IPL 2022 MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सात विकेट से हराया। मुंबई की टीम लगातार चौथा मैच हारी है। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए। बैंगलोर को 152 रनों टारगेट दिया। जवाब में बैंगलोर ने इस टारगेट को तीन विकेट खोकर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।

बैंगलोर की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले यानी 6 ओवर में केवल 30 रन बने, लेकिन विकेट नहीं गिरा। आठवें ओवर में 50 रन पूरा हुआ। अगले ही ओवर में डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेज दिया। अनुज रावत 66 रन बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली 48 रन पर डेवाल्ड ब्रेविस ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मैक्सवेल दो गेंदों पर दो चौका जड़कर जीत दिला दी। मैक्सवेल 8 और दिनेश कार्तिक 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई को रोहित शर्मा और इशान किशन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। 50 रनों की साझेदारी की। पहला झटका 7वें ओवर में रोहित शर्मा के तौर पर लगा। दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा। वनिंदु हसरंगा की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 10 वें ओवर में इशान किशन को आकाशदीप ने पवेलियन भेजकर टीम को संकट में डाल दिया। इसी ओवर में तिलक वर्मा रन आउट हो गए। इसके बाद कीरोन पोलार्ड आउट हो गए और टीम का स्कोर 10.1 ओवर में 5 विकेट पर 62 रन हो गया। पहला मैच खेल रहे रमनदीप सिंह छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 68 रन बनाए। जयदेव उनादकट 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Royal Challengers Bangalore 
152/3 (18.3)

vs

Mumbai Indians  
151/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 18 )
Royal Challengers Bangalore beat Mumbai Indians by 7 wickets

Live Updates

IPL 2022, MI vs RCB (आईपीएल क्रिकेट मैच): मुंबई की लगातार चौथी हार।

23:24 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

बैंगलोर ने सात विकेट से मुंबई को हराया 152 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो चौका जड़कर मैच खत्म किया। मुंबई की टीम की लगातार चौथी हार है।

23:19 (IST) 9 Apr 2022
विराट कोहली 48 रन पर डेवाल्ड ब्रेविस ने पवेलियन भेजा।

विराट कोहली 48 रन पर डेवाल्ड ब्रेविस ने पवेलियन भेजा। बैंगलोर को जीत के लिए 11 गेंदों पर आठ रनों की जरूरत।

23:15 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर को जीत के लिए दो ओवर में 13 रनों की जरूरत

18 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन। जीत के लिए दो ओवर में 13 रनों की जरूरत। विराट कोहली 48 रन और दिनेश कार्तिक 7 रन बनाकर क्रीज पर।

23:08 (IST) 9 Apr 2022
अनुज रावत 66 रन बनाकर रन आउट

अनुज रावत 66 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए। आरसीबी का दूसरा विकेट 130 रन पर गिरा। जीत के लिए 3 ओवर में 21 रनों की दरकार। विराट कोहली और दिनेश कार्तिक क्रीज पर।

23:02 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर को चार ओवर में 30 रनों की जरूरत

बैंगलोर का स्कोर 16 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन। अनुज रावत 60 और विराट कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर। चार ओवर में 30 रनों की जरूरत।

22:54 (IST) 9 Apr 2022
डेवाल्ड ब्रेविस ने विराट कोहली का कैच छोड़ा

डेवाल्ड ब्रेविस ने विराट कोहली का कैच छोड़ा। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 11 रन। विराट कोहली 38 और अनुज रावत 52 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 5 ओवर में 41 रनों की जरूरत।

22:49 (IST) 9 Apr 2022
अनुज रावत का अर्धशतक

अनुज रावत का अर्धशतक। बैंगलोर को 6 ओवर में 50 रनों की जरूरत। विराट कोहली 30 और अनुज रावत 51 रन बनाकर क्रीज। टीम का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन।

22:37 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर को जीत के लिए 8 ओवर में 66 रनों की जरूरत

बैंगलोर को जीत के लिए 8 ओवर में 66 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन। अनुज रावत 47 और विराट 18 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन

बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन। अनुज रावत 32 औरर विराट कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर। 10 ओवर में 91 रनों की दरकार।

22:21 (IST) 9 Apr 2022
उनादकट ने दिया पहला झटका

बैंगलोर को पहला झटका उनादकट ने दिया। उन्होंन 16 रन पर डु प्लेसिस को आउट किया। बैंगलोर का स्कोर 8.1 ओवर में 50 रन एक विकेट पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं।

22:19 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर का 50 रन पूरा

बैंगलोर के 50 रन पूरे हो गए हैं। 8 ओवर में बैगर किसी विकेट के 50 रन। डु प्लेसिस 16 और अनुज रावत 29 रन बनाकर क्रीज पर।

22:12 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर सात ओवर में बगैर विकेट के 45 रन

मुरुगन अश्विन का ओवर महंगा रहा। इसमें 15 रन बने। बैंगलोर का स्कोर सात ओवर में बगैर विकेट के 45 रन। डु प्लेसिस 13 और अनुज रावत 27 रन बनाकर क्रीज पर।

22:06 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर की धीमी बल्लेबाजी

पावरप्ले समाप्त। बैंगलोर की धीमी बल्लेबाजी। टीम का स्कोर 6 ओवर में बैगर किसी विकेट के 30 रन। डुप्लेसिस 6 और अनुज रावत 20 रन बनाकर नाबाद।

21:54 (IST) 9 Apr 2022
3 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बगैर विकेट के 22 रन

3 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बगैर विकेट के 22 रन। फाफ डु प्लेसिस 4 और अनुज रावत 14 रन बनाकर क्रीज पर।

21:46 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 14 रन बगैर विकेट के

दो ओवर का खेल समाप्त। अनुज रावत की शानदार बल्लेबाजी। जयदेव उनादकट को लगातार दो छक्के जड़े। बैंगलोर का स्कोर 14 रन बगैर विकेट के।

21:37 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू। फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत बल्लेबाजी की शुरुआत करने आए। मुंबई की ओर से बंसिल थंपी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

21:29 (IST) 9 Apr 2022
बैंगलोर को 152 रनों का टारगेट

मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए। बैंगलोर को 152 रनों का टारगेट दिया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 68 रन बनाए। जयदेव उनादकट 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:20 (IST) 9 Apr 2022
19वें ओवर में 23 रन बना

19वें ओवर में 23 रन बना। सिराज के ओवर तीन छक्का जड़ा। 19 ओवर में मुंबई का स्कोर 19 ओवर में 144 रन 6 विकेट पर।

21:15 (IST) 9 Apr 2022
सूर्यकुमार और उनादकट के बीच 50 रनों की साझेदारी

सूर्यकुमार और उनादकट के बीच 50 रनों की साझेदारी। सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा। 5 चौका और 3 छक्का जड़ा।

21:10 (IST) 9 Apr 2022
सूर्यकुमार और उनादकट ने मुंबई को संभाला

सूर्यकुमार और उनादकट ने मुंबई को संभाला। मुंबई का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन। सूर्यकुमार 41 और उनादकट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:04 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन

मुंबई का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन। सूर्यकुमार यादव 36 और जयदेव उनादकट 5 रन बनाकर क्रीज पर।

20:59 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन

मुंबई का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन। सूर्यकुमार यादव 28 और जयदेव उनादकट 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:49 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन

मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन। सूर्यकुमार यादव 12 और जयदेव उनादकट 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:45 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई को लगा छठा झटका

मुंबई को लगा छठा झटका। हर्षल पटेल ने रमनदीप सिंह को चलता किया। वह 6 रन बनाकर आउट हुए।

20:42 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन

मुंबई का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन। सूर्यकुमार यादव 12 और रमनदीप चार रन बनाकर क्रीज पर

20:37 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन

मुंबई का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन। रमनदीप 2 और सूर्यकुमार 7 रन बनाकर क्रीज पर।

20:28 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई की टीम संकट में

मुंबई की टीम संकट में दिखाई दे रही है। टीम 10.1 ओवर में 62 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है। कीरोन पोलार्ड को हसरंगा ने पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद।

20:25 (IST) 9 Apr 2022
तिलक वर्मा को ग्लेन मैक्सवेल ने रन आउट किया

तिलक वर्मा को ग्लेन मैक्सवेल ने रन आउट कर दिया। वह खाता भी नही खोल सके। टीम का स्कोर 9.5 ओवर में 62 रन 4 विकेट के नुकसान पर।

20:22 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई की पारी लड़खड़ाई

इशान किशन को आकाशदीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 9.2 ओवर में 62 रन 3 विकेट पर।

20:14 (IST) 9 Apr 2022
मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को लगा दूसरा झटका। वनिंदु हसरंगा ने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा। उन्होंने आठ रन बनाए।

IPL 2022, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच अबतक 31 मैच हुए हैं। मुंबई ने 19 मैच जीते हैं जबकि बैंगलोर ने 12। हालांकि, पिछले पांच मैचों में आरसीबी ने तीन बार जबकि मुंबई ने दो बार जीत हासिल की है। बुमराह का कोहली और मैक्सवेल के खिलाफ एक उशानदार रिकॉर्ड है और उन्हें आईपीएल में क्रमशः चार और पांच बार आउट किया है। दिनेश कार्तिक अबतक तीन मैचों में आउट नहीं हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 204.54 है। आईपीएल 2022 में बैंगलोर को पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने पांच विकेट से हराया था। इसके बाद उसने कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) को तीन विकेट से हराया। अगले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हराया। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम खराब फॉर्म में चल रही है। पांच बार टाइटल अपने नाम कर चुकी टीम इस सीजन में अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टीम तीन में तीन मैच हारकर 9वें पायदान पर है।मुंबई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चार विकेट से हराया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 23 रन से हराया और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पांच विकेट से हराया।