादव के साथ उमेश यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। टिम साउदी 19वां ओवर डाल रहे हैं।

11:49 PM: हार्दिक पांड्या ने मनीष पाण्डेय को आउट कर केकेआर की जीत की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। मनीष पाण्डेय ने 33 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 17 गेंदों में 26 रन चाहिए, क्रीज पर कुलदीप यादव के साथ उमेश यादव  हैं।

11:47 PM: टिम साउदी ने केकेआर की पारी का 17वां ओवर डाला। इस ओवर में मनीष पाण्डेय और कुलदीप यादव ने एक-एक चौके साथ कुल 13 रन बटोरे। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों में 26 रन बनाने हैं और उसके चार विकेट सुरक्षित हैं।

11:42 PM: कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जीतने के लिए 24 गेंदों में 39 रन बनाने हैं। मनीष पाण्डेय क्रीज पर हैं। केकेआर की पारी का 17वां ओवर टिम साउदी डाल रहे हैं।

11:35 PM: केकेआर को जीत के लिए 30 गेंदों में 43 रन की दरकार है। कुलदीप यादव और मनीष पाण्डेय की जोड़ी क्रीज पर है। मिशेल जॉनसन केकेआर की पारी का 16वां ओवर डाल रहे हैं।

11:32 PM: हार्दिक पांड्या ने कोलिन डिग्रैंडहोम को क्लीन बोल्ड कर केकेआर को छठा झटका दिया। ग्रैंडहोम ने 29 रनों का योगदान दिया। उनके आउट होने के बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। मनीष पांण्डेय 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:13 PM: विनय कुमार ने यूसुफ पठान को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा कर उनकी पारी का अंत किया। पठान ने 7 गेंदों का समाना किया 3 छक्के लगाए और 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मनीष पांण्डेय का साथ देने के लिए क्रीज पर कोलिन डिग्रैंडहोम आए हैं। 10 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 92/5। कोलकाता को जीत के लिए 60 गेंदों में 82 रन और बनाने हैं।

11:02 PM: यूसुफ पठान धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने 19 रन में तीन छक्के लगाए हैं और सिर्फ 4 गेंदें खेली हैं। 8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 80-4, मैच जीतने के लिए 72 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।

10:56 PM: विनय कुमार ने क्रिस लिन को आउट कर कोलकाता के चौथे विकेट का पतन कर दिया। क्रिस लिन ने 14 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मनीष पाण्डेय का साथ देने के लिए यूसुफ पठान क्रीज पर आए हैं।

10:50 PM: गौतम गंभीर को कर्ण शर्मा ने मिशेल जॉनसन के हाथों कैच कराकर केकेआर के दूसरे विकेट का पतन किया। गौतम गंभीर ने 16 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए आए। कर्ण शर्मा ने इसी ओवर में उथप्पा को रोहित
शर्मा के हाथों कैच करा कर केकेआर के तीसरे विकेट का पतन कर दिया।

10:41 PM: चार ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 35/1, गौतम गंभीर 15 और क्रिस लिन 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई के लिए मिशेल जॉनसन पांचवां ओवर डाल रहे हैं।

10:28 PM: टिम साउदी ने पहला ओवर विकेट मेडन डाला। सुनील नरेन के आउट होने के बाद कप्तान गौतम गंभीर क्रिस लिन का साथ देने के लिए क्रीज पर आए हैं। मुंबई के लिए दूसरा ओवर मिशेल जॉनसन डाल रहे हैं।

10:24 PM: टिम साउदी ने पहले ही ओवर में सुनील नरेन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा कर केकेआर के पहले विकेट का पतन ​कर दिया। केकेआर की टीम का खाता भी नहीं खुला था।

10:23 PM: कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। सुनील नरेन और क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरे हैं। टिम साउदी मुंबई के लिए पहला ओवर डाल रहे हैं।

10:10 PM: मुंबई की पारी का आखिरी ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड कोई रन नहीं स्कोर कर सके, दूसरी गेंद पर भी बोल्ट ने कोई रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने दो रन लिए, चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पोलार्ड गेंद को हवा में खेल बैठे और यूसुफ पठान ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इस तरह मुंबई के पांचवें विकेट का पतन हुआ। बोल्ट के इस ओवर की अगली गेंद वाइड थी। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर लेगबाई के रूप में कुनल पांड्या ने सिंगल लिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 173 रन का स्कोर खड़ा किया।

10:01 PM: कुलदीप यादव मुंबई की पारी का 19वां ओवर डाल रहे हैं, उनके ओवर की पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड कोई रन नहीं बना सके, दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक अंबाती रायडू को दे दिया। रायडू ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार छक्के जड़ दिए। पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने रायडू को रॉबिन उथप्पा के हाथों स्टंप आउट करा दिया।

9:57 PM: 18वें ओवर की समा​प्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 157/3, कीरोन पोलार्ड 10 और अंबाती रायडू 53 रन बनाकर नाबाद हैं।

9:54 PM: अंबाती रायडू ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वो क्रीज पर डटे हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। पोलार्ड दूसरे छोर पर मौजूद हैं। अभी 2 ओवर का खेल बचा है।

9:50 PM: सौरभ तिवारी 52 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया। सौरभ तिवारी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके जड़े। उनके आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं।

9:40 PM: 14वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 105-2, सौरभ तिवारी 43 और अंबाती रायडू 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

9:33 PM: 13वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 99 रन, दो विकेट गिरे हैं। सौरभ तिवारी 38 और अंबाती रायडू 19 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

9:24 PM: ग्यारहवें ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 86-2, सौरभ तिवारी 35 और अंबाती रायडू 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

9:21 PM: दसवें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट गवांकर 79 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 30 और अंबाती रायडू 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अंकित राजपूत 11वां ओवर डाल रहे हैं।

9:17 PM: अंकित राजपूत ने रोहित शर्मा को पगबाधा आउट कर मुंबई इंडियंस के दूसरे विकेट का पतन किया। रोहित ने 21 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अंबाती रायडू बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 72-2

9:05 PM: सात ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस ने लेंडल सिमंस का विकेट गवांकर 57 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 22 और सौरभ तिवारी 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कुलदीप यादव आठवां ओवर डाल रहे हैं।

8:56 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 39/1, सौरभ तिवारी 20 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उमेश यादव छठा ओवर डाल रहे हैं।

8:48 PM: तीन ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 18 रन बना लिए हैं। लेंडल सिमंस आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। मुंबई की पारी का चौथा ओवर उमेश यादव डाल रहे हैं।

8:45 PM: मुंबई इंडियंस के लिए सौरभ तिवारी और लेंडल सिमंस ने पारी की शुरुआत की। केकेआर की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने कियाए इस ओवर में दो रन बने। दूसरा ओवर डिग्रैंडहोम ने किया। इस ओवर में दस रन बने। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने लेंडल सिमंस को बिना खाता खोले सुनील नरेन के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेज दिया।

8:30 PM: वहीं मुंबई की पूरी टीम बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। पोलार्ड ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी सिर्फ पोलार्ड पर ही निर्भर नहीं है। उसके बाकी बल्लेबाजों नीतीश राणा, सिमंस, पटेल, रोहित, हार्दिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह के रूप में उसके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।

8:24 PM: कोलकाता प्लेऑफ से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। कोलकाता ने बल्लेबाजों ने पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा से एक बार फिर बल्ले से रन करने की उम्मीद होगी। सुनिल नरेन ने इस सत्र में कोलकाता के लिए कई आश्र्चयचकित करने वाली पारियां खेलीं हैं। मुंबई के लिए नरेन खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों की अंतिम एकादश

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस लिन, उमेश यादव और कोलिन डी ग्रांडहोमे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, कुनल पांड्या, विनय कुमार, मिशेल जॉनसन, टिम साउदी।