IPL 2022 MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 26वें मैच मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन ही बना पाई।
ऐसा रहा आखिरी दो ओवर का रोमांच
मुंबई को आखिरी दो ओवर में 52 रन बनाने थे। जयदेव उनादकट और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर थे। जेसन होल्डर 19वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर में जयदेव उनादकट ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। 19वें ओवर से मुंबई के खाते में 26 रन आए। अब उसे अंतिम ओवर में 26 रन बनाने थे।
दुष्मंथा चमीरा 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर उनादकट पोलार्ड को स्ट्राइक देने के चक्कर में रन आउट हो गए। उनादकट की जगह मुरुगन अश्विन आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया।
अब मुंबई को जीत के लिए 4 गेंद में 19 रन चाहिए थे, लेकिन अश्विन तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर पोलार्ड कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अपना कैच थमा दिया। आखिरी गेंद पर टायमल मिल्स भी कोई रन नहीं ले पाए।
इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। उसके 6 मैच में 8 अंक हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। मुंबई की आईपीएल में यह लगातार छठी हार है। इससे पहले उसने कभी भी लगातार 6 मुकाबले नहीं गंवाए थे।
मुंबई इंडियंस अब यदि एक भी मैच हारती है तो पांच बार की आईपीएल विजेता को इस सीजन बाहर का रास्ता देखना होगा। अब मुंबई इंडिंयस को न सिर्फ सभी मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि कुछ मैचों में बड़े अंतर से भी जीत हासिल करनी होगी।
केएल राहुल ने अपने 100वें आईपीएल मैच में लगाया शतक
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए। केएल राहुल का यह 100वां आईपीएल मैच भी है। वह 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनका आईपीएल में यह तीसरा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक है। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 24, मनीष पांडे ने 38, मार्कस स्टोइनिस ने 10 और दीपक हुड्डा ने 15 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से जयदेव उनादकट ने 2 विकेट लिए। मुरुगन अश्विन और फैबियन एलन ने एक-एक विकेट लिए। टायमल मिल्स बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। एलन ने भी 4 ओवर में 46 रन दिए। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।
IPL 2022 MI vs LSG: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।
IPL: केएल राहुल ने रचा इतिहास, डुप्लेसिस और वार्नर के रिकॉर्ड भी तोड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
Indian Premier League, 2022
Mumbai Indians
181/9 (20.0)
Lucknow Super Giants
199/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 18 runs
IPL 2022, MI vs LSG Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल ने 66.1 के औसत से रन बनाए हैं।
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की इससे शर्मनाक शुरुआत नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस अब इस सीजन मे लगातार छह मुक़ाबले हार चुकी है। यह उसके 2014 की तुलना में भी खराब रिकॉर्ड है। मुंबई ने 2014 में अपने पहले पांच मुकाबले हारे थे। छह हार के बाद मुंबई के लिए नॉकआउट में पहुंचने की राह नामुमकिन नजर आ रही है।
उन्नीस ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट पर 174 रन है। मुंबई को जीत के लिए 6 गेंद में 26 रन बनाने हैं। उन्नीसवें ओवर में उनादकट ने एक छक्का और 2 चौके लगाए।
अठारहवें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा। आवेश खान की गेंद पर फैबियन एलन दुष्मंथा चमीरा को अपना कैच थमा बैठे। एलन 7 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जयदेव उनादकट आए। उनादकट ने पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। मुंबई को अब 12 गेंद में 43 रन चाहिए।
सत्रह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 148 रन है। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंद में 17.33 के औसत से 52 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.71 का है। पोलार्ड के 7 गेंद में 16 और एलन के 6 गेंद में 8 रन हैं।
सोलह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन है। मुंबई को जीत के लिए 24 गेंद में 68 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.31 का है।
रवि बिश्नोई 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्थानापन्न खिलाड़ी कृष्णाप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार यादव 3 चौके की मदद से 27 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह फैबियन एलन क्रीज पर आए हैं।
पंद्रह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन है। सूर्यकुमार यादव के 25 गेंद में 36 कीरोन पोलार्ड के 2 गेंद में रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 15 के औसत से 30 गेंद में 75 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.31 का है। अभी उसके 6 विकेट गिरना बाकी हैं।
जेसन होल्डर 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया। तिलक वर्मा 2 चौके की मदद से 26 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा की जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए हैं।
आवेश खान 14वां ओवर लेकर आए। चौदह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन है। सूर्यकुमार यादव के 22 गेंद में 33 और तिलक वर्मा के 25 गेंद में 26 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 13.54 के औसत से 36 गेंद में 80 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.44 का है। अभी उसके 7 विकेट गिरना बाकी हैं।
13 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 116 रन है। सूर्यकुमार यादव के 21 गेंद में 33 और तिलक वर्मा के 20 गेंद में 23 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 12 के औसत से 42 गेंद में 84 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.92 का है। अभी उसके 7 विकेट गिरना बाकी हैं।
ग्यारह ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। सूर्यकुमार यादव के 15 गेंद में 21 और तिलक वर्मा के 14 गेंद में 12 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 11.89 के औसत से 54 गेंद में 107 रन बनाने हैं, जबकि अभी उसका रन रेट 8.29 का है। अभी उसके 7 विकेट गिरना बाकी हैं।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन है। सूर्यकुमार यादव के 9 गेंद में 15 और तिलक वर्मा के 8 गेंद में 6 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 66 गेंद में 120 रन बनाने हैं। उसके 7 विकेट गिरना बाकी है।
मार्कस स्टोइनिस 7वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर इशान किशन को अपना शिकार बनाया। इशान किशन 17 गेंद में 13 रन बनाकर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। उनकी जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है। सूर्यकुमार यादव के 2 गेंद में 2 और तिलक वर्मा के 3 गेंद में 3 रन हैं।
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका भी आवेश खान ने दिया। आवेश ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा दिया। ब्रेविस 13 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। इशान किशन ने 15 गेंद में 13 रन बनाए हैं। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है।
आवेश खान तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्ताान रोहित शर्मा को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। रोहित की जगह डेवाल्ड ब्रेविस आए। उन्होंने 5वीं गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है।
दूसरा ओवर दुष्मंथा चमीरा लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर रोहित ने स्ट्राइक इशान किशन को दी। रोहित के खिलाफ चमीरा का रिकॉर्ड बहुत शानदार है। उन्होंने अब तक 9 पारियों में 30 गेंद में 32 रन दिए हैं और 6 बार रोहित को अपना शिकार बनाया है। इशान किशन ने चमीरा की पांचवीें गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 5 रन आए। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है।
मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ के लिए जेसन होल्डर पहला ओवर लेकर आए। इशान ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और मुंबई इंडियंस का खाता खोला। रोहित ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।
उन्नीसवां ओवर टायमल मिल्स लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर में केएल राहुल ने चौका लगाया। दीपक हुड्डा ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। केएल राहुल ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। केएल राहुल का यह 100वां आईपीएल मैच भी है। वह 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनका आईपीएल में यह तीसरी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक है। उन्नीस ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 195 रन है। केएल राहुल के 57 गेंद में 101 रन हैं। केएल राहुल अब तक 9 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। दीपक हुड्डा के 6 गेंद में 14 रन हैं। दोनों के बीच 17 गेंद में 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
जयदेव उनादकट 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंंने अपनी पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को कवर के ऊपर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दीपक हुड्डा क्रीज पर आए। दीपक ने अपनी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला। ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया। 17 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 164रन है।
पंद्रहवां ओवर फैबियन एलन लेकर आए। उनके इस ओवर में केएल राहुल ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। पंद्रह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 150 रन है। केएल राहुल के 44 गेंद में 78 रन हैं। मार्कस स्टोइनिस के 4 गेंद में 8 रन हैं। केएल राहुल अब तक 6 चौके और 5 छक्के, जबकि स्टोइनिस ने एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 10 गेंद में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मुरुगन अश्विन 14वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मनीष पांडे बीट हुए और दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। मनीष 6 चौके की मदद से 29 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस आए। स्टोइनिस ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। चौदह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 132 रन है। केएल राहुल के 39 गेंद में 61 रन हैं। मार्कस स्टोइनिस के 3 गेंद में 7 रन हैं।
तेरहवां ओवर टायमल मिल्स लेकर आए। उनके इस ओवर में केएल राहुल और मनीष पांडे ने 2-2 चौके लगाए। तेरह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 124 रन है। केएल राहुल के 38 गेंद में 60 रन हैं। मनीष पांडे के 27 गेंद में 38 रन हैं। केएल राहुल अब तक 5 चौके और 3 छक्के, जबकि मनीष पांडे 6 चौके लगा चुके हैं। दोनों के बीच 47 गेंद में 72 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ग्यारह ओवर का खेल हो चुका है। ग्यारह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 98 रन है। केएल राहुल के 32 गेंद में 49 रन हैं। मनीष पांडे के 21 गेंद में 24 रन हैं। केएल राहुल अब तक 3 चौके और 3 छक्के, जबकि मनीष पांडे 3 चौके लगा चुके हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में 46 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। केएल राहुल के 27 गेंद में 42 रन हैं। मनीष पांडे के 14 गेंद में 19 रन हैं। केएल राहुल अब तक 3 चौके और 2 छक्के, जबकि मनीष पांडे 3 चौके लगा चुके हैं। दोनों के बीच 21 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मनीष पांडे अपनी पहली ही गेंद चौका जड़कर अपना खाता खोला। हालांकि, वह पांचवीं गेंद पर रन नहीं बना पाए। आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। एलन के इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 11 रन आए और एक विकेट भी। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। केएल राहुल के 20 गेंद में 27 रन हैं। मनीष पांडे के 3 गेंद में 5 रन हैं।
फैबियन एलन छठा ओवर लेकर आए। डीकॉक ने उनकी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर फैबियन एलन ने डीकॉक को एलबीडब्ल्यू कर दिया। डीकॉक13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया।
पांचवां ओवर टायमल मिल्स लेकर आए। केएल राहुल ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। राहुल ने उनकी पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा। यही नहीं, केएल राहुल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 16 रन आए। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 46 रन है। केएल राहुल के 20 गेंद में 27 और डीकॉक के 10 गेंद में 18 रन हैं।
चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। इस ओवर से लखनऊ के खाते में महज 3 रन ही आए। चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन है। केएल राहुल के 15 गेंद में 12 और डीकॉक के 9 गेंद में 18 रन हैं।
तीसरा ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर राहुल ने एक रन लेकर स्ट्राइक डीकॉक को दे दी। डीकॉक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके जड़ दिए। इस ओवर से लखनऊ के खाते में 11 रन आए। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। केएल राहुल के 9 गेंद में 9 और डीकॉक के 9 गेंद में 18 रन हैं।
दूसरा ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। डीकॉक ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि, चौथी गेंद पर डीकॉक बीट हुए, लेकिन पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। इस ओवर से लखनऊ के खाते में 9 रन आए। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। केएल राहुल के 6 गेंद में 7 और डीकॉक के 6 गेंद में 9 रन हैं।
IPL 2022, MI vs LSG Live Score: केएल राहुल का आईपीएल में यह 100वां मैच है। उन्होंने 2018 के बाद से अब तक 60 पारियों में 2680 रन बनाए हैं। आईपीएल की 60 पारियों में किसी भी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं। हालांकि, इस सीजन वह 5 मैच में 26.40 के औसत और 128.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 132 रन ही बना पाए हैं। वह इस सीजन दो बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। वैसे केएल राहुल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। केएल राहुल ने आईपीएल में जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 661 रन बनाए हैं, वह मुंबई इंडियंस ही है। केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 पारियों में 66.1 के औसत से इतने रन बनाए हैं। यह पहली बार है जब आईपीएल में किसी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 से ज्यादा के औसत (न्यूनतम 10 पारियां खेलने वाले बल्लेबाज ही शामिल) से रन बनाए हों।