आईपीएल-10 के 50वें मैच में बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली को 15 रन तक संजू सैमसन (10) और ऋषभ पंत (4) के रूप में दो बड़े झटके लग चुके थे लेकिन श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 96 रन बनाते हुए दिल्ली को जीत दिलाई। गुजरात की ओर से गेंदबाजी करते हुए जेम्स फॉक्नर ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा बेसलि थंपी, प्रदीप सांगवान और धवल कुलकर्णी ने 1-1 विकेट लिए।
बात अगर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की करें तो ड्वेन स्मिथ (8) के रूप में टीम को पहला झटका लगा इसके बाद कप्तान रैना (6) भी जल्द चलते बने। हालांकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके लगाते हुए 34 रन की शानदार पारी जरूर खेली। इसके बाद दिनेश कार्तिक और एरोन फिंच के बीच 92 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसके दम पर गुजरात की पारी मजबूत स्थिति तक पहुंची। दिल्ली की ओर से मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, अमित मिश्रा और कार्लोस ब्रैथवेट ने 1-1 सफलता हासिल की।
यहां पढ़ें IPL Gujarat Lions vs Delhi Daredevils Match Cricket Score, T20:
[matchcode-to-post id=”gsdd05102017183427″]
11:45PM : आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर अय्यर आउट। अमित मिश्रा ने आते ही दो गेंदों पर चौका लगाकर दिल्ली को 2 विकेट से दी मात।
11:39PM : जेम्स फॉक्नर की दूसरी बॉल पर पैट कमिंस आउट। मैदान पर मोहम्मद शमी। इस ओवर से 6 रन।
11:32PM : थंपी 18वां ओवर डालते हुए। इस ओवर से 8 रन बने। दिल्ली 181/6. जीत के लिए 15 रन की जरूरत।
11:25PM : जेम्स फॉक्नर पारी का 17वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर छक्का। चौथी बॉल पर अय्यर ने सिक्स लगाया। लास्ट बॉल पर सिक्स। इस ओवर से 21 रन बने।
11:15PM : प्रदीप सांगवान अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया।
10:55PM : फॉक्नर ने पारी का 10वां ओवर डाला। दूसरी बॉल पर अय्यर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर डबल। तीसरी बॉल पर चौका। छठी गेंद पर सैमुएल्स रन आउट।
10:48PM : रवींद्र जडेजा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर अय्यर ने छक्का लगाया। इस ओवर से 9 रन बने।
10:44PM : जेम्स फॉक्नर ने आठवां ओवर डाला। तीसरी बॉल पर करुण नायर आउट। इस सफल ओवर से 2 रन बने।
10:38PM : जडेजा अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली तीन बॉल पर सिंगल। आखिरी बॉल पर अय्यर ने चौका लगाया।
10:30PM : बेसिल थंपी ने पांचवां ओवर डाला। इसपर दो चौके और एक छक्का लगा। इसी के साथ इस ओवर में 15 रन बने।
10:20PM : प्रदीप सांगवान की दूसरी बॉल पर सैमसन ने चौका लगाया। अगली ही गेंद पर आउट। मैदान पर ऋषभ पंत। उन्होंने आते ही चौका लगाया और अगली गेंद पर रन आउट। दिल्ली को दूसरा झटका।
10:10PM : दिल्ली की ओर से संजू सैमसन और करुण नायर ओपनिंग करते हुए। गेंदबाजी की शुरुआत धवल कुलकर्णी करते हुए। इस ओवर की पहली गेंद पर सैमसन ने चौका लगाया। इस ओवर से 7 रन बने।
09:50PM : पैट कमिंस ने पहली बॉल पर दो रन दिए। विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। उनके स्थान पर संजू सैमसन विकेट कीपिंग करते हुए। इस ओवर से 12 रन। गुजरात ने दिल्ली को दी 196 रन की चुनौती।
9:45PM : मोहम्मद शामी 19वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर चौका। तीसरी बॉल पर फिंच आउट। इस ओवर से 8 रन बने।
9:35PM : ब्रैथवेट ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक को आउट किया। अगली बॉल पर फिंच ने चौका मारा। चौथी बॉल पर जडेजा ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। आखिरी बॉल पर फिंच ने चौका लगाकर स्कोर 164 पर पहुंचाया।
9:26PM : जहीर खान अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर चौका। पांचवीं गेंद पर फिंच ने शानदार छक्का लगाया।लास्ट बॉल यॉर्कर और इस ओवर से 14 रन बने।
9:21PM :अगले ओवर में ब्रैथवेट ने पहली गेंद पर चौका दिया। लास्ट तीन गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से 8 रन। गुजरात 134/3
9:15PM : एंडरसन के 13वें ओवर में दो चौके लगे। इस ओवर से 12 रन बने। मोहम्मद शमी पारी का 14वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंद पर सिंगल। लास्ट बॉल पर सिक्स। इस ओवर से 11 रन बने।
8:58PM : अमित मिश्रा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल पर फिंच ने छक्का लगाया। इस महंगे ओवर से 15 रन बने।
8:49PM : ब्रैथवेट काफी समय बाद वापसी करते हुए। अपने पहले ओवर की तीसरी बॉल पर चौके के साथ उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए।
8:44PM : अमित मिश्रा की पहली गेंद पर किशन ने डबल लिया। अगली गेंद पर चौका और तीसरी गुगली गेंद पर ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट।
8:31PM : पैट कमिंस पारी ने पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर चौका दिया। अगली बॉल पर सुरेश रैना क्लीन बोल्ड। दिनेश कार्तिक ने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला। इस ओवर से 11 रन बने।
8:31PM : जहीर खान पारी का पांचवां ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर चौका। इस ओवर से आठ रन बने।
8:25PM : मोहम्मद शमी ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर स्मिथ को रन आउट किया। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका। इस ओवर से 10 रन बने।
8:14PM : मोहम्मद शमी पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर ईशान ने चौका लगाया। इस ओवर से 8 रन बने।
8:05PM : गुजरात की ओर से ड्वेन स्मिथ और ईशान किशन पारी की शुरुआत करते हुए। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत कप्तान जहीर खान करते हुए। दूसरी बॉल पर स्मिथ ने चौका लगाया। इस ओवर से 7 रन बने।
7:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं …
दिल्ली डेयरडेविल्स : संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कोरे एंडरसन, सैमुअल्स, ब्रैथवेट, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, जहीर खान।
गुजरात लायंस : ड्वेन स्मिथ, ईशान किशन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एरोन फिंच, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉक्नर, धवल कुलकर्णी, प्रदीप सांगवान, बेसिल थंपी, अंकित सोनी।
7:35PM : दिल्ली की ओर से कागिसो रबाडा के स्थान पर कार्लोस ब्रैथवेट को जगह दी गई है।
7:30PM : दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
