IPL 2018: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में गुरुवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। शुभम गिल और दिनेश कार्तिक की जिम्मेदारी भरी पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने दो ओवर और दो गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए। केकेआर को क्रिस लिन के रूप में पहला झटका बहुत जल्दी लग गया था। लिन टीम के खाते में महज 12 रन का ही योगदान दे सके। इसके बाद सुनील नारायन ने पारी संभालने की कोशिश की और दो छक्कों और 4 चौकों की मदद से 20 गेंदों में 32 रन बनाए।
केकेआर की पारी को संभालने में शुभम गिल ने अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। गिल ने नाबाद 57 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका साथ देने वाले कप्तान दिनेश कार्तिक ने मैच में 45 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को फाफ डू प्लेसिस (27) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद शेन वाट्सन और सुरेश रैना के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। वाट्सन 36 रन, जबकि रैना 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से पीयूष चावला और सुनील नारायण ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट चटकाया। (यहां देखें KKR vs CSK मैच का फुल स्कोरकार्ड)
दिनेश कार्तिक ने शानदार चौका लगाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से जीत दिला दी।
कोलकाता को 24 गेदों में 23 रनों की जरूरत है। एनगिडी के हाथ में बॉल। पहली ही गेंद पर कार्तिक के बल्ले से 4 रन। दूसरी गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर एक रन लिया। अगली बॉल वाइड। पांचवी गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर एक रन।
15वां ओवर आसिफ के हाथ में। पहली ही गेंद पर शुभम गिल ने शानदार 86 मीटर का छक्का लगाया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर दो रन। स्ट्राइक पर शुभम गिल। अगली गेंद पर शुभम गिल के बल्ले से ओवर का दूसरा छक्का। अगली गेंद पर 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा के बल्ले से ओवर का तीसरा छक्का। केकेआर का स्कोर 141 रन 4 विकेट के नुकसान पर।
13वां ओवर ड्वेन ब्रावो के हाथ में। यह उनका मैच में पहला ओवर है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी गेंद पर शुभम गिल के बल्ले से शानदार 4 रन। चौथी गेंद पर फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश लेकिन फिल्डर मौजूद। सिर्फ 1 रन मिला। अगली गेंद पर आउट की अपील। अंपायर ने वाइड करार दिया। पांचवी गेंद पर 1 रन। अगली गेंद पर 1 रन। केकेआर 109 रन चार विकेट के नुकसान पर।
12वें ओवर की पहली गेंद पर सुपर किंग्स के स्पीनर हरभजन सिंह ने रिंकू सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। रिंकू सिंह 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। अगले बल्लेबाज के रूप में कप्तान दिनेश कार्तिक मैदान पर आए हैं।
रवींद्र जडेजा के हाथ में 11वां ओवर। पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी बॉल डॉट। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। अगली गेंद पर 2 रन। पांचवी गेंद पर एक रन। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। केकआर का स्कोर 96 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
9वां ओवर रवींद्र जडेजा के हाथ में है। पहली दो गेंद पर 1-1 रन मिले। ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने स्टंपिंग की अपील की। जिसे नॉट आउट करार दिया गया। चौथी गेंद वाइड बॉल करार। गेंद सीमा रेखा पार कर चार रनों के लिए चली गई। चौथी बॉल डॉट। पांचवी गेंद पर एक रन और छठीं बॉल डॉट। ओवर की समाप्ति पर केकेआर 80 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
रवींद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सुनील नारायन ब्रावो को कैच थमा बैठे। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।
आसिफ अपने दूसरे ओवर में। पहली डिलीवरी वाइड। दूसरी गेंद पर ब्रावो ने उथप्पा का कैच लपका। केकेआर को दूसरा झटका लग चुका है। क्रीज पर शुभमन गिल आ चुके हैं। तीसरी गेंद पर हरभजन से मिस फील्ड और नारायण के खाते में चौका। आखिरी दो गेंदें डॉट। केकेआर- 44/2 (5)
लुंगी नगिडी अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगल दोनों गेंदों पर सुनील नारायण ने चौके लगाए। चौथी बॉल डॉट। अगली गेंद पर नारायण ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर उथप्पा ने बाउंड्री जड़ी। इस ओवर से कुल 14 रन बने। केकेआर- 32/1 (3)
केकेआर की ओर से सलामी जोड़ी के रूप क्रिस लिन और सुनील नारायण क्रीज पर आ चुके हैं। लुंगी नगिडी के हाथों में गेंद। पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लिन ने छक्का लगाया। चौथी बॉल पर फिर से छक्का। लास्ट गेंद पर लिन आउट। केकेआर को पहला झटका लगा।
पारी का आखिरी ओवर पीयूष चावला के हाथों में। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर जडेजा ने डबल लिया। तीसरी और चौथी गेंद पर चौका। पांचवीं बॉल पर जडेजा, दिनेश कार्तिक के हाथों कैच। आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। चेन्नई ने केकेआर को 178 रन का टारगेट दिया।
सुनील नारायण अपने स्पेल के आखिरी ओवर में। पहली दो गेंदों पर जडेजा ने कोई रन नहीं लिया। अगली बॉल पर सिंगल। धोनी ने सुनील नारायण के खिलाफ अभी तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई है। लास्ट बॉल पर सिंगल। चेन्नई- 163/4 (19)
चेन्नई ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 27, जबकि रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई इस वक्त 8.59 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
सुनील नारायण अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर रायडू बोल्ड। चेन्नई को चौथा झटका लगा। मैदान पर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आ चुकी है। इस सफल ओवर से कुल 4 रन। चेन्नई- 121/4 (15)
मिचेल जॉनसन अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन बने। चेन्नई इस वक्त 8.46 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। चेन्नई- 110/3 (13)
सुनील नारायण अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर वाट्सन कैच आउट। मैदान पर अंबाति रायडू आ चुके हैं। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर रायडू ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। चेन्नई- 97/2 (11)
शिवम मावी अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर वाट्सन गति से बीट। तीसरी बॉल पर सिंगल, स्ट्राइक रैना के पास। अगली दोनों गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 5 रन बने। चेन्नई ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।
आंद्रे रसेल को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रैना ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर फिर से चौका। अगली दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 12 रन बने। चेन्नई- 69/1 (7)
मिचेल जॉनसन अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर वाट्सन ने तेज शॉट लगाया, गेंद से बचने की कोशिश में गेंदबाज ने हाथ अड़ाया और चौका। चौथी बॉल पर प्लेसिस ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया। लास्ट बॉल पर वाट्सन ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 19 रन। चेन्नई- 48/0 (5)
शिवम मावी को केकेआर ने तीसरे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर मावी का शानदार प्रयास मगर बल्लेबाज ने सिंगल चुराया। चौथी गेंद पर प्लेसिस ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन। चेन्नई- 24/0 (3)
चेन्नई की तरफ से सलामी जोड़ी के रूप में शेन वाट्सन और फाफ डू प्लेसिस मैदान पर आ चुके हैं। गेंद मिचेल जॉनसन के हाथों में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर वाट्सन ने बॉटम हैंड का इस्तेमाल करते हुए मिड-ऑफ की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर प्लेसिस ने बाउंड्री लगाई। चेन्नई- 10/0 (1)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई की तरफ से फैंस को धोनी और शेन वाट्सन से खासा उम्मीदें हैं। नितीश राणा पीठ में तकलीफ के चलते इस मुकाबले से बाहर हैं। फैंस मैच का लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं।
क्रिकेट के तीन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स आईपीएल में अनूठा रिकॉर्ड बना चुके है, जिसे जानने के लिए आप यहां क्लिक करें...
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसमें दिनेश कार्तिक की केकेआर को कांटे की टक्कर देते नजर आएंगे। आपको बता दें कि सीएसके इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करना हो या टारगेट का पीछा करना, उसके लिए इस वक्त सब एक जैसा ही नजर आ रहा है।