सचिन तेंदुलकर आमतौर पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कठिन से कठिन समय भी उनके चेहरे पर मुस्कान ही देखी गई है। मैदान हो या मैदान से बाहर सचिन हमेशा अपने एक अंदाज में ही रहते हैं। सचिन तेंदुलकर जब बोलते हैं तो फैंस को लगता है कि बस वो उन्हें यूं ही सुनते रहे। लेकिन एक बार ऐसा हुआ था जब सचिन की आवाज सुनकर उनके साथ रूम शेयर करने वाला एक खिलाड़ी बुरी तरह डर गया था। दरअसल, उस समय भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी, उस समय सचिन टीम में नए खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे। सचिन को उस टूर पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे के साथ रूम शेयर करना था। रात को खाना खाने के बाद सचिन किरण के साथ रूम में सोने के लिए चले गए। किरण सो रहे थे कि अचानक उनके कानो में किसी के चिल्लाने की आवाज आई। जब किरण ने उठकर देखा तो वह हैरान रह गए।

दरअसल, आधी रात को सचिन तेंदुलकर नींद में चिल्ला रहे थे, इतना ही नहीं वह बेड पर लेटे-लेटे अपने हाथ-पैर भी चला रहे थे। सचिन की इस अजीब हरकत से किरण बुरी तरह घबरा गए और उठकर बैठ गए। सचिन रात में चिल्ला रहे थे, मारो मारो, चौका चौका, वाह, ये लगा चौका। सचिन की इन हरकतों से किरण इतने परेशान हो गए कि वो डर के मारे रात भर सो नहीं पाए।

जब सचिन की आवाज सुनकर उनके साथ रूम शेयर करने वाला एक खिलाड़ी बुरी तरह डर गया था।(फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

सचिन इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि यह मानना बेहद मुश्किल था कि वह नींद में हैं। मोरे ने जब यह बात सुबह सचिन को बताई तो वह भी इसे जानकर हैरान रह गए। सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे एक साथ काफी समय तक भारत के लिए खेल चुके हैं।

[jwplayer l43Gdnzo]