भारत ने न्यूजीलैंड को मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। विराट कोहली के 26वें वनडे शतक और कप्तान धोनी की 80 रनों की पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मात दी। हालांकि, मैच में 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और दोनो सलामी बल्लेबाज बहुत जल्द पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 5 रन और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान धोनी ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को प्रमोट किया और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 41 रन पर दो विकेट से 192 रन तक पहुंचाया। उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी निभायी। इस दौरान विराट कोहली को रॉस टेलर ने जीवनदान भी दिया।
इस मैच में धोनी ने अपने वनडे करियर का 9000 रन भी पूरे किए। उन्होंने इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज होने का मुकाम भी हासिल किया। धोनी ने इस मैच में तीन छक्के लगाए और वनडे में अपने छक्कों के ओकड़ें को 196 पहुंचाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने वनडे में 195 छक्के लगाए हैं। मनीष पांडेय ने भारत को चौका लगाकर जीत दिलायी। वो 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में दस विकेट पर 285 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 286 रन का लक्ष्य मिला है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने ओपनर मार्टिन गप्टिल को 27 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान केन विलियमसन को पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 22 रन बनाए।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रॉस टेलर को अमित मिश्रा ने विकेट के पीछे स्टंप आउट करवाया। उन्होंने 44 रन बनाए। कोरी एंडरसन को केदार जाधव ने अपना दूसरा शिकार बनाया। एंडरसन 6 रन बनाकर रहाणे के हाथों कैच आउट हुए। ल्युक रॉन्की को अमित मिश्रा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और उन्हें भी धौनी के हाथों स्टंप आउट करवाया। रॉन्की ने एक रन बनाए। केदार जाधव ने लाथम को अपना तीसरा शिकार बनाया। लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 61 रन बनाकर कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने सैंटनर को 7 रन पर रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। साउथी को उमेश यादव ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नीशम ने टीम के लिए तेज 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का अंत उमेश यादव ने किया।
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने मैट हेनरी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। मैट हेनरी 37 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए केदार जाधव ने 5 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। उमेश यादव महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 10 ओवर में 75 रन देकर तीन विकेट लिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में दो स्टम्पिंग किया और वह 150 स्टम्पिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बन गए हैं।
रॉस टेलर ने दी गाली तो हंस पड़े विराट कोहली:
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
मोहाली में कोहली और धोनी: यहां तीन साल पहले खेले गए अंतिम वनडे में धोनी ने नाबाद 139 रन बनाए थे लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ा है। भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ विराट कोहली से फिर से इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, जो पिछले मैच में ल्यूक रोंकी की गेंद पर नौ रन पर आउट हो गए थे। कोहली ने इस मैदान पर 27 मार्च को अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंद में 82 रन की पारी खेली थी और अकेले दम पर भारत को विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव और मंदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंकी (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, जिम्मी नीशाम, कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, एंटन डेवसिच, डग ब्रेसवेल, मैट हैनरी और बीजे वाटलिंग।
लाइव अपडेट्स भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे, पीसीए स्टेडियम मोहाली:
Live Updates
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97 रन पर दो विकेट।
18 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 94 रन दो विकेट के नुकसान पर।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट खोकर 85 रन। जीत के लिए भारत को 201 रनों की जरूरत।
धोनी मिचेल सैंटनर की गेंद पर लगाया भारतीय पारी का पहला छक्का। महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन।
विराट कोहली और एमएस धोनी की जोड़ी मैदान पर। 16 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 76 रन पर दो विकेट।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62 रन पर दो विकेट।
बारहवें ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 56 रन पर दो विकेट।
भारतीय पारी के पचास रन पूरे। भारत ने 11 ओवर की समाप्ती पर दो विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 28 गेंदों पर 24 रन और कप्तान धोनी 7 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नौ ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 42 रन पर दो विकेट। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर।
https://twitter.com/BCCI/status/790173784351399936
भारत का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट।
विराट काहली ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में जड़े दो चौके। भारत का स्कोर आठ ओवर की समाप्ती पर एक विकेट खोकर 40 रन। विराट कोहली 20 रन और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790172506170748929
सात ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 31 रन।
6 ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 29 रन। कोहली 13 रन और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
रॉस टेलर गली में छोड़ा विराट कोहली का कैच।
पांच ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 25 रन। भारत ने अजिंक्य रहाणे का विकेट खोया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में दो स्टपिंग की। इसके साथ ही विश्व क्रिकेट में 150 स्टपिंग करने वाले धोनी पहले विकेट कीपर बन गए हैं।
उमेश यादव ने 10 ओवर में 75 रन देकर तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 9.4 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट हासिल किया। इनके आलावा केदार जाधव ने 5 ओवर में 29 रन खर्च कर तीन विकेट झटका। अमित मिश्रा ने अपने 10 ओवर में 46 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।
न्यूजीलैंड की पारी 49.4 ओवर में 285 रनों पर सिमटी। जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट को बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। मैट हेनरी 37 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
https://twitter.com/BCCI/status/790154597796974592
3rd ODI. 49.4: WICKET! T Boult (1) is out, b Jasprit Bumrah, 285 all out https://t.co/cNbFIzKDwk @Paytm #IndvNZ
— BCCI (@BCCI) October 23, 2016
न्यूजीलैंड का 9वां विकेअ गिरा। मैट हेनरी ने उमेश यादव के ओवर में 15 रन बटोरे। यादव ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जिमी नीशम को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराया। नीशम ने आउट होने से पहले 47 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रनों की उपयोगी पारी खेली।
https://twitter.com/BCCI/status/790153863445749764
जिमी नीशम का अर्धशतक। न्यूजीलैंड का स्कोर 47 ओवर की समाप्ती पर 259 रन आठ विकेट के नुकसान पर।
जिमी नीशम और मैट हेनरी ने 9वें विकेट के लिए 53 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर के बाद 247 रन पर आठ विकेट। जिमी नीशम 41 और मैट हेनरी 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
न्यूजीलैंड की पारी के 45 ओवर समाप्त। स्कोर 243 रन पर आठ विकेट। अक्षर पटेल ने अपने कोटे के दस ओवर में 49 रन दिये।
https://twitter.com/BCCI/status/790147982469566464
44 ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 233 रन पर आठ विकेट। अमित मिश्रा ने भारत की तरफ से 10 ओवर में 46 रन देकर झटके दो विकेट।
https://twitter.com/BCCI/status/790147360055754753
जिमी नीशम और मैट हेनरी ने 9वें विकेट के लिए 33 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी की है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 42 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन। जिमी नीशम 20 रन और मैट हेनरी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790144952537841664
40वें ओवर की समाप्त पर न्यूजीलैंड का स्कोर 212 रन 8 विकेट के नुकसान पर। मैट हेनरी और जिमी नीशम क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790143345213530113
न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। टिम साउदी 12 गेंदों में 13 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड। न्यूजीलैंड का स्कोर 38 ओवर की समापती पर 199 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/790141096500289537
भारत के लिए पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव ने 5 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। अमित मिश्रा ने 8 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटका।
https://twitter.com/BCCI/status/790137672920625152
न्यूजीलैंड का सतवां विकेट गिरा। मिचेल सैंटनर बुमराह की गेंद पर विराट कोहली को कैच थमाकर आउट। न्यूजीलैंड का स्कोर 35वें ओवर की समाप्ती पर 190 रन। जिमी नीशम और टिम साउदी क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/790137672920625152
