ESPN World Fame 100 2019: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस साल ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 की सूची में शामिल हैं। इस सूची में इन दोनों के अलावा नौ और भारतीय एथलीटों के नाम शामिल हैं। शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं। इन नौ खिलाड़ियों में आठ खिलाड़ी क्रिकेटर हैं। दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध 100 खिलाड़ियों की इस सूची में सबसे ऊपर पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जो सीरी ए क्लब जुवेंटस और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। उसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर लेब्रोन जेम्स और मेस्सी हैं।

ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 की सूची में जगह बनाने वाले नौ भारतीय खिलाड़ी कोहली, धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, सानिया मिर्जा और शिखर धवन हैं। पिछले साल से शीर्ष तीन स्थान अपरिवर्तित हैं, कोहली ने चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर आ गए हैं। भारतीय कप्तान टॉप 10 में एकमात्र भारतीय हैं। उनके बाद एमएस धोनी 13वें स्थान पर हैं। कोहली और भारतीय उपकप्तान रोहित पुरुष वनडे प्लेयर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने के बावजूद नंबर एक और दो पर बने हुए हैं।

सानिया भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली न सिर्फ एकमात्र महिला एथलीट हैं, बल्कि सूची में देश से एकमात्र गैर-क्रिकेट स्टार भी हैं। सानिया को मिलकर सूची में केवल तीन महिलाएं हैं टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स जो 17वें स्थान पर हैं और मारिया शारापोवा। इन सब के अलावा अन्य क्रिकेटर जो शीर्ष 100 में शामिल हैं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मशरफे मुर्तजा।