भारत ने न्यूजीलैंड को मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। विराट कोहली के 26वें वनडे शतक और कप्तान धोनी की 80 रनों की पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मात दी। हालांकि, मैच में 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और दोनो सलामी बल्लेबाज बहुत जल्द पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 5 रन और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान धोनी ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को प्रमोट किया और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 41 रन पर दो विकेट से 192 रन तक पहुंचाया। उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी निभायी। इस दौरान विराट कोहली को रॉस टेलर ने जीवनदान भी दिया।
इस मैच में धोनी ने अपने वनडे करियर का 9000 रन भी पूरे किए। उन्होंने इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज होने का मुकाम भी हासिल किया। धोनी ने इस मैच में तीन छक्के लगाए और वनडे में अपने छक्कों के ओकड़ें को 196 पहुंचाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने वनडे में 195 छक्के लगाए हैं। मनीष पांडेय ने भारत को चौका लगाकर जीत दिलायी। वो 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में दस विकेट पर 285 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 286 रन का लक्ष्य मिला है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने ओपनर मार्टिन गप्टिल को 27 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान केन विलियमसन को पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 22 रन बनाए।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रॉस टेलर को अमित मिश्रा ने विकेट के पीछे स्टंप आउट करवाया। उन्होंने 44 रन बनाए। कोरी एंडरसन को केदार जाधव ने अपना दूसरा शिकार बनाया। एंडरसन 6 रन बनाकर रहाणे के हाथों कैच आउट हुए। ल्युक रॉन्की को अमित मिश्रा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और उन्हें भी धौनी के हाथों स्टंप आउट करवाया। रॉन्की ने एक रन बनाए। केदार जाधव ने लाथम को अपना तीसरा शिकार बनाया। लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 61 रन बनाकर कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने सैंटनर को 7 रन पर रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। साउथी को उमेश यादव ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नीशम ने टीम के लिए तेज 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का अंत उमेश यादव ने किया।
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने मैट हेनरी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। मैट हेनरी 37 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए केदार जाधव ने 5 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। उमेश यादव महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 10 ओवर में 75 रन देकर तीन विकेट लिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में दो स्टम्पिंग किया और वह 150 स्टम्पिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बन गए हैं।
रॉस टेलर ने दी गाली तो हंस पड़े विराट कोहली:
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
मोहाली में कोहली और धोनी: यहां तीन साल पहले खेले गए अंतिम वनडे में धोनी ने नाबाद 139 रन बनाए थे लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ा है। भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ विराट कोहली से फिर से इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, जो पिछले मैच में ल्यूक रोंकी की गेंद पर नौ रन पर आउट हो गए थे। कोहली ने इस मैदान पर 27 मार्च को अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंद में 82 रन की पारी खेली थी और अकेले दम पर भारत को विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव और मंदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंकी (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, जिम्मी नीशाम, कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, एंटन डेवसिच, डग ब्रेसवेल, मैट हैनरी और बीजे वाटलिंग।
लाइव अपडेट्स भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे, पीसीए स्टेडियम मोहाली:
Live Updates
मनीष पांडेय ने चौका जड़ भारत को 10 गेंद पहले दिलायी जीत। भारत सीरीज में 2 1 से आगे। विराअ कोहली 154 रन बनाकर नाबाद रहे। मनीष पांडेय ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली 154 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
भारत को जीत के लिए एक रन की जरूरत। विराट कोहली ने ट्रेंट बोल्ट के एक ओवर में बनाए 22 रन।
46 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 258 रन। जीत के लिए 24 गेदों में 28 रन की जरूरत।
45 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 251 रन। सात विकेट अभी भी सुरक्षित। विराट कोहली और मनीष पांडेय की जोड़ी मैदान पर। जीत के लिए 30 गेदों में 35 रनों की जरूरत।
भारत को जीत के लिए 51 गेंदों में 59 रनों की जरूरत
https://twitter.com/BCCI/status/790210576660111360
विराट कोहली का 26 वां वनडे शतक, भारत जीत से 68 रन दूर
भारतीय पारी के दो सौ रन पूरे। जीत के लिए 84 रनों की दरकार। विराट कोहली विकेट पर मौजूद।
मनीष पांडे बल्लेबाजी करने आए हैं। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन
धोनी शॉर्ट कवर पर रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, हेनरी ने उन्हें 80 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया।
धोनी आउट।
धोनी और कोहली के बीच 165 गेंदों में 151 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम को 87 गेंदों में 94 रन चाहिए।
विराट कोहली शतक के करीब पहुंच चुके हैं। वे 87 रन बनाकर खेल रहे हैं।
34 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 184 रन पर दो विकेट। भारत को जीत के लिए 96 गेंदों में 102 रनों की जरूरत।
भारत का स्कोर 33 ओवर की समाप्ती पर दो विकेट खोकर 178 रन। विराट कोहली 79 और महेंद्र सिंह धोनी 74 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790201391474155521
31 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 163 रन पर दो विकेट। भारत को जीत के लिए 14 बॉल में 123 रनों की दरकार।
https://twitter.com/BCCI/status/790196792331608064
विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी। धोनी 68 और कोहली 67 रन पर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/790196216688742400
विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए वनडे में पूरे किए तीन हजार रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790192906212560899
भारतीय पारी के 150 रन पूरे। जीतने के लिए 136 रनों की जरूरत।
भारत की तरफ से वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी। 196 छक्के लगा सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया वनडे करियर का 61 वां अर्धशतक। एक साल के बाद लगाया वनडे में अर्धशतक।
25 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 130 रन दो विकेट के नुकसान पर। महेंद्र सिंह धोनी अर्धशतक से एक रन दूर।
2 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 126 रन पर दो विकेट। महेंद्र सिंह धोनी 47 रन और विराट कोहली 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790190229302935552
कप्तान धोनी और विराट कोहली के बीच 83 बॉल पर 76 रनों की साझेदारी। धोनी 41 रन और कोहली 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790183706505777152
महेंद्र सिंह धोनी ने मिचेल सैंटनर की गेंद पर जड़ा पारी का दूसरा छक्का। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सचिन के बराबर पुहंचे। दोनों 195 छक्के लगाए हैं।
20 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 103 रन। विराट कोहली का अर्धशतक।
https://twitter.com/BCCI/status/790186450251808768
महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790183706505777152
