IPL 2022 MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 26वें मैच मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन ही बना पाई।

ऐसा रहा आखिरी दो ओवर का रोमांच

मुंबई को आखिरी दो ओवर में 52 रन बनाने थे। जयदेव उनादकट और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर थे। जेसन होल्डर 19वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर में जयदेव उनादकट ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। 19वें ओवर से मुंबई के खाते में 26 रन आए। अब उसे अंतिम ओवर में 26 रन बनाने थे।

दुष्मंथा चमीरा 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर उनादकट पोलार्ड को स्ट्राइक देने के चक्कर में रन आउट हो गए। उनादकट की जगह मुरुगन अश्विन आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया।

अब मुंबई को जीत के लिए 4 गेंद में 19 रन चाहिए थे, लेकिन अश्विन तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर पोलार्ड कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अपना कैच थमा दिया। आखिरी गेंद पर टायमल मिल्स भी कोई रन नहीं ले पाए।

इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। उसके 6 मैच में 8 अंक हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। मुंबई की आईपीएल में यह लगातार छठी हार है। इससे पहले उसने कभी भी लगातार 6 मुकाबले नहीं गंवाए थे।

मुंबई इंडियंस अब यदि एक भी मैच हारती है तो पांच बार की आईपीएल विजेता को इस सीजन बाहर का रास्ता देखना होगा। अब मुंबई इंडिंयस को न सिर्फ सभी मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि कुछ मैचों में बड़े अंतर से भी जीत हासिल करनी होगी।

केएल राहुल ने अपने 100वें आईपीएल मैच में लगाया शतक

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए। केएल राहुल का यह 100वां आईपीएल मैच भी है। वह 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनका आईपीएल में यह तीसरा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक है। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 24, मनीष पांडे ने 38, मार्कस स्टोइनिस ने 10 और दीपक हुड्डा ने 15 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से जयदेव उनादकट ने 2 विकेट लिए। मुरुगन अश्विन और फैबियन एलन ने एक-एक विकेट लिए। टायमल मिल्स बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। एलन ने भी 4 ओवर में 46 रन दिए। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।

IPL 2022 MI vs LSG: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।

IPL: केएल राहुल ने रचा इतिहास, डुप्लेसिस और वार्नर के रिकॉर्ड भी तोड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Mumbai Indians 
181/9 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
199/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 18 runs

Live Updates

IPL 2022, MI vs LSG Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल ने 66.1 के औसत से रन बनाए हैं।

15:35 (IST) 16 Apr 2022
LSG vs MI Live Match Score: पहले ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 7 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा पहला ओवर लेकर आए केएल राहुल ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और लखनऊ का खाता खोला। चौथी गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर डीकॉक ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने फिर एक रन लिया। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है।

15:11 (IST) 16 Apr 2022
MI vs LSG Live Match Score: लखनऊ की लय में लौटने और मुंबई की पहली जीत पर नजर

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह छठा मुकाबला है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 5 में से 3 मैच में जीत हासिल की है। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। हालांकि, उसने अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, मुंबई इंडियंस को अब तक जीत नसीब नहीं हुई है। पांच मैच बाद भी उसका खाता नहीं खुला है। ऐसे में लखनऊ की कोशिश जहां अपनी लय वापसी हासिल करने की होगी, वहीं मुंबई इंडियंस की नजर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने पर होगी।

15:10 (IST) 16 Apr 2022
IPL 2022 LSG vs MI: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

15:09 (IST) 16 Apr 2022
IPL 2022 MI vs LSG: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।

14:59 (IST) 16 Apr 2022
दो सप्ताह बाद फैबियन एलन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी ऑलराउंडर फैबियन एलन को मुंबई इंडियंस की कैप मिली है। इसका मतलब है कि वह आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

14:55 (IST) 16 Apr 2022
LSG vs MI: सूर्यकुमार और तिलक वर्मा से फिर कमाल की उम्मीद

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने अपने तीन में से दो मैच में अर्धशतक लगाए हैं। एक पारी में वह 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जब भी क्रीज पर आए उन्होंने प्रभावित किया। अपना पहला सीजन खेल रहे तिलक वर्मा का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 61 रन है।

14:45 (IST) 16 Apr 2022
MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की खाता खोलने पर नजर

मुंबई इंडियंस को उम्मीद है कि उसकी पहली जीत की तलाश लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खत्म होगी। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर में खेला जाना है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना जीत का मंत्र हो सकता है। मुंबई की कोशिश होगी कि वह बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाए और फिर गेंदबाजों को काम करने दे। हालांकि, क्या यह मुंबई के लिए कारगर होगा? सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

14:38 (IST) 16 Apr 2022
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपनी परफेक्ट इलेवन की तलाश

आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए मुंबई इंडियंस अपनी परफेक्ट इलेवन की तलाश में है। ऐसी भी चर्चाएं है कि इस मैच से अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।

IPL 2022, MI vs LSG Live Score: केएल राहुल का आईपीएल में यह 100वां मैच है। उन्होंने 2018 के बाद से अब तक 60 पारियों में 2680 रन बनाए हैं। आईपीएल की 60 पारियों में किसी भी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं। हालांकि, इस सीजन वह 5 मैच में 26.40 के औसत और 128.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 132 रन ही बना पाए हैं। वह इस सीजन दो बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। वैसे केएल राहुल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। केएल राहुल ने आईपीएल में जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 661 रन बनाए हैं, वह मुंबई इंडियंस ही है। केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 पारियों में 66.1 के औसत से इतने रन बनाए हैं। यह पहली बार है जब आईपीएल में किसी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 से ज्यादा के औसत (न्यूनतम 10 पारियां खेलने वाले बल्लेबाज ही शामिल) से रन बनाए हों।