भारत ने न्यूजीलैंड को मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। विराट कोहली के 26वें वनडे शतक और कप्तान धोनी की 80 रनों की पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मात दी। हालांकि, मैच में 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और दोनो सलामी बल्लेबाज बहुत जल्द पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 5 रन और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान धोनी ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को प्रमोट किया और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 41 रन पर दो विकेट से 192 रन तक पहुंचाया। उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी निभायी। इस दौरान विराट कोहली को रॉस टेलर ने जीवनदान भी दिया।
इस मैच में धोनी ने अपने वनडे करियर का 9000 रन भी पूरे किए। उन्होंने इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज होने का मुकाम भी हासिल किया। धोनी ने इस मैच में तीन छक्के लगाए और वनडे में अपने छक्कों के ओकड़ें को 196 पहुंचाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने वनडे में 195 छक्के लगाए हैं। मनीष पांडेय ने भारत को चौका लगाकर जीत दिलायी। वो 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में दस विकेट पर 285 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 286 रन का लक्ष्य मिला है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने ओपनर मार्टिन गप्टिल को 27 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान केन विलियमसन को पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 22 रन बनाए।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रॉस टेलर को अमित मिश्रा ने विकेट के पीछे स्टंप आउट करवाया। उन्होंने 44 रन बनाए। कोरी एंडरसन को केदार जाधव ने अपना दूसरा शिकार बनाया। एंडरसन 6 रन बनाकर रहाणे के हाथों कैच आउट हुए। ल्युक रॉन्की को अमित मिश्रा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और उन्हें भी धौनी के हाथों स्टंप आउट करवाया। रॉन्की ने एक रन बनाए। केदार जाधव ने लाथम को अपना तीसरा शिकार बनाया। लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 61 रन बनाकर कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने सैंटनर को 7 रन पर रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। साउथी को उमेश यादव ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नीशम ने टीम के लिए तेज 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का अंत उमेश यादव ने किया।
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने मैट हेनरी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। मैट हेनरी 37 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए केदार जाधव ने 5 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। उमेश यादव महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 10 ओवर में 75 रन देकर तीन विकेट लिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में दो स्टम्पिंग किया और वह 150 स्टम्पिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बन गए हैं।
रॉस टेलर ने दी गाली तो हंस पड़े विराट कोहली:
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
मोहाली में कोहली और धोनी: यहां तीन साल पहले खेले गए अंतिम वनडे में धोनी ने नाबाद 139 रन बनाए थे लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ा है। भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ विराट कोहली से फिर से इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, जो पिछले मैच में ल्यूक रोंकी की गेंद पर नौ रन पर आउट हो गए थे। कोहली ने इस मैदान पर 27 मार्च को अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंद में 82 रन की पारी खेली थी और अकेले दम पर भारत को विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव और मंदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंकी (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, जिम्मी नीशाम, कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, एंटन डेवसिच, डग ब्रेसवेल, मैट हैनरी और बीजे वाटलिंग।
लाइव अपडेट्स भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे, पीसीए स्टेडियम मोहाली:
Live Updates
जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर क्रीज पर मौजूद। बुमराह के हाथों में गेंदबाजी की कमान।
न्यूजीलैंड ने चार ओवर के अंदर 16 रन बनाकर चार विकेट गवांए। टेलर, एंडरसन, रोंकी और लेथम आउट।
टॉम लेथम 61 रन बनाकर आउट। केदार जाधव ने झटका लेथम का विकेट। न्यूजीलैंड का स्कोर 169 रन पर 6 विकेट।
https://twitter.com/BCCI/status/790133660964052992
लगातार तीन विकेट गिरने से लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी, ल्यूक रोंकी एक रन बनाकर स्टंप आउट। धोनी ने मैच दूसरी स्टपिंग की।
https://twitter.com/BCCI/status/790132194358521856
न्यूजीलैंड को लग चौथा झटका। कोरे एंडरसन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केदार जाधव की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने मिड आॅफ पर लपका कैच। न्यूजीलैंड का स्कोर 30 ओवर की समाप्ती पर 161 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790131213654749184
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। रॉस टेलर अर्धशतक से चूके, 44 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा की गेंद पर कप्तान धोनी ने की स्टंपिंग।
न्यूजीलैंड की पारी के 28 ओवर समाप्त। स्कोर 150 रन दो विकेट के नुकसान पर। रॉस टेलर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790128889381134336
न्यूजीलैंड ने 27 ओवर की समाप्ती पर दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। रॉस टेलर 51 गेंदों में 37 रन और टॉम लेथम 63 गेंदों में 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम ने अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा 175 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, उन्होंने अब तक 143 रन बनाएं हैं।
टॉम लेथम ने जड़ा एकदिवसीय करियर का छठा अर्धशतक, न्यूजीलैंड का स्कोर 133 रन पर दो विकेट।
25वें ओवर की समाप्ती पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 132 रन। टॉम लेथम 49 और रॉस टेलर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790125311316881408
न्यूजीलैंड की पारी के 100 रन पूरे। 20वें ओवर की समाप्ती पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 105 रन। रॉस टेलर और टॉम लेथम क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790118670227738624
केदार जाधव ने भारत को दिलायी बड़ी सफलता, विलियमसन आउट
बारहवें ओवर की समाप्ती पर न्यूजीलैंड का स्कोर 73 रन पर एक विकेट।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मोहाली के पिच पर 11वें ओवर में ही स्पिनर को गेंदबाजी पर लगाया। केदार जाधव के हाथ में गेंदबाजी का दारोमदार।
न्यूजीलैंड की पारी के दस ओवर खत्म। स्कोर 64 रन पर एक विकेट। विलियमसन 18 रन और लेथम 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790112144322879488
न्यूजीलैंड की पारी के पचास रन पूरे। 9वें ओवर की समाप्ती पर स्कोर 58 रन पर एक विकेट। केन विलियमसन और टॉम लेथम क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790111380619792384
न्यूजीलैंड का पहला विकेट आउट। उमेश यादव ने गुप्टिल को एलबीडब्लू किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 46 रन पर 1 विकेट। गुप्टिल ने 21 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली।
https://twitter.com/BCCI/status/790108603864735748
गुप्टिल के बाद लेथम ने भी उमेश यादव को लेग साइड में लगाया छक्का। यादव न्यूजीलैंड की पारी का सातवां ओवर कर रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/790107992448458752
मार्टिन गुप्टिल ने पांड्या को जड़ा दूसरा छक्का। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 38 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790107438091558912
पांच ओवर की समाप्ती पर न्यूजीलैंड का स्कोर 26 रन। गुप्टिल 15 रन और लेथम 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790106734547374080
गुप्टिल ने पांड्या की गेंद पर लगाया पारी का पहला छक्का। न्यूजीलैंड का स्कोर चौथे ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790104359493337088
हार्दिक पांड्या दूसरा ओवर कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लेथम उनके सामने हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/790100236668637185
IND XI: RG Sharma, A Rahane, V Kohli, M Pandey, MS Dhoni, K Jadhav, A Patel, H Pandya, A Mishra, U Yadav, J Bumrah
— BCCI (@BCCI) October 23, 2016
पहले ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंउ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन।
न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल और टॉम लेथम ओपनिंग कर रहे हैं। उमेश यादव भारत की ओर से पहला ओवर कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में डेवकिक की जगह पर नीशाम को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में काेई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
टीम के स्पिनर अमित मिश्रा नाैजवान गेंदबाजों को टिप्स देने में खुशी महसूस करते हैं। देखिए वीडियो:
https://twitter.com/BCCI/status/789757701026828289
