VIVO IPL 2018, MI vs KXIP: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में बुधवार (16 मई) को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। मुंबई को इविन लुइस के रूप में पहला झटका लगा। लुइस टीम के खाते में महज 9 रन का ही योगदान दे सके। पारी के छठे ओवर में एंड्रू टाई ने ईशान किशन (20) और सूर्यकुमार यादव (27) को पवेलियन भेज मुंबई को मुश्किल में डाल दिया। 10वें ओवर में फ्लडलाइट्स में खुद दिक्कत आई, जिसके चलते कुछ देर मैच रोकना पड़ा। हालांकि किरोन पोलार्ड ने इसके बाद टीम को संभालने की जरूर कोशिश की। पोलार्ड 23 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी टीम की ओर से एंड्रू टाई को 4, जबकि रविचंद्रन अश्विन को 2 सफलता हाथ लगी। इनके अलावा अंकित राजपूत और मार्क्स स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिले।
मुंबई के लक्ष्यों का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 183 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से राहुल ने शानदार 94 रनों की पारी खेली। इनके अलावा एरोन फिंच ने भी 46 रन बनाए। इसके बावजूद पंजाब लक्ष्य पूरा करने से तीन रन पीछे रह गई।
पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। बल्ले से नाकाम रहने वाले मयंक अग्रवाल और करुण नायर को बाहर कर युवराज सिंह और मनोज तिवारी को मौका दिया गया है। वहीं मुंबई की टीम में किरोन पोलार्ड की वापसी हुई है। ज्यां पॉल ड्यूमिनी को अपनी जगह गंवानी पड़ी है। (यहां देखें MI vs KXIP मैच का फुल स्कोरकार्ड)
IPL 2018 Live Streaming, MI vs KXIP Live Cricket match Streaming:
Highlights
3 रन से हारा किंगà¥à¤¸ इलेवन पंजाब
पंजाब को बड़ा à¤à¤Ÿà¤•ा, केà¤à¤² राहà¥à¤² 94 रन बनाकर आउट
बà¥à¤®à¤°à¤¾à¤¹ की शानदार गेंदबाजी, à¤à¤Ÿà¤•ा दूसरा विकेट
पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, à¤à¤°à¥‹à¤¨ फिंच आउट
राहà¥à¤² की शानदार पारी, पूरा किया अरà¥à¤¦à¥à¤§à¤¶à¤¤à¤•
पंजाब को लगा पहला à¤à¤Ÿà¤•ा, गेल आउट
आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने पंजाब को तीन रन से हरा दिया। आखिरी ओवर बेन कटिंग को थमाया गया था। पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने एक रन लिया। उम्मीदें युवराज सिंह पर थीं लेकिन तीसरे ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में युवराज आउट हो गए। अगली तीन गेंदों पर अक्षर पटेल और मनोज तिवारी ने 11 कन बनाए जिसमें पटेल का एक शानदार छक्का शामिल था। इसके बाद भी पंजाब लक्ष्य से तीन रन पीछे रह गया और मुंबई इंडियन्स ने मुकाबला जीत लिया।
बुमराह अपना आखिरी ओवर डाल रहे हैं। उन्होंने मैच में तीन विकेट लिए हैं। इस ओवर में उन्होंने कुल पांच रन दिए हैं। पंजाब को अब जीत के लिए 6 गेंदों में 17 रन चाहिए।
19वां ओवर बुमराह को थमाया गया है। पहली गेंद वाइड। दूसरी गेंद पर 1 रन। तीसरी गेंद पर अक्षर ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर विकेट। पंजाब को बड़ा झटका। केएल राहुल 94 रन बनाकर आउट। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कटिंग को कैच थमा बैठे राहुल।
बुमराह की शानदार गेंदबाजी। ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और विकेट। नए बल्लेबाज स्टॉयनिस आउट। एक रन बनाकर खेल रहे थे।
17वां ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथ में। पहली ही गेंद पर विकेट। एरोन फिंच का हवाई शॉट हार्दिक पांड्या ने लपक लिया। फिंच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक के करीब थे। 35 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे थे फिंच। नए बल्लेबाज के रूप में स्टॉयनिस मैदान पर आए हैं।
17वां ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथ में। पहली ही गेंद पर विकेट। एरोन फिंच का हवाई शॉट हार्दिक पांड्या ने लपक लिया। फिंच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक के करीब थे। 35 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे थे फिंच। नए बल्लेबाज के रूप में स्टॉयनिस मैदान पर आए हैं।
हार्दिक पांड्या का चौथा ओवर। पहली गेंद पर एक रन। अगली गेंद वाइड। इस ओवर में पंजाब को कुल 4 रन मिले। पंजाब को जीत के लिए हर ओवर में 12 रन बनाने होंगे। मैच में अब तीस गेंदें बची हैं और जीत के लिए अभी भी 60 रनों की जरूरत है।
13वां ओवर मैक्लेघन करा रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर फिंच के बल्ले से 4 रन। पांचवी गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर 1 रन। ओवर की समाप्ति पर 111 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
11 वें ओवर की गेंद कुणाल पांड्या को थमाई गई है। कुणाल का मैच में यह तीसरा ओवर है। पहले तीन गेंदों पर 1-1 रन मिले। चौथी गेंद पर फिंच के बल्ले से 4 रन। अगली गेंद पर 1 रन लिया। राहुल ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
मयंक मार्कंडेय का दूसरी ओवर। पहली दो गेंदों पर दो रन मिले। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर 1-1 रन। ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 80 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
मयंक मार्कंडेय का पहला ओवर। पहली गेंद पर राहुल ने ठोंका चार रन। दूसरी गेंद पर 1 रन। अगली चार गेंदों पर 1-1 रन मिले। ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 66 रन।
पंजाब को बड़ा झटका लगा है। क्रिश गेल 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। मैक्लेघन की गेंद पर हवाई शॉट मारने के चक्कर में गेल आउट हो गए। कटिंग ने 18 रन बनाकर खेल रहे गेल का कैच लिया।
तीसरा ओवर हार्दिक पांड्या को थमाया गया है। क्रिश गेल स्ट्राइक पर हैं। पहली ही गेंद पर गेल के बल्ले से शानदार छक्का। दूसरी गेंद पर गेल ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर राहुल के बल्ले से चार रन। आखिरी गेंद पर राहुल ने एक और चौका लगाया। ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 28 रन बिना किसी नुकसान के।
किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई के दिए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर चुकी है। क्रीज पर केएल राहुल और क्रिश गेल मौजूद हैं। पहला ओवर मेक्लेघन को थमाया गया है। ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर गेल ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं।
पारी का आखिरी ओवर मोहित शर्मा के हाथों में। पहली बॉल पर मार्कंडेय ने चौका लगाया। तीसरी डिलीवरी वाइड, जिस पर मयंक ने सिंगल निकाला। मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया है।
मुंबई ने टॉस जीतकर 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर बेन कटिंग 3 और हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 9.24 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मार्क्स स्टोइनिस अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद पर क्रुणाल कैच आउट। मुंबई को इसी के साथ पांचवां झटका लगा। मैदान पर हार्दिक आ चुके हैं। चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका। अगली गेंद पर छक्के के साथ पोलार्ड ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई- 151/0 (15)
मैच फिर से शुरू हो चुका है। अक्षर पटेल अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 6 रन बने। मुंबई- 85/4 (11)
खराब रोशनी के चलते मैच रुक चुका है। एक टावर में लाइटें कुछ कम जल रही हैं, जिसके चलते मैच रोक दिया गया है। हालांकि मुकाबला फिर से जल्द शुरू होने की उम्मीद है। मुंबई- 79/4 (10)
अंकित राजपूत अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रोहित ने गेंद हवा में उठाई और युवराज के हाथों कैच। मुंबई को चौथा झटका लगा। क्रीज पर किरोन पोलार्ड आ चुके हैं। मुंबई- 72/4 (9)
मुंबई ने टॉस जीतकर 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 3 और क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 9.43 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मुंबई ने टॉस जीतकर 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 3 और क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 9.43 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मोहित शर्मा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर लेग बाई के रूप में सिंगल। अगली गेंद पर ईशान ने चौका लगाया। चौथी बॉल शॉर्ट और किशन ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का। लास्ट बॉल पर सिंगल। मुंबई- 57/1 (5)
अंकित राजपूत अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर यादव ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया। तीसरी बॉल डॉट। चौथी गेंद पर यादव ने फाइल लेग की दिशा में छक्का जड़ा।, अगली बॉल पर फिर से सिक्स। लास्ट गेंद पर चौका। मुंबई- 37/0 (3)
मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद अंकित राजपूत के हाथों में। पहली बॉल पर यादव ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी बॉल यादव के बल्ले को छूती हुई सीधे बाउंड्री पार। मुंबई- 7/0 (1)
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, ईशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मनोज तिवारी, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल और एंड्रयू टाई।
किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को हारने वाली टीम प्लेऑफ के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। मैच वानखेड़े में खेला जा रहा है, जिसकी वजह से मुंबई को घरेलू फैंस से काफी सपोर्ट मिलेगा।
बल्लेबाजों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। रोहित रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मैच को छोड़कर नहीं चल सके हैं। मुंबई को उनसे और पंड्या भाइयों हार्दिक और कृणाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई की गेंदबाजी भी चिंता का सबब है। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक और मिशेल मैक्लीनागन को क्रिस गेल और के एल राहुल के बल्लों पर अंकुश लगाने के लिये चतुराई से गेंदबाजी करनी होगी।
पिछले मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। अभी तक सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस का फार्म में लौटना राहत का सबब रहा है और इन दोनों से पारी की अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी।