Ind vs Aus 2nd ODI Highlights: धोनी और कार्तिक के बीच 34 गेंदों में हुई 57 रनों की साझेदारी की बदौलत एडिलेड वनडे को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया। धोनी ने नाबाद 55 तो वहीं कार्तिक ने 14 गेंदों में अहम 25 रन बनाए। 299 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। धवन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। धवन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर बेहरेनडोर्फ की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान कोहली के साथ मिलकर रोहित ने पारी को आगे बढ़ाया और भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। रोहित 43 रन बनाकर स्टोइनिस की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को अपना कैच दे बैठे। रायडू ने कप्तान का साथ देते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की। रायडू 24 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हो गए। भारतीय कप्तान ने टीम के लिए सबसे अधिक 104 रनों की पारी खेलने का काम किया। इस मैच में 39वां वनडे शतक लगाने वाले कोहली को 104 के स्कोर पर रिचर्डसन ने आउट किया।
इससे पहले शॉन मार्श के शानदार 131 और ग्लेन मैक्सवेल के ताबड़तोड़ 48 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने एडिलेड वनडे में जीत के लिए 299 रनों की चुनौती पेश की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभली शुरुआत की। कप्तान एरोन फिंच ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर पहले 6 ओवर में 18 रन बनाए। इसके बाद फिंच एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद को समझने में भूल कर बैठे और बोल्ड हो गए। फिंच के बाद अगले ही ओवर में एलेक्स कैरी भी मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कैरी को 18 के स्कोर पर शमी ने धवन के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट गिरने के बाद मार्श और ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप यादव के ओवर में जडेजा ने शानदार अंदाज में रन आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया।
इसके बाद 22 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलने वाले पीटर हैंड्सकॉम्ब को धोनी ने बड़ी ही चतुराई के साथ स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं मोहम्मद शमी ने अपने ओवर में स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया। स्टोइनिस 29 रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी को अपना कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने एडिलेड वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया।
प्लेइंग इलेवन :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शान मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लॉयोन, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ।

Highlights
एमएस धोनी ने लगातार दो अर्धशतक लगाया है, इस मैच में तो इस खिलाड़ी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी को वो वाकई में काबिले-तारीफ थी।
11 गेंदों में 15 रनों की जरूरत। स्टोइनिस की दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर सिंगल, चौथी गेंद पर धोनी ने स्ट्राइक वापस कार्तिक को दिया। पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने तीन रन लिया।
चार ओवर में भारत को 34 रन बनाने हैं। पहली दो गेंदों पर एक रन। चौथी गेंद पर कार्तिक ने चोका लगाया। वहीं अंतिम गेंद पर दोनों ही खिलाड़ी ने तेजी से दो रन बटोरे।
भारतीय कप्तान ने टीम के लिए सबसे अधिक 104 रनों की पारी खेलने का काम किया। इस मैच में 39वां वनडे शतक लगाने वाले कोहली को 104 के स्कोर पर रिचर्डसन ने आउट किया।
रिचर्डसन और सिडल के पास दो-दो ओवर बचे हुए हैं। कप्तान फिंच रिचर्डसन को वापस अटैक पर लाने का काम किया। रिचर्डसन ने आते ही कप्तान विराट कोहली को 104 रनों पर पवेलियन भेज दिया।
स्टोइनिस अपना आठवां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर धोनी ने तेजी के साथ भागते हुए सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर विराट कोई रन नहीं बना पाए। कोहली ने अगले ओवर में सिंगल लेते ही अपना 39वां वनडे शतक पूरा किया।
कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आखिरी के ओवरों में तेज गति से रन बनाने में सक्षम है। टीम को 63 गेंदों में जीत के लिए 83 रनों की जरूरत है।
नाथन लॉयन की पहली गेंद पर कोहली ने छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर दो रन। कोहली इस ओवर में अब तक 10 रन बटोर चुके हैं।
कोहली और धोनी स्ट्राइक रोटेट कर रन रेट को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए खराब गेंदों का इंतजार कर रहे हैं।
अंबाती रायडू के बाद बल्लेबाजी करने धोनी आए हैं। धोनी ने पहली ही गेंद पर शॉट् लगा दो रन बटोर अपना खाता। धोनी और कोहली यहां से टारगेट के और करीब पहुंचना चाहेंगे।
विराट कोहली और अंबाती रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 66 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
कोहली लॉयोन के खिलाफ लगातार शॉट्स लगा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके कई शॉट को बाउंड्री लाइन के पास रोका भी गया। भारत को जीत के लिए 134 गेंदों में 155 रनों की जरूरत है।
अंबाती रायडू पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। ऐसे में आज उनके पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। रायडू यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
अगर टीम इंडिया को ये मैच जीतना है तो एक बड़ी साझंदारी निभानी होगी। वहीं कोहली पर निगाहें होंगी कि वो एक बड़ी पारी खेलकर टीम को जिताएं और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाएं।
101 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। अच्छी लय में दिख रहे रोहित 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत ने एक विकेट खोकर कोहली-रोहित की कमाल की साझेदारी के चलते अब 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। भारत को इस मैच में जीत के लिए 299 रन बनाने हैं। ऐसे में रोहित-कोहली की साझेदारी काफी अहम रोल रखती है।
299 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है। 15 ओवर के बाद एक विकेट खोकर टीम इंडिया ने 82 रन बना लिए हैं।
शिखर धवन के आउट होने के बाद भारतीय रन रेट की गति धीमी हुई है। कप्तान कोहली और रोहित शर्मा यहां एक बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे।
जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर धवन हवा में शॉट खेल बैठे। जिसे आसानी से ख्वाजा ने पकड़ लिया। इसके साथ ही भारत को पहला झटका लगा।
जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में शिखर धवन ने दो चौके लगाकर साफ कर दिया है कि वो शुरुआत में तेज गति से रन बनाने का काम करेंगे।
धवन पिछली मैच में की गई गलतियों से सीख लेते हुए अभी तक संभलकर खेल रहे हैं। बिना कोई रिस्क उठाए दोनों ही बल्लेबाज धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
जेसन बेहरेनडोर्फ ने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। वहीं दूसरा ओवर रिचर्डसन लेकर आए। तीसरे गेंद पर रोहित ने चौका लगाकर टीम का और अपना खाता खोला।
पहले मैच में शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को इस मैच में भी बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं कोहली और रायडू का फॉर्म में लौटना टीम के लिए बेहद जरूरी।
37 गेंदों में ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी खेलने के बाद मैक्सवेल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। इसके अगले ही गेंद पर शॉन मार्श भी 137 रन बनाकर जडेजा को अपना कैच थमा बैठे।
शतक लगाने के बाद शॉन मार्श बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। मार्श ने पहले शमी और फिर भुवी के ओवर में शानदार छक्का जड़ने का काम किया।
ग्लेन मैक्सवेल और शॉन मार्श ने कुलदीप यादव के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ साफ कर दिया है कि अब वो तेज गति से रन बनाने का काम करेंगे। इसके
शॉन मार्श ने कुलदीप यादव के ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया है। मार्श ने 109 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। मार्श का भारत के खिलाफ यह दूसरा शतक है।
मार्श 87 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से स्टाइनिस हर मौके पर बेहतर शॉट लगा रहे हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज भारत की मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसी बीच स्टोइनिस धोनी को अपना कैच दे बैठे।
स्टोइनिस और मार्श की कोशिश ऑस्ट्रेलियाई पारी को 40वें ओवर तक इसी रन रेट के साथ आगे बढ़ाने की होगी। वहीं 40 ओवर के बाद दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बटोरने की कोशषिश करेंगे।
ऑल्ट्रेलिया को अगर यहां से 300 से आगे के स्कोर तक पहुंचना है तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श को अंत तक खेलना होगा।
शॉन मार्श ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने का काम किया। हालांकि, 52 रनों की साझेदारी के बाद धोनी ने स्टंपिंग कर पीटर को पवेलियन भेजने का काम किया।
ख्वाजा के आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने का काम किया। इस दौरान मार्श अपने वनडे करियर का 14 वां अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे।
शॉन मार्श ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्श ने पहले वनडे में भी टीम के लिए 50 रन बनाए थे, लेकिन वह इसे शतक में तबदील करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। ऐसे में उनके पास शतक लगाने का शानदार मौका होगा।
ख्वाजा के आउट होने के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब मार्श का साथ देने आए हैं। हैंड्सकॉम्ब ने पहले वनडे में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे, उनकी कोशिश उस प्रदर्शन को दोहराने की होगी।
रविंद्र जेडजा ने कुलदीप यादव के ओवर में रन आउट के जरिए भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। जडेजा ने ख्वाजा और मार्श के बीच हुए 56 रनों की साझेदारी को तोड़ने का काम किया।
शॉन मार्श अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 30 गेंदों में 22 रन बनाने वाले मार्श सिराज की गेंदों पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। वहीं ख्वाजा भी उनका साथ बखूबी दे रहे हैं।
उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने पहले वनडे में शुरुआती झटकों से टीम को उबारने का काम किया था। आज एक बार फिर दोनों पर टीम को संकट से निकालने की जिम्मेदारी होगी।
फिंच के बाद अगले ही ओवर में एलेक्स कैरी भी मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कैरी को 18 के स्कोर पर शमी ने धवन के हाथों कैच आउट कराया।
फिंच और केरी के बीच पनप रही साझेदारी को भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ने का काम किया। भुवनेश्वर की गेंद पर एक बार फिर फिंच बोल्ड हो गए।
मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी से दोनों ही बल्लेबाजों को परेशान काम करने का काम कर रहे हैं। फिंच और केरी बिना कोई रिस्क लेते हुए धीमी गति से आगे बढ़ा रहे हैं।